कौन हैं राहुल गांधी? कांग्रेस के प्रोग्राम में ऐसा दिया गया परिचय की सोशल मीडिया पर होने लगी चर्चा
कौन हैं राहुल गांधी? कांग्रेस के प्रोग्राम में ऐसा दिया गया परिचय की सोशल मीडिया पर होने लगी चर्चा जनसत्ता ऑनलाइन March 13, 2019 7:07 PM कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी फोटो सोर्स- कांग्रेस/ट्विटर राहुल गांधी कौन हैं? इस बात की चर्चा बुधवार को सोशल मीडिया पर खूब हुई। दरअसल चेन्नई के एक वुमन कॉलेज में राहुल गांधी छात्राओं से चर्चा के लिए पहुंचे थे, इस दौरान होस्ट ने उनका परिचय कराया जो कि शाम तक सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। राहुल गांधी के परिचय में क्या कहा गया: राहुल गांधी के बारे में बतौर नेता के अलावा उनकी पर्सनल और व्यक्तित्व के बारे में कई बातें की गईं जो अभी तक बहुत कम लोगों को पता थी। इस दौरान वीडियो में दिख रहा था कि राहुल गांधी न सिर्फ अपने बारे में बातों को ध्यान से सुन रहे थे बल्कि मुस्कुरा भी रहे थे। Introduction, who is Rahul Gandhi beyond politics #VanakkamRahulGandhi pic.
twitter.com/hH4cL19LvEकौन हैं राहुल गांधी: महिला ने कहा- राहुल गांधी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्हें कोई परिचय की जरूरत नहीं है। फिलहाल वे कांग्रेस अध्यक्ष हैं। वे अमेठी से सांसद हैं। रॉलिंस कॉलेज में उन्होंने इंटरनेशनल रिलेशन एंड डेवलपमेंट स्टडीज की पढ़ाई की। यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज से डिग्री प्राप्त की। कैसे शुरू किया करियर: होस्ट ने कहा- राहुल गांधी ने करियर की शुरुआत एक मैनेजमेंट ग्रुप के साथ की। Monitor Group लंदन की मैनेजमेंट कंसल्टिंग कंपनी। फिर राहुल ने मुंबई बेस्ड टेक्नॉलॉजी आउट सोर्सिंग कंपनी बैकड्रॉप सर्विस कंपनी को स्थापित किया।राजनीतिक करियर: होस्ट ने कहा- सितंबर 2007 में उन्हें कांग्रेस का महासचिव बनाया गया। यूथ कांग्रेस का इनचार्ज भी बनाया गया. नवंबर 2008 में उन्होंने खुद इंटरव्यू लेकर एक टीम बनाई ताकि यूथ कांग्रेस में बड़े पैमाने पर बदलाव लाया जा सके। राज नेता के अलावा राहुल गांधी और क्या हैं: होस्ट ने कहा- राहुल गांधी लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज से एमफिल हैं। अकिडो में ब्लैक बेल्ट। इसके अलावा एक लाइसेंस पायलट भी हैं। इसके अलावा कई लोगों की जिंदगी बदलने में भी राहुल गांधी ने अहम भूमिका निभाई हैAlso Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राफेल डील पर बोले राहुल गांधी- भ्रष्टाचार के पर्याप्त सबूत, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हो मुकदमाराहुल गांधी से पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस मामले में सीधे प्रधानमंत्री मोदी को दोषी ठहराते हुए कहा कि देश के खजाने को हुए नुकसान की साजिश का भंडाफोड़ हो चुका है और प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए.
Read more »
अब तय करना है कि गांधी का हिंदुस्तान चाहिए या गोड्से का: राहुल गांधी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला बोला और कहा कि अब लोगों को तय करना है कि उन्हें गांधी का हिंदुस्तान चाहिए या फिर गोड्से का हिंदुस्तान चाहिए। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि इस लोकसभा चुनाव के बाद देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
Read more »
मोदी से टक्कर में पुलवामा के बाद क्यों चूक रहे राहुलपुलवामा के बाद क्या राहुल गांधी की तरफ़ से उठाए जाने वाले मुद्दे पीछे छूट गए हैं?
Read more »
'प्रियंका गांधी भाई राहुल गांधी पर भारी नहीं पड़ना चाहतीं'कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रियंका गांधी ने कल अहमदाबाद में अपना पहला चुनावी भाषण दिया था.
Read more »
प्रियंका गांधी खुलकर सामने क्यों नहीं आ रहींजो लोग बैठक में शामिल थे वो महसूस कर रहे थे कि प्रियंका गांधी अपने आप को बांधे रखने की कोशिश कर रहीं थीं.
Read more »
