रेलवे ने दुर्गा पूजा दिवाली और छठ के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए कोलकाता और बनारस के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। बनारस-कोलकाता पूजा स्पेशल 23 सितंबर से 4 नवंबर तक चलेगी जबकि कोलकाता-बनारस पूजा स्पेशल 24 सितंबर से 5 नवंबर तक संचालित होगी। यह ट्रेन आसनसोल मंडल के कई स्टेशनों पर रुकेगी और इसमें वातानुकूलित कोच...
जागरण टीम, जामताड़ा/गिरिडीह। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता और बनारस के बीच पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन पूजा उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त क्षमता और सुविधा प्रदान करेगी। 05047 बनारस-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन 23 सितंबर से चार नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार को बनारस से सुबह 10:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 05:25 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं, 05048 कोलकाता-बनारस पूजा स्पेशल ट्रेन कोलकाता से सुबह 08:25 बजे प्रस्थान करेगी। 24 सितंबर से पांच नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार को चलेगी और अगले दिन सुबह 04:15 बजे बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी के कोचों की व्यवस्था होगी। झारखंड से मुंबई के लिए नई ट्रेन की मांग भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार व जिप सदस्य सुनीता कुमारी का महाराष्ट्र मुंबई में झारखंड प्रवासी मजदूरों ने स्वागत किया। वहां ठाणे, मलाड़, मालोनी, अंधेरी, डोंबिवली सहित विभिन्न स्थानों में विश्वकर्मा पूजा के दौरान नेता द्वय पूजा पंडालों में पहुंचे और झारखंडी प्रवासी मजदूरों से भेंट की। सभी स्थानों में दोनों का स्वागत किया गया। मौके पर झारखंड से मुंबई के लिए नई ट्रेन देने की मांग की गई। जगह-जगह प्रवासी मजदूरों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार व सुनीता कुमारी ने कहा कि केंद्र सरकार व झारखंड सरकार को आपसी सामंजस्य बैठाकर प्रवासी मजदूरों के पक्ष में बेहतर पहल करनी चाहिए। सारी सुविधा झारखंड में होने के बाद भी रोजगार के लिए वहां के हजारों हजार लोग पलायन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह रेल सुविधा बढ़ाने को प्रयासरत हैं। मुंबई के लिए एक नई ट्रेन देने को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व धनबाद के सांसद ढुलू महतो को मांग पत्र सौंपे हैं। उम्मीद है केंद्रीय रेल मंत्री उस पर विचार करेंगे और झारखंड से मुंबई के लिए नई रेल सुविधा देंगे। दोनों नेताओं ने सभी झारखंडी प्रवासी मजदूर को झारखंड प्रवासी एप में अपना रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया। इस दौरान भिवंडी भाजपा युवा उपाध्यक्ष राजेश साव, किशोरी राणा, मनोज वर्मा, अर्जुन पंडित, अरविंद आर्य, सुरेश पंडित, राधेश्याम महतो, झरी पंडित, दिनेश पंडित आदि उपस्थित थे।.
जागरण टीम, जामताड़ा/गिरिडीह। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता और बनारस के बीच पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन पूजा उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त क्षमता और सुविधा प्रदान करेगी। 05047 बनारस-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन 23 सितंबर से चार नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार को बनारस से सुबह 10:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 05:25 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं, 05048 कोलकाता-बनारस पूजा स्पेशल ट्रेन कोलकाता से सुबह 08:25 बजे प्रस्थान करेगी। 24 सितंबर से पांच नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार को चलेगी और अगले दिन सुबह 04:15 बजे बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी के कोचों की व्यवस्था होगी। झारखंड से मुंबई के लिए नई ट्रेन की मांग भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार व जिप सदस्य सुनीता कुमारी का महाराष्ट्र मुंबई में झारखंड प्रवासी मजदूरों ने स्वागत किया। वहां ठाणे, मलाड़, मालोनी, अंधेरी, डोंबिवली सहित विभिन्न स्थानों में विश्वकर्मा पूजा के दौरान नेता द्वय पूजा पंडालों में पहुंचे और झारखंडी प्रवासी मजदूरों से भेंट की। सभी स्थानों में दोनों का स्वागत किया गया। मौके पर झारखंड से मुंबई के लिए नई ट्रेन देने की मांग की गई। जगह-जगह प्रवासी मजदूरों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार व सुनीता कुमारी ने कहा कि केंद्र सरकार व झारखंड सरकार को आपसी सामंजस्य बैठाकर प्रवासी मजदूरों के पक्ष में बेहतर पहल करनी चाहिए। सारी सुविधा झारखंड में होने के बाद भी रोजगार के लिए वहां के हजारों हजार लोग पलायन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह रेल सुविधा बढ़ाने को प्रयासरत हैं। मुंबई के लिए एक नई ट्रेन देने को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व धनबाद के सांसद ढुलू महतो को मांग पत्र सौंपे हैं। उम्मीद है केंद्रीय रेल मंत्री उस पर विचार करेंगे और झारखंड से मुंबई के लिए नई रेल सुविधा देंगे। दोनों नेताओं ने सभी झारखंडी प्रवासी मजदूर को झारखंड प्रवासी एप में अपना रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया। इस दौरान भिवंडी भाजपा युवा उपाध्यक्ष राजेश साव, किशोरी राणा, मनोज वर्मा, अर्जुन पंडित, अरविंद आर्य, सुरेश पंडित, राधेश्याम महतो, झरी पंडित, दिनेश पंडित आदि उपस्थित थे।
Jamtara News Kolkata Varanasi Special Train Puja Special Train Durga Puja Trains Diwali Special Trains Chhath Puja Trains Indian Railways News Festival Season Trains Asansol Division Trains Special Train Schedule Jharkhand News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजस्थान में बदल गया वेदर सिस्टम, मौसम विभाग ने 23 और 24 अगस्त तक जारी किया अलर्टRajasthan Rain Alert: मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में लगातार नए सिस्टम बनने से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है. राज्य। राजस्थान
Read more »
विचार : एक बुरे धंधे पर लगाम, आनलाइन गेमिंग कंपनियों पर कसा शिकंजाभारत का आनलाइन गेमिंग बाजार तेजी से बढ़ा है। 2023- 24 में यह 23 प्रतिशत की दर से बढ़कर 3.
Read more »
Horoscope: నేటి రాశిఫలాలు.. కొత్త మాసంలో కొత్త నిర్ణయాలు కలిసి వచ్చే రాశి ఇదే..Today Horoscope August 24 Telugu: 2025 ఆగస్టు 24వ తేదీ ఆదివారం సూర్యోదయం ఉదయం 5:49 గంటలకు, సూర్యాస్తమయం సాయంత్రం 6: 23 గంటలకు శుక్ల పాడ్యమి తిథి, పుబ్బ నక్షత్రం రాశుల ఫలాలు తెలుసుకుందాం.
Read more »
MP News Today 24 August 2025: आज मध्य प्रदेश में कहां-क्या चल रहा खास? एक जगह पढ़ें दिनभर की सभी खबरेंMP Breaking News Today 24 August 2325 Highlights: मध्यप्रदेश में रविवार यानि 23 अगस्त को कहां क्या खास हो रहा है, इसकी सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए ZEEMPCG के साथ बने रहिए.
Read more »
ग्वालियर-गुना समेत 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: भोपाल, इंदौर-उज्जैन संभाग भी भीगेंगे; 24 घंटे में गिर ...ग्वालियर-गुना समेत मध्यप्रदेश के 23 जिलों में रविवार को भारी बारिश का अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, चंबल और सागर संभाग में भी तेज बारिश हो सकती है।
Read more »
Gold Investment: 23 कैरेट सोना होता है या नहीं, कीमत और शुद्धता में यह 22 और 24 कैरेट से कितना अलग?Gold Investment हम अक्सर 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के बारे में सुनते हैं लेकिन कई बार लोग यह सवाल पूछते हैं कि क्या सच में 23 कैरेट सोना भी होता है? अगर हां तो यह 22 और 24 कैरेट से कितना अलग है? कीमत में कितना फर्क है और शुद्धता के हिसाब से कौन सा ज्यादा बेहतर है? चलिए जानते...
Read more »
