सीलमपुर में 17 वर्षीय कुणाल की हत्या के मामले में पुलिस ने लेडी डॉन जिकरा को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में तनाव के चलते लोगों ने प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। मृतक के परिजनों ने जिकरा समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दो ही आरोपी दिख रहे...
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम चाकू घोंपकर की गई 17 वर्षीय कुणाल की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। दिल्ली पुलिस ने 'लेडी डॉन' जिकरा को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में तनातनी का माहौल बता दें कि इसके विरोध में लोगों ने धरमपुरा लाल बत्ती के पास सर्विस रोड पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और शाम को सीलमपुर में शाहदरा जीटी रोड, खजूरी चौक और मौजपुर चौक पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। #WATCH | Delhi: Visuals of 'Lady don' Zikra, who has been arrested by Delhi Police in connection with the murder of a 17-year-old boy in Delhi's Seelampur area pic.
twitter.com/F9ukixCx0x— ANI April 19, 2025 मृतक के परिजनों ने खुद को लेडी डॉन कहने वाली जिकरा नामक महिला समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दो ही आरोपी दिखाई दे रहे हैं, जिनमें कोई महिला नहीं है। मृतक के परिजनों ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दिल्ली में योगी आदित्यनाथ सीएम होते तो अब तक हत्यारे एनकाउंटर में मारे जा चुके होते। शुक्रवार को जुमे की नमाज और प्रदर्शन को देखते हुए सीलमपुर जे ब्लॉक को छावनी में तब्दील कर दिया गया। इलाके में अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियां और 400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए। उल्लेखनीय है कि सीलमपुर, शास्त्री पार्क, जाफराबाद, मौजपुर, खजूरी, घोंडा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह वज्र वाहन और वाटर कैनन भी लगाए गए थे और पुलिस ड्रोन से भी हालात पर नजर रख रही थी। जीकरा किया गया गिरफ्तार इस बीच, शुक्रवार देर शाम पुलिस ने जिकरा को गिरफ्तार कर लिया। कुणाल अपने परिवार के साथ सीलमपुर जे ब्लॉक में रहता था और गांधी नगर में कपड़े की दुकान पर काम करता था। उसके पिता राजवीर ऑटो चलाते हैं, लेकिन फिलहाल बीमार हैं। कुणाल की मां और दादी भी बीमार हैं। कुछ दिन पहले उसकी दादी को लकवा मार गया था और उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुणाल भी उनके साथ था और बुधवार को घर लौटा था। यह भी पढ़ें: Seelampur Kunal Murder: दलित किशोर हत्याकांड में लेडी डॉन की एंट्री! आखिर कौन है जिकरा?
Seelampur Murder Kunal Murder Delhi Police Lady Don Zikra Crime News Delhi News India News Delhi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ओडिशा पुलिस ने सेक्सटॉर्शन मामले में दिल्ली से विदेशी नागरिक को किया गिरफ्तारओडिशा पुलिस ने सेक्सटॉर्शन मामले में दिल्ली से विदेशी नागरिक को किया गिरफ्तार
Read more »
Delhi Murder: ‘सीलमपुर में हिंदुओं का जीना मुश्किल’, चार-पांच लड़कों ने मिलकर नाबालिग का किया मर्डरSeelampur 17 years old boy kunal Murder news in hindi Delhi Murder: ‘सीलमपुर में हिंदुओं का जीना मुश्किल’, चार-पांच लड़कों ने मिलकर नाबालिग का किया मर्डर राज्य | दिल्ली एनसीआर
Read more »
सीलमपुर मर्डर LIVE: कुणाल केस में आरोपी 'लेडी डॉन' जिकरा को दिल्ली पुलिस ने दबोचाSeelampur Murder Live News: दिल्ली के सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मामले में जिकरा नाम की एक 'लेडी डॉन' का नाम आया है जिसे पुलिस ने पकड़ लिया.
Read more »
सीलमपुर हत्याकांड में हिरासत में तीन लोग... जानिए कौन है 'लेडी डॉन' जिकरा, क्यों कर रही थी लाला की तलाश?Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय कुणाल की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. इसमें लेडी डॉन जिकरा का नाम भी शामिल है. हालांकि, इस केस के दो मुख्य आरोपी अभी फरार है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. मृतक के पिता ने खुलासा किया है कि उनके बेटे को 'लेडी डॉन' जिकरा ने धमकी दी थी.
Read more »
दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय लड़के की हत्या मामले में 'लेडी डॉन' जिकरा गिरफ्तार, पूछताछ जारीDelhi Seelampur Murder Case: दिल्ली पुलिस ने सीलमपुर में 17 वर्षीय कुणाल की हत्या के मामले में 'लेडी डॉन' जिकरा को गिरफ्तार किया है। जिकरा पर अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए साजिश रचने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी...
Read more »
Seelampur Murder Case: दिल्ली पुलिस ने लेडी डॉन जिकरा को किया अरेस्ट, अब खुलेंगे कुणाल मर्डर केस के तारSeelampur Murder Case: कुणाल मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने लेडी डॉन जिकरा को अरेस्ट कर लिया है. इस वारदात के बाद पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सांप्रदायिक तानव पैदा हो गया था. पुलिस अब जिकरा से मर्डर केस में पूछताछ कर सभी परतें खोलने का प्रयास करेगी.
Read more »
