Gold Investment हम अक्सर 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के बारे में सुनते हैं लेकिन कई बार लोग यह सवाल पूछते हैं कि क्या सच में 23 कैरेट सोना भी होता है? अगर हां तो यह 22 और 24 कैरेट से कितना अलग है? कीमत में कितना फर्क है और शुद्धता के हिसाब से कौन सा ज्यादा बेहतर है? चलिए जानते...
नई दिल्ली| सोना हमेशा से भारतीयों की पहली पसंद रहा है, चाहे गहनों की बात हो या निवेश की। हम अक्सर 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के बारे में सुनते हैं, लेकिन कई बार लोग यह सवाल पूछते हैं कि क्या सच में 23 कैरेट सोना भी होता है? अगर हां, तो यह 22 और 24 कैरेट से कितना अलग है? कीमत में कितना फर्क है और शुद्धता के हिसाब से कौन सा ज्यादा बेहतर है? निवेश और ज्वैलरी के लिहाज से कौन सा विकल्प सही है? तो चलिए इस खबर में जानते हैं वो सबकुछ, जो आप जानना चाहते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इंटरनेशनल मार्केट और इंडिया के ज्वैलरी बाजार में आमतौर पर 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड ही मान्य हैं। 23 कैरेट सोना तकनीकी तौर पर मौजूद हो सकता है , लेकिन इसे स्टैंडर्ड फॉर्मेट में नहीं बेचा जाता। यह भी पढ़ें- Gold Investment: 24, 22 या 18 कैरेट गोल्ड, निवेश और ज्वैलरी के लिए कौन सा सोना है सबसे बेस्ट? समझें अंतर बाजार में प्रैक्टिकली 23 कैरेट नाम से कोई आधिकारिक कैटेगरी नहीं है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि 23 कैरेट गोल्ड थाईलैंड में काफी ज्यादा पॉपुलर है। लेकिन ज्यादातर देशों में अभी भी 22 कैरेट या फिर 24 कैरेट गोल्ड ही लिया जाता है। 24 कैरेट vs 22 कैरेट: दोनों में कौन सही? 24 कैरेट गोल्ड 99.
9% शुद्ध होता है। यानी इसमें कोई मिलावट नहीं होती। यह पीला ज्यादा चमकदार होता है। लेकिन इसकी सॉफ्टनेस के कारण इसे गहनों में ढालना मुश्किल है। इसलिए यह निवेश के लिए बेस्ट है। जबकि 22 कैरेट गोल्ड लगभग 91.6% शुद्ध होता है। इसमें थोड़ी मात्रा धातुओं की मिलाई जाती है, जैसे कॉपर या जिंक, ताकि यह मजबूत बने। यही कारण है कि ज्वैलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। दोनों की कीमतों में कितना फर्क? 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होने के कारण इसकी कीमत हमेशा 22 कैरेट से ज्यादा होती है। आमतौर पर 22 कैरेट और 24 कैरेट में 6-8% का दाम का फर्क देखा जाता है। निवेश और ज्वैलरी के लिहाज से कौन बेहतर? अगर निवेश की सोच है तो 24 कैरेट गोल्ड लेना सही रहेगा, क्योंकि इसमें शुद्धता सबसे ज्यादा है। और अगर ज्वैलरी बनवानी है, तो 22 कैरेट चुनना बेहतर है। यह टिकाऊ होता है और डिजाइन बनाने में आसान होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो 23 कैरेट गोल्ड को लेकर भ्रम फैलाया जाता है, लेकिन प्रैक्टिकल मार्केट में यह मौजूद नहीं है।
22K Vs 23K Vs 24K Gold Gold Purity Explained Gold Price Difference Is 23K Gold Pure Investment In Gold Gold Buying Guide Best Gold For Investment
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Kollam School Bus Accident: നിലമേലിൽ സ്കൂൾ ബസ് നിയന്ത്രണം വിട്ട് മറിഞ്ഞ് അപകടം; 24 പേർക്ക് പരിക്ക്22 വിദ്യാർത്ഥികൾ ബസിലുണ്ടായിരുന്നു. വിവിധ ആശുപത്രികളിലായി പരിക്കേറ്റവരെ പ്രവേശിപ്പിച്ചിട്ടുണ്ട്.
Read more »
Gold Investment: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना ऑल टाइम हाई पर, कीमत 1.10 लाख के पार; कितनी है टोटल कीमत?Gold Investment त्योहारी सीजन से पहले सोने के दाम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर गोल्ड में हल्की गिरावट दर्ज हुई। 10 ग्राम सोने का दाम 109255 रुपए पर खुला और दिन के दौरान ₹108900 तक फिसला। हालांकि बाद में इसमें तेजी आई और भाव 110330 तक पहुंच...
Read more »
जगुआर लैंड रोवर ने साइबर सिक्योरिटी ब्रीच के कारण उत्पादन रोक को 24 सितंबर तक बढ़ायाजगुआर लैंड रोवर ने साइबर सिक्योरिटी ब्रीच के कारण उत्पादन रोक को 24 सितंबर तक बढ़ाया
Read more »
नोएडा में डेवलपर्स खड़ी कर सकेंगे गगनचुंबी इमारतें, हाइट लिमिट खत्म होने से क्या होंगे फायदे-नुकसान? एक्सपर्ट से समझेंयूपी सरकार ने नोएडा में रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स की ऊंचाई पर लगी building height rules Noida पाबंदी हटा दी है। यानी अब डेवलपर्स अपनी मर्जी से गगनचुंबी इमारतें खड़ी कर सकेंगे। नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक अभी तक नोएडा में ग्राउंड के साथ 22-23 फ्लोर G22 23 फ्लोर बनाने की परमिशन थी जो अब बढ़कर ठीक डबल हो गई है। यानी डेवलपर्स ग्राउंड के साथ 44-46 फ्लोर तक...
Read more »
Baruipur Robbery: দিনেদুপুরে বাচ্চা কোলে নিয়ে বাড়িতে ঢুকে সোনার গয়না লুঠ! সিসিটিভি ফুটেজে...two women take way gold ornament from home in Baruipur in Broad daylight
Read more »
Gold Rate Today: ग्राहकांना किंचित दिलासा, नवरात्रीच्या आधी सोनं झालं स्वस्त, वाचा 22,18 कॅरेटचे दरGold Rate Today: सोनं आणि चांदीच्या दरात गेल्या काही दिवसांपासून सातत्याने वाढ होत आहे. आज काय आहेत दर जाणून घ्या.
Read more »
