Can Sperm Predict Man Age: पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की मौत के मामले में पुलिस 21 साल के लड़के की तलाश में है. पटना पुलिस का दावा है कि लड़की के अंडरगार्मेंट पर मिले स्पर्म के सैंपल से पता चला है कि संदेहास्पद लड़का 18 से 21 साल का है. लेकिन क्या स्पर्म से किसी पुरुष के बायलॉजिकल उम्र का पता लगाया जा सकता है.
Can Sperm Predict Man Age: पिछले कुछ दिनों से पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की मौत पर बवाल मचा हुआ है. पुलिस ने दावा किया है कि मृत छात्रा के अंडरगार्मेट पर स्पर्म के सैंपल का फोरेंसिक जांच करने से पता चला है कि यह स्पर्म किसी 18 से 21 साल के लड़के की है.
अब पुलिस उस लड़के की पहचान में जुटा है. लोगों में इसे लेकर गुस्सा है लेकिन हमारा फोकस इस बात से है कि क्या विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि आज हम किसी के उम्र का पता उसके स्पर्म या शुक्राणुओं के सैंपल से कर सके. इसी बात को जानने के लिए हमने कुछ डॉक्टरों और कुछ वैज्ञानिकों से बात की. स्पर्म से उम्र का अंदाजा फिलहाल मुश्किल वीएनए अस्पताल नई दिल्ली में पुरुष प्रजनन अंग से संबंधित बीमारियों के एक्सपर्ट एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विनीत मल्होत्रा ने बताया कि अब तक की मेरी जानकारी में स्पर्म से किसी पुरुष की उम्र का पता नहीं लगाया जा सकता है.उन्होंने किस तरह यह डेटा निकाला है इसके बारे में हम कुछ नहीं कह सकते हैं लेकिन स्पर्म से हम यह पता लगाते हैं कि स्पर्म की एज क्या है. स्पर्म को मैच्योर होने में 74 दिन का समय लगता है. यह किसी यंग एज के पुरुष में भी हो सकता है और किसी बुजुर्ग उम्र के पुरुष में भी हो सकता है. इससे हम यह कह सकते हैं कि स्पर्म की उम्र कितनी है लेकिन पुरुष की उम्र कितनी है, इसका पता लगाना मुश्किल है. स्पर्म में डीएनए होता है और यह डीएनए शरीर की हर कोशिका में होता है. इस डीएनए से व्यक्ति की पहचान की जा सकती है. जब व्यक्ति पकड़ में आ जाए तो उसके डीएनए से मैच कराकर यह पता लगाया जा सकता है पर स्पर्म से उम्र का पता लगाना फिलहाल मुश्किल लग रहा है. हालांकि शरीर के बाल, हड्डियां, दांत, बकल म्यूकोसा आदि से उम्र का भी अंदाजा लगाया जा सकता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp,आपके सवालों का हम देंगे जवाब. यह टेस्ट कितना सफल इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च भोपाल में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंदन शाही बताते हैं कि रिसर्च से यह पता चलता है कि उम्र बढ़ने के साथ ही डीएनए मिथाइलेशन का पैटर्न बदलता रहता है. यानी यह कुछ हिस्सों पर बढ़ता है और कुछ पर घटता है. वैज्ञानिक इन खास बदलावों को पढ़कर यह अनुमान लगा सकते हैं कि व्यक्ति कितनी उम्र का है. इससे कई अन्य चीजों के बारे में पता चलता है. कुछ अध्ययन में शोधकर्ताओं ने सामान्य स्पर्म के डीएनए मिथाइलेशन में बदलाव की मदद से उम्र का अनुमान लगाया है लेकिन अब तक कि जानकारी में यह सैद्धांतिक रूप से संभव है, व्यावहारिक रूप से ऐसा मुश्किल लग रहा है. इसके कई कारण है. डॉ. चंदन शाही ने बताया कि सबसे पहले तो इसे मिथाइलेशन के कोडिंग को पढ़ना आसान काम नहीं है. इसके लिए इस क्षेत्र में खास विशेषज्ञता की जरूरत होती है. साथ ही इस प्रक्रिया को समझने के लिए बहुत ही परिष्कृत उपकरणों की जरूरत होती है. हालांकि इन उपकरणों की खरीद कोई बड़ी बात नहीं है, भारत में भी ये उपकरण हैं लेकिन इसकी सटीकता का पता लगाना वर्तमान में बहुत कठिन है. चूंकि इसे लेकर वैज्ञानिक अध्ययन अभी प्रारंभिक अवस्था में है, इसलिए कुछ सालों के बाद उम्मीद की जानी चाहिए कि ऐसा प्रैक्टिकली भी संभव है. तो क्या सच में उम्र का अंदाजा स्पर्म से नहीं होता इस मामले को लेकर हमने जब रिसर्च की तो पबमेड सेंट्रल जर्नल में इसे लेकर कुछ बात कही गई है. इस रिसर्च के मुताबिक पिता की एडवांस उम्र स्पर्म की गुणवत्ता को बुरी तरह से प्रभावित करती है. इसे जानने के लिए डीएनए मिथाइलेशन और डीएनए फ्रेगमेंटशन को समझना होगा. वास्तव में पुरुष में एक निश्चित उम्र के बाद स्पर्म की गुणवत्ता में कमी आती है. इस कमी का यही मतलब है कि स्पर्म की डीएनए रासायनिक संरचना में विखंडण होता है. सीधे शब्दों में कहे तो स्पर्म के डीएनए के कुछ कण उम्र बढ़ने पर निकलते रहते हैं. जैसे हम अपने पॉकेट में चावल लेकर पैदल चल रहे हैं और पॉकेट में छेद होने के कारण चावल रास्ते में गिरते जाते हैं तो चलते हुए चावल में कमी होती जाती है. ठीक उसी तरह से उम्र बढ़ने पर स्पर्म के कण में ह्रास होने लगता है. वैज्ञानिक इसे सही से मापन कर यह पता लगाता है कि किस उम्र में कितने कण निकल गए. इसे वैज्ञानिक भाषा में इपीजेनेटिक मार्कर epigenetic marker कहा जाता है. इसमें व्यक्ति की उम्र जितनी बढ़ती जाती है, उनता ही ये मार्कर कम होते जाते हैं. हालांकि यह क्लिनिकल टेस्ट जितना आसान नहीं है.
Sperm Sample From Girl Undergarment Patna Neet Girl Rape Murder Case Bihar Crime News Forensic Sperm Analysis For Age Detection Sperm DNA Testing पटना नीट छात्रा की मौत अंडरगार्मेंट पर मिला स्पर्म DNA Methylation In Sperm Can Sperm Identify Age Of A Person
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NEET-PG: नीट-पीजी की उत्तर कुंजी नहीं देने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाईसुप्रीम कोर्ट नीट-पीजी 2025 परीक्षा के प्रश्न पत्रों और उत्तर कुंजी को सार्वजनिक न करने के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई करेगा। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और विजय बिश्नोई की पीठ ने राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की इस नीति पर संदेह व्यक्त किया। बोर्ड का तर्क है कि यह राष्ट्रीय संपत्ति को कोचिंग उद्योग के दुरुपयोग से बचाने के लिए है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि...
Read more »
NEET छात्रा केस में बड़ा मोड़, कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद SIT ने जोड़ा पॉक्सो ACT, अब दरिंदों की खैर नहीं!...NEET Student Case: NEET छात्रा केस में जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पॉक्सो एक्ट जुड़ने के बाद आरोपियों पर आरोप और गंभीर हो गए हैं. अब अपराध की प्रकृति, पीड़िता की उम्र और फॉरेंसिक साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए केस की दिशा तय होगी.
Read more »
NEET, JEE जैसी परीक्षाओं पर साइबर कमांडो की नजर... 243 डिजिटल योद्धा रोकेंगे हैकिंग, पेपर लीक और मालवेयर अटैकदेश के 243 साइबर योद्धा अब NEET, JEE सहित राष्ट्रीय परीक्षाओं की डिजिटल निगरानी करेंगे। इसका उद्देश्य हैकिंग, मालवेयर अटैक और पेपर लीक जैसी धांधलियों को रोकना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की परीक्षाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मध्य प्रदेश के छह साइबर कमांडो भी इस टीम में शामिल हैं। यह कदम 2024 के NEET पेपर लीक और अन्य घटनाओं के बाद उठाया गया है,...
Read more »
NEET Student Death Case LIVE: स्पर्म से आरोपी की उम्र का पता चला, SIT की बढ़ी हलचलNEET Student Death Case LIVE: पटना NEET छात्रा मामले में FSL ने बड़ा खुलासा किया है. कपड़ों पर मिले स्पर्म के अनुसार आरोपी की उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच होने का अनुमान है. इस वैज्ञानिक सुराग के बाद SIT ने मृतका के करीबी दोस्तों और हॉस्टल से जुड़े युवाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.
Read more »
Patna NEET Student Death Case: 18 से 21 साल का वो लड़का कौन, जिसका स्पर्म NEET स्टूडेंट के कपड़ों पर मिला?Patna NEET Student Death Case: बिहार की राजधानी पटना में NEET की तैयारी कर रही 18 साल की छात्रा संग रेप और मौत मामले में नया मोड़ आया है. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी है. छात्रा के अंडरगारमेंट पर मिला स्पर्म 18 से 21 साल के किसी लड़के का है.
Read more »
पटना में NEET छात्रा की मौत का केस उलझा, डिजिटल हिस्ट्री खंगाल रही SITपटना में नीट की तैयारी करने वाली छात्रा की मौत के मामले की जांच कर रही एसआईटी को अब ये गुत्थी सुलझाने के लिए विसरा रिपोर्ट और डीएनए सैंपल्स की रिपोर्ट का इंतजार है. एसआईटी अब डिजिटल हिस्ट्री भी खंगाल रही है.
Read more »
