किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में गुजरात सरकार की पहल, मुख्यमंत्री कृषि यंत्रीकरण योजना लागू

Gujarat Scheme News

किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में गुजरात सरकार की पहल, मुख्यमंत्री कृषि यंत्रीकरण योजना लागू
Agricultural MechanizationFarmer SubsidyFarm Machinery
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 117 sec. here
  • 22 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 116%
  • Publisher: 51%

मुख्यमंत्री कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत गुजरात के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों और मशीनरी की खरीद पर ₹1,200 से ₹11 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है.

"गुजरात सरकार का कृषि, किसान कल्याण और सहकारिता विभाग किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कृषि यंत्रीकरण योजना का संचालन कर रहा है. इस योजना का मुख्य लक्ष्य कृषि कार्यों में मशीनों और आधुनिक उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देना है ताकि खेती समय पर हो सके, लागत कम हो और उत्पादन में वृद्धि हो.

राज्य सरकार का मानना है कि यंत्रीकरण से किसानों की आय बढ़ेगी और कृषि क्षेत्र अधिक सशक्त बनेगा.Advertisment योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ इस योजना के तहत किसानों को विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों और मशीनरी की खरीद पर वित्तीय सहायता दी जाती है. सहायता राशि ₹1,200 से लेकर ₹11,00,000 तक निर्धारित की गई है, जो उपकरण और मशीन के प्रकार पर निर्भर करती है. इसमें ट्रैक्टर से जुड़ी मशीनें, बुवाई उपकरण, कटाई और फसल प्रबंधन से संबंधित यंत्र शामिल हैं. सरकार द्वारा दी जाने वाली यह सब्सिडी किसानों के आर्थिक बोझ को कम करने में मदद करती है. पात्रता की शर्तें क्या है? मुख्यमंत्री कृषि यंत्रीकरण योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का किसान होना अनिवार्य है. इसके साथ ही आवेदक गुजरात राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए. योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को दिया जाता है जो राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं. क्या आवेदन प्रक्रिया? इस योजना के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है. किसान I-Khedut पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. सबसे पहले आवेदक को पोर्टल के होम पेज पर जाकर "Schemes" विकल्प पर क्लिक करना होता है, इसके बाद "Agricultural Schemes" का चयन करना होता है. संबंधित योजना चुनने के बाद "Apply" बटन पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म खोला जाता है. फॉर्म में “Apply New” विकल्प के माध्यम से नया आवेदन किया जा सकता है. यदि किसी जानकारी में सुधार की आवश्यकता हो तो “Update Application” विकल्प का उपयोग किया जा सकता है. सभी विवरण भरने के बाद आवेदन को कन्फर्म करना आवश्यक है. कन्फर्मेशन के बाद आवेदन का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखना चाहिए. किसान अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं और विवरण प्रिंट या अपलोड भी कर सकते हैं. क्या आवश्यक दस्तावेज? योजना के तहत आवेदन करते समय कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होती है. इनमें 7/12 प्रमाण पत्र जो भूमि स्वामित्व का प्रमाण है, आधार कार्ड, तथा बैंक पासबुक या रद्द चेक शामिल हैं. ये दस्तावेज योजना की पारदर्शिता और सही लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करते हैं. किसानों के लिए महत्व क्यों? मुख्यमंत्री कृषि यंत्रीकरण योजना गुजरात के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है. इससे न केवल खेती में आधुनिकता आएगी बल्कि श्रम की कमी और बढ़ती लागत की समस्या से भी राहत मिलेगी. यह योजना राज्य में टिकाऊ और उन्नत कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है. ये भी पढ़ें- Gujarat Govt: CM पटेल ने गुजरात पुलिस के नव-नियुक्त 11,607 उम्मीदवारों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, इसमें 3100 से अधिक महिलाएं"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Agricultural Mechanization Farmer Subsidy Farm Machinery I-Khedut Portal Gujarat Agriculture Government Scheme Farm Equipment Financial Assistance Farmers Welfare Modern Farming Crop Productivity Agricultural Tools Subsidy Scheme Gujarat Farmers Online Application Rural Development Mechanized Farming Farm Subsidy Agriculture Department

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बर्फीले तूफान की चपेट में दक्षिणी राज्य, 11 की मौत; 1200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसल और हजारों घरों में बिजली गुलबर्फीले तूफान की चपेट में दक्षिणी राज्य, 11 की मौत; 1200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसल और हजारों घरों में बिजली गुलटेक्सास, ओकाहोमा, शिकागो, लुसियाना समेत कई राज्यों में बर्फीले तूफान के साथ-साथ बवंडर और बाढ़ ओकाहोमा और अरकंसास में बाढ़ से कई हाईवे बंद, शिकागो में दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट प्रभावित | US storms 11 killed- 1,200 flights cancelled : दक्षिण अमेरिका में तूफानों के चलते 11 लोगों की मौत, शिकागो में करीब एक हजार उड़ानें रद्द।
Read more »

पनवेल से 1200 प्रवासी कामगारों को लेकर विशेष ट्रेन मध्यप्रदेश के लिए रवानापनवेल से 1200 प्रवासी कामगारों को लेकर विशेष ट्रेन मध्यप्रदेश के लिए रवानापनवेल से 1200 प्रवासी कामगारों को लेकर विशेष ट्रेन मध्यप्रदेश के लिए रवाना Maharashtra Mumbai CoronaUpdate Lockdown coronavirus CoronaHotSpots PMOIndia MoHFW_INDIA OfficeofUT RailMinIndia
Read more »

नवंबर में बैठकर मार्च वाली बात क्यों कर रही है केजरीवाल सरकार, आतिशी के जवाब पर महिला डॉक्टर ने लगा दी क्लासनवंबर में बैठकर मार्च वाली बात क्यों कर रही है केजरीवाल सरकार, आतिशी के जवाब पर महिला डॉक्टर ने लगा दी क्लासदिल्ली में एक नवंबर से 16 नवंबर के बीच कोरोना वायरस के एक लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए और करीब 1,200 संक्रमितों की मृत्यु हो गई।
Read more »

Coronavirus का ‘भारतीय स्ट्रेन’ 17 देशों में मिला है: WHOCoronavirus का ‘भारतीय स्ट्रेन’ 17 देशों में मिला है: WHOबाकी यूरोप न्यूज़: 27 अप्रैल तक, जीआईएसएआईडी में करीब 1,200 अनुक्रमों (सीक्वेंस) को अपलोड किया गया और वंशावली बी.1.617 को कम से कम 17 देशों में मिलने वाला बताया।
Read more »

Mi 11 Lite vs Realme X7 Max 5GMi 11 Lite vs Realme X7 Max 5GMi 11 Lite vs Realme X7 Max 5G: Snapdragon 732G से लैस शाओमी या MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर से लैस रियलमी फोन, कौन बेहतर?
Read more »

बंधे हाथों से मुंह ढांपे मिली ममी | DW | 09.12.2021बंधे हाथों से मुंह ढांपे मिली ममी | DW | 09.12.2021पेरु में पुरातत्ववेत्ताओं को एक अद्भुत ममी मिली है जिसकी उम्र 1,200 साल से भी ज्यादा हो सकती है. क्यों खास है यह ममी... mummy peru
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:48:19