न्यू सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय कुणाल की हत्या के आरोप में जिकरा नामम कथित लेडी डॉन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तीन अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया है।
उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या में साहिल और उसकी बहन जिकरा के शामिल होने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि दोनों भाई-बहन मिलकर गैंग चलाते हैं। गैंग में 15 से ज्यादा लोग हैं। हाल ही में पुलिस ने जिकरा के घर से हथियार बरामद होने के बाद उसे शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। हाल ही में वह जेल से छूटी थी। वह खुद को लेडी डॉन कहलाना चाहती है। वह सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए अपने फोटो और वीडियो डालती है। उसने खुद के पुलिस हिरासत के दौरान के वीडियो को भी सोशल मीडिया पर डाला है। मां बोली- जिकरा -साहिल ने हत्या की कुणाल की मां ने आरोप लगाया कि जिकरा ने अपने भाई साहिल के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है। आरोप है कि जिकरा का उसके पड़ोसी युवक लाला से विवाद था। लाला अपने घर से फरार है। मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को दूसरे समाज से होने की वजह से मार दिया गया। कुणाल की गुरुवार शाम लगभग 7:30 बजे उस समय हत्या कर दी गई जब वह पास की दुकान से दूध लेने गया था। परिवार में पिता राजवीर, मां प्रवीण, तीन भाई गोलू, लक्की, विराट और बहन वंदना है। कुणाल के पिता ऑटो चलाते हैं। कुणाल गांधी नगर स्थित एक दुकान में काम करता था। पिता के बीमार होने की वजह से कुणाल ही परिवार का पालन पोषण कर रहा था। परिजन बोले- बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी कुणाल की मां और पिता दोनों ने कहा कि उनके बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी। पिता राजवीर ने कहा कि उन्होंने चार पांच लोगों को बेटे पर चाकू से हमला करते देखा है। वे उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के कारणों के बारे में मां ने बताया कि आरोपियों ने किसी और की रंजिश मेरे बेटे पर निकाली। उसका इससे कोई लेना-देना नहीं था। मां ने बताया कि जिकरा जोया के जरिये ड्रग तस्कर हाशिम बाबा के करीब जाना चाहती थी। जोया उसे हथियार दिलाने में मदद करती थी। लेकिन पुलिस ने हाल ही में जोया को गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली में योगी मॉडल लागू करने की मांग कुणाल की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करने लोगों ने दिल्ली में योगी मॉडल लागू करने वाले पोस्टर भी हाथों में ले रखे थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां आए दिन उनके समाज के बच्चों की हत्या की जा रही है। अब तक सात लोगों की हत्या की जा चुकी है। लोग जीटी रोड को जाम करना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। उसके बाद जे ब्लॉक में ही नारेबाजी शुरू कर दी। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दूसरे समुदाय वाले लड़कियों को छेड़ते हैं स्थानीय लोगों ने कहा कि दूसरे समुदाय के लड़के उनके समाज के लोगों को तंग करते हैं। स्कूल जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं होती है। दूसरे समुदाय के नाबालिग लड़के भी पिस्टल और चाकू लेकर चलते हैं। यहां अक्सर लोगों से मोबाइल और पैसे भी छीन लिए जाते हैं। ऐसे में अपने घर को बेचकर जाने के सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। हिंदुओं को पलयान के लिए मजबूर कर रहे पटपड़गंज के विधायक रविंद्र नेगी समेत कई नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस दिया और घर छोड़कर नहीं जाने को कहा। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व भाजपा नेता जय भगवान गोयल ने कहा कि सीलमपुर के जे ब्लॉक के हिंदुओं में दहशत व डर का माहौल बनाकर पलायन करने पर मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने दिल्ली सरकार व पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से दिल्ली में भी योगी का बुलडोजर मॉडल लागू करने की अपील की। पीड़ितों के साथ पूरा न्याय होगा इस मामले में जिन लोगों का नाम आ रहा है, पुलिस उनके पीछे है। उम्मीद है कि बहुत जल्द आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। इस मामले में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मृतक के परिवार के साथ पूरा न्याय होगा। -रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, दिल्ली यह भी पढ़ें: मुस्तफाबाद में बिल्डिंग ढहने का वीडियो: भरभराकर गिरी इमारत, चंद सेकंड्स में हुई जमींदोज, उठा धूल का गुबार.
उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या में साहिल और उसकी बहन जिकरा के शामिल होने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि दोनों भाई-बहन मिलकर गैंग चलाते हैं। गैंग में 15 से ज्यादा लोग हैं। हाल ही में पुलिस ने जिकरा के घर से हथियार बरामद होने के बाद उसे शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। हाल ही में वह जेल से छूटी थी। वह खुद को लेडी डॉन कहलाना चाहती है। वह सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए अपने फोटो और वीडियो डालती है। उसने खुद के पुलिस हिरासत के दौरान के वीडियो को भी सोशल मीडिया पर डाला है। मां बोली- जिकरा-साहिल ने हत्या की कुणाल की मां ने आरोप लगाया कि जिकरा ने अपने भाई साहिल के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है। आरोप है कि जिकरा का उसके पड़ोसी युवक लाला से विवाद था। लाला अपने घर से फरार है। मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को दूसरे समाज से होने की वजह से मार दिया गया। कुणाल की गुरुवार शाम लगभग 7:30 बजे उस समय हत्या कर दी गई जब वह पास की दुकान से दूध लेने गया था। परिवार में पिता राजवीर, मां प्रवीण, तीन भाई गोलू, लक्की, विराट और बहन वंदना है। कुणाल के पिता ऑटो चलाते हैं। कुणाल गांधी नगर स्थित एक दुकान में काम करता था। पिता के बीमार होने की वजह से कुणाल ही परिवार का पालन पोषण कर रहा था। परिजन बोले- बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी कुणाल की मां और पिता दोनों ने कहा कि उनके बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी। पिता राजवीर ने कहा कि उन्होंने चार पांच लोगों को बेटे पर चाकू से हमला करते देखा है। वे उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के कारणों के बारे में मां ने बताया कि आरोपियों ने किसी और की रंजिश मेरे बेटे पर निकाली। उसका इससे कोई लेना-देना नहीं था। मां ने बताया कि जिकरा जोया के जरिये ड्रग तस्कर हाशिम बाबा के करीब जाना चाहती थी। जोया उसे हथियार दिलाने में मदद करती थी। लेकिन पुलिस ने हाल ही में जोया को गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली में योगी मॉडल लागू करने की मांग कुणाल की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करने लोगों ने दिल्ली में योगी मॉडल लागू करने वाले पोस्टर भी हाथों में ले रखे थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां आए दिन उनके समाज के बच्चों की हत्या की जा रही है। अब तक सात लोगों की हत्या की जा चुकी है। लोग जीटी रोड को जाम करना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। उसके बाद जे ब्लॉक में ही नारेबाजी शुरू कर दी। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दूसरे समुदाय वाले लड़कियों को छेड़ते हैं स्थानीय लोगों ने कहा कि दूसरे समुदाय के लड़के उनके समाज के लोगों को तंग करते हैं। स्कूल जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं होती है। दूसरे समुदाय के नाबालिग लड़के भी पिस्टल और चाकू लेकर चलते हैं। यहां अक्सर लोगों से मोबाइल और पैसे भी छीन लिए जाते हैं। ऐसे में अपने घर को बेचकर जाने के सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। हिंदुओं को पलयान के लिए मजबूर कर रहे पटपड़गंज के विधायक रविंद्र नेगी समेत कई नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस दिया और घर छोड़कर नहीं जाने को कहा। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व भाजपा नेता जय भगवान गोयल ने कहा कि सीलमपुर के जे ब्लॉक के हिंदुओं में दहशत व डर का माहौल बनाकर पलायन करने पर मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने दिल्ली सरकार व पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से दिल्ली में भी योगी का बुलडोजर मॉडल लागू करने की अपील की। पीड़ितों के साथ पूरा न्याय होगा इस मामले में जिन लोगों का नाम आ रहा है, पुलिस उनके पीछे है। उम्मीद है कि बहुत जल्द आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। इस मामले में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मृतक के परिवार के साथ पूरा न्याय होगा। -रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, दिल्ली यह भी पढ़ें: मुस्तफाबाद में बिल्डिंग ढहने का वीडियो: भरभराकर गिरी इमारत, चंद सेकंड्स में हुई जमींदोज, उठा धूल का गुबार
Delhi Lady Don Zikra Ziqra Seelampur Murder Case Delhi Murder Case Crime News Hindi News Lady Don Zikra Hashim Baba Connection Kunal Murder Case Who Is Lady Don Ziqra Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar लेडी डॉन जिकरा कुणाल हत्या दिल्ली कुणाल मर्डर दिल्ली जिकरा हाशिम बाबा जिकरा का हाशिम बाबा से कनेक्शन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कुतुब मीनार से ऊंचा है काशी का ये मंदिर, जानें बिरला और महामना से इसका कनेक्शनBHU Vishwanath Temple : बीएचयू का ये मंदिर कई किलोमीटर दूर से दिखाई देता है. 1931 में इसकी आधारशिला रखी गई. पूरा मंदिर संगमरमर के पत्थरों से बना है. शिखर पर 10 फीट ऊंचा कलश स्थापित है.
Read more »
सीलमपुर मर्डर LIVE: कुणाल केस में आरोपी 'लेडी डॉन' जिकरा को दिल्ली पुलिस ने दबोचाSeelampur Murder Live News: दिल्ली के सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मामले में जिकरा नाम की एक 'लेडी डॉन' का नाम आया है जिसे पुलिस ने पकड़ लिया.
Read more »
कौन हैं लेडी डॉन जिकरा? जिसके डर से सीलमपुर में हिन्दुओं ने लगाए पलायन के पोस्टर, हाशिम बाबा गैंग से जुड़...Seelampur Murder Case: सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की हत्या के बाद हिंदुओं में डर का माहौल है. हत्या का आरोप 'लेडी डॉन' जिकरा पर है. माना जा रहा है कि वो हाशिम बाबा गैंग से जुड़ी हुई है. पुलिस जिकरा की तलाश कर रही है.
Read more »
सीलमपुर हत्याकांड में हिरासत में तीन लोग... जानिए कौन है 'लेडी डॉन' जिकरा, क्यों कर रही थी लाला की तलाश?Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय कुणाल की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. इसमें लेडी डॉन जिकरा का नाम भी शामिल है. हालांकि, इस केस के दो मुख्य आरोपी अभी फरार है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. मृतक के पिता ने खुलासा किया है कि उनके बेटे को 'लेडी डॉन' जिकरा ने धमकी दी थी.
Read more »
दिल्ली में मर्डर, दहशत और लेडी डॉन... गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी की बाउंसर थी जिकरा, बना रही थी खुद का गैंग!दिल्ली के सीलमपुर में 17 साल के लड़के की हत्या ने राजधानी को हिला दिया है. इस मर्डर को लेकर 'लेडी डॉन' जिकरा का नाम सामने आया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों का कहना है कि जिकरा जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया की बाउंसर थी. जोया के जेल जाने के बाद जिकरा खुद का गैंग तैयार करने में लगी थी.
Read more »
Seelampur Kunal Murder: दिल्ली पुलिस ने 'लेडी डॉन' जिकरा को किया गिरफ्तार, वीडियो आया सामनेसीलमपुर में 17 वर्षीय कुणाल की हत्या के मामले में पुलिस ने लेडी डॉन जिकरा को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में तनाव के चलते लोगों ने प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। मृतक के परिजनों ने जिकरा समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दो ही आरोपी दिख रहे...
Read more »
