केरल के मंदिर में पटाखा विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हुई

United States News News

केरल के मंदिर में पटाखा विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हुई
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 30 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 15%
  • Publisher: 51%

केरल के मंदिर में पटाखा विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हुई

केरल के मंदिर में पटाखा विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हुईकासरगोड, 4 नवंबर । केरल में कासरगोड के नीलेश्वरम स्थित अंजुताम्बलम वीरारकव मंदिर में एक समारोह के लिए रखे गए पटाखों में पिछले हफ्ते आग लगने से बड़ी दुर्घटना हो गई थी। सोमवार तक इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।घायल शिबिन राज ने सोमवार तड़के कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिछले सोमवार को हुई दुर्घटना के बाद उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके साथ ही, मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है, जबकि अन्य तीन लोगों की मौत पिछले हफ्ते ही हो गई थी। मंदिर उत्सव के दौरान आतिशबाजी दुर्घटना पिछले सप्ताह सोमवार देर रात हुई थी। स्थानीय अधिकारियों ने कहा था कि मंदिर अधिकारियों की ओर से एक बड़ी चूक थी, जिन्होंने पटाखे फोड़ते समय सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया था। घायलों में वे लोग भी शामिल थे जो लोकप्रिय थेय्यम अनुष्ठान देखने आए थे। यह एक ऐसा आयोजन है जो ज्यादातर कन्नूर और कासरगोड जिलों के मंदिरों में देखा जाता है। पुलिस ने इस त्रासदी के बाद पूछताछ के लिए मंदिर के तीन अधिकारियों को हिरासत में लिया और फिर उन्हें गिरफ्तार किया। बाद में एक स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। हालांकि, जिला अदालत ने तीनों को दी गई जमानत रद्द कर दी। कासरगोड जिले की पुलिस अधीक्षक डी.

शिल्पा ने कहा था कि अधिकारी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने में विफल रहे और उनके पास कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति भी नहीं थी। जिला अदालत की ओर से जमानत रद्द करने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि अधिकारियों की ओर से गंभीर लापरवाही बरती गई। दुर्घटना के बाद मंदिर ने आगे के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और अन्य मंदिरों ने पटाखे फोड़ते समय अधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना शुरू कर दिया।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नाइजीरिया: नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 42नाइजीरिया: नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 42नाइजीरिया: नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 42
Read more »

चेंबूर में आग से झुलसकर मरने वालों की संख्या बढ़कर सात (लीड-1)चेंबूर में आग से झुलसकर मरने वालों की संख्या बढ़कर सात (लीड-1)चेंबूर में आग से झुलसकर मरने वालों की संख्या बढ़कर सात (लीड-1)
Read more »

लेबनान में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 2,255 हुईलेबनान में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 2,255 हुईलेबनान में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 2,255 हुई
Read more »

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला : मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुईजम्मू-कश्मीर आतंकी हमला : मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुईजम्मू-कश्मीर आतंकी हमला : मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई
Read more »

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ी, अब तक तीन जवान शहीदजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ी, अब तक तीन जवान शहीदजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ी, अब तक तीन जवान शहीद
Read more »

केरल के मंदिर में आतिशबाजी के दौरान पटाखों में विस्फोट, कम से कम 154 लोग घायलकेरल के मंदिर में आतिशबाजी के दौरान पटाखों में विस्फोट, कम से कम 154 लोग घायलकेरल के मंदिर में आतिशबाजी के दौरान पटाखों में विस्फोट, कम से कम 154 लोग घायल
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:56:09