Coronavirus का ‘भारतीय स्ट्रेन’ 17 देशों में मिला है: WHO DoubleMutant CoronaPandemic via NavbharatTimes
27 अप्रैल तक, जीआईएसएआईडी में करीब 1,200 अनुक्रमों को अपलोड किया गया और वंशावली बी.1.617 को कम से कम 17 देशों में मिलने वाला बताया।Subscribeका ‘भारतीय प्रकार’ जिसे बी.1.617 के नाम से या ‘दो बार रूप परिवर्तित कर चुके प्रकार’ के तौर पर जाना जाता है, वह कम से कम 17 देशों में पाया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह बात कही है जब दुनिया पिछले हफ्ते कोरोना संक्रमण के 57 लाख मामले सामने आए। इन आंकड़ों ने इससे पहले की सभी लहरों के चरम को पार कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने मंगलवार को अपने साप्ताहिक माहामारी संबंधी जानकारी में कहा सार्स-सीओवी-2 के बी.
1.617 प्रकार या ‘भारतीय प्रकार’ को भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने का कारण माना जा रहा है जिसे डब्ल्यूएचओ ने रुचि के प्रकार के तौर पर निर्दिष्ट किया है। इसने कहा, 27 अप्रैल तक, जीआईएसएआईडी में करीब 1,200 अनुक्रमों को अपलोड किया गया और वंशावली बी.1.617 को कम से कम 17 देशों में मिलने वाला बताया। जीआईएसएआईडी 2008 में स्थापित वैश्विक विज्ञान पहल और प्राथमिक स्रोत है जो इंफ्लुएंजा विषाणुओं और कोविड-19 वैश्विक माहामारी के लिए जिम्मेदार कोरोना वायरस के जीनोम डेटा तक खुली पहुंच उपलब्ध कराता है। एजेंसी ने कहा, 'पैंगो वंशावली बी.1.617 के भीतर सार्स-सीओवी-2 के उभरते प्रकारों की हाल में भारत से एक वीओआई के तौर पर जानकारी मिली थी और डब्ल्यूएचओ ने इसे हाल ही में वीओआई के तौर पर निर्दिष्ट किया है।' डब्ल्यूएचओ ने कहा कि अध्ययनों ने इस बात पर जोर दिया है कि दूसरी लहर का प्रसार भारत में पहली लहर के प्रसार की तुलना में बहुत तेज है। विश्व स्वास्थ्य निकाय की रिपोर्ट में कहा, 'जीआईएसएआईडी को सौंपे गए अनुक्रमों पर आधारित डब्ल्यूएचओ द्वारा प्रारंभिक प्रतिरूपण से सामने आया है कि बी.1.617 भारत में प्रसारित अन्य प्रकारों से अधिक गति से विकसित हो रहा है, जो संभवत: अधिक संक्रामक है, साथ ही अन्य प्रसारित हो रहे वायरस के प्रकार भी अधिक संक्रामक मालूम हो रहे हैं।' डब्ल्यूएचओ ने कहा कि अन्य कारकों में जन स्वास्थ्य एवं सामाजिक उपायों का क्रियान्वयन एवं पालन से जुड़ी चुनौतियां, सामाजिक सभाएं शामिल हैं। इन कारकों की भूमिका को समझने के लिए और जांच किए जाने की जरूरत है।देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली: ऑफिस के बेसमेंट में चल रहा था अवैध हुक्का बार, 17 लोग पुलिस हिरासत मेंदरअसल, दिल्ली पुलिस को खबर मिली थी कि पश्चिम विहार में एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में बकायदा एक हुक्का बार चल रहा है. जिसके बाद आउटर दिल्ली के डीसीपी ने सब इंस्पेक्टर नवीन मलिक, हेड कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल अमित और कई पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाई.
Read more »
कोरोना को इन 3 देशों ने कैसे दी मात, इस रिपोर्ट में समझेंदेश में लगातार कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है. पहली बार ये आंकड़ा चार लाख के पार पहुंच गया है. भारत की स्थिति बहुत चिंताजनक है, अलग-अलग राज्यों से गंभीर खबरें आ रहीं हैं. ऑक्सीजन के अभाव में मौतों का सिलसिला जारी हैं. ना तो यहां अस्पतालों में oxygen है ना ही मेडेसिन हैं. जिसके चलते लोग अपनी जान गंवा रहे है. इसी बीच दुनिया में ऐसे भी देश हैं जिन्होंने कोरोना संक्रमण को पूरी तरह से मात दे दी है. जानिए वो कौन से देश हैं इस वीडियो में.
Read more »
UP: आजमगढ़ में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 17 मरीजों ने तोड़ा दमबीते 24 घंटों में आजमगढ़ में 17 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है. एक दिन में हुई इतनी मौत से जिले के लोग सहम गए हैं. मरने वालों में 12 मरीज आजमगढ़, दो मऊ, एक बलिया, एक गोरखपुर तथा एक अंबेडकर नगर के निवासी थे.
Read more »
