नवंबर में बैठकर मार्च वाली बात क्यों कर रही है केजरीवाल सरकार, आतिशी के जवाब पर महिला डॉक्टर ने लगा दी क्लास

United States News News

नवंबर में बैठकर मार्च वाली बात क्यों कर रही है केजरीवाल सरकार, आतिशी के जवाब पर महिला डॉक्टर ने लगा दी क्लास
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 26 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 14%
  • Publisher: 63%

दिल्ली में एक नवंबर से 16 नवंबर के बीच कोरोना वायरस के एक लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए और करीब 1,200 संक्रमितों की मृत्यु हो गई।

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने कहा कि स्थिति काबू में है। टीवी चैनल न्यूज18 इंडिया के कार्यक्रम भैयाजी कहिन में आप नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 16 हजार कोरोना बेड हैं। उन्होंने दावा किया कि इतने अधिक मरीज होने के बाद राजधानी में आठ हजार कोरोना बेड खाली हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना केस में एंबुलेंस कमी नहीं रही। दिल्ली में कोरोना के इलाज के लिए किसी भी तरह कमी नहीं रही। उन्होंने दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों को प्रदूषण को जिम्मेदार ठहराया। कार्यक्रम में आतिशी की टिप्पणी पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर स्वाति महेश्वरी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर आतिशी ये बातें मार्च में करतीं तो बात समझ में आती, क्योंकि तब दुनिया और देश को नहीं मालूम था कि वायरस कैसा है। इसलिए नवंबर में मार्च वाली बात नहीं की जा सकती है। हमें सबकुछ पता है कि ये वायरस कैसे फैलता है। हमारे पास इसकी दवाईं हैं और इसका टीका भी आने वाला है। इसलिए आज की स्थिति में दिल्ली सरकार इस तरह की बात नहीं कर सकती। यहां देखें वीडियो उल्लेखनीय है कि दिल्ली में एक नवंबर से 16 नवंबर के बीच कोरोना वायरस के एक लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए और करीब 1,200 संक्रमितों की मृत्यु हो गई, वहीं करीब 94,000 रोगी इस अवधि में संक्रमण से उबरने में सफल रहे। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। आंकड़ों के अनुसार राजधानी में एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक संक्रमण के 41,316 मामले सामने आए और 563 संक्रमितों की मृत्यु हो गई। वहीं वायरस से 45,056 लोग स्वस्थ हुए। वहीं 16-31 अक्टूबर तक संक्रमण के 65,675 मामले सामने आए और 587 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इसी अवधि में 54,974 रोगी संक्रमण से उबरे। राष्ट्रीय राजधानी में 28 अक्टूबर से कोरोना वायरस के मामलों में अचानक इजाफा देखा गया है। उस दिन पहली बार संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 5,000 से अधिक हो गई और 11 नवंबर को रोजाना के मामलों की संख्या 8,000 के पार चली गयी। दिल्ली में 12 नवंबर को संक्रमण से 104 लोगों की मृत्यु हो गई जो पांच महीने से अधिक समय में संक्रमण से एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने अब तक कोरोना वायरस के 1,01,070 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में एक से 16 नवंबर के बीच 1,202 संक्रमितों की मौत हुई, वहीं 93,885 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। दिल्ली में एक नवंबर को संक्रमण के 5,664 मामले सामने आए थे जो 11 नवंबर को बढ़कर 8,593 हो गए। यह एक दिन में संक्रमण के मामलों का आज तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। राष्ट्रीय राजधानी में 12 नवंबर को 7,053 मामले; 13 नवंबर को 7,802; 14 नवंबर को 7,340; 15 नवंबर को 3,235 और 16 नवंबर को 3,797 मामले सामने आए।दिल्ली में 11 से 16 नवंबर के बीच रोजाना संक्रमण से मौत के 85; 104; 91; 96; 95 और 99 मामले सामने आए। इसी तरह 15 नवंबर को 7,606 कोविड-19 रोगी स्वस्थ हुए जो इस महीने एक दिन में संक्रमणमुक्त हुए लोगों की सर्वाधिक संख्या है। बुधवार को 7,264 लोग संक्रमण से उबरे, वहीं बृहस्पतिवार को 6,462 लोग ठीक हो गए। 13-16 नवंबर के बीच रोजाना स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या क्रमश: 6,498; 7,117; 7,606 और 3,560 रही। दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 3,797 नए मामले सामने आए और राष्ट्रीय राजधानी में अब तक संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4.

89 लाख पहुंच गई है। वहीं राजधानी में संक्रमण से एक दिन में 99 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 7,713 हो गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज केंद्र सरकार से राजधानी के उन बाजारों में लॉकडाउन लगाने के अधिकार मांगे जो कोविड-19 के अति प्रभावित क्षेत्र के तौर पर उभर सकते हैं। उन्होंने विवाह समारोहों में अधिकतम 200 लोगों के शामिल होने के आदेश को वापस लेने का फैसला किया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने उप राज्यपाल अनिल बैजल को प्रस्ताव भेजा है कि विवाह समारोहों में केवल 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति हो।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पाकिस्तान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में लोगों के हाथों में दिखे पीएम मोदी के पोस्‍टरपाकिस्तान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में लोगों के हाथों में दिखे पीएम मोदी के पोस्‍टरआधुनिक सिंधी राष्ट्रवाद के संस्थापकों में से एक जीएम सैयद की 117वीं जयंती पर आयोजित एक विशाल आजादी समर्थक रैली में प्रदर्शनकारी सिंधुदेश की स्वतंत्रता के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य विश्व नेताओं के पोस्‍टर हाथों में लिए हुए नजर आए।
Read more »

म्यांमार में तख्तापलट के बाद सेना के विरोध में उतरे लोग, 70 अस्पतालों में काम बंदम्यांमार में सेना के खिलाफ लोगों के ऐसे ही विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एक संगठन ने फेसबुक पर इसकी जानकारी दी है. संगठन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सेना ने तख्तापलट करके, अपने स्वयं के हितों को एक कमजोर आबादी के ऊपर थोपा है जो महामारी के दौरान पहले से ही कठिनाइयों का सामना कर रही थी.
Read more »

बिहार के किशनगंज में सिलिंडर विस्‍फोट, एक ही धमाके में परिवार के पांच सदस्‍यों की मौतबिहार के किशनगंज में सिलिंडर विस्‍फोट, एक ही धमाके में परिवार के पांच सदस्‍यों की मौतCylinder blast in Kishanganj बिहार के किशनगंज में एक सिलिंडर में विस्‍फोट हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक और उसके चार बच्‍चे शामिल हैं। जबकि युवक की पत्‍नी गंभीर रुप से जख्‍मी है।
Read more »

देश में कोरोना के हालात: महाराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन, बंगाल में नो प्रोटोकॉलदेश में कोरोना के हालात: महाराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन, बंगाल में नो प्रोटोकॉलएक बार फिर से देश भर में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक करने वाले हैं. इस बैठक में सभी मुख्यमंत्री अपने राज्य की कोरोना स्थिति की रिपोर्ट लेकर शामिल होंगे, जिसके आधार पर सरकार आगे की रणनीति तय होगी.
Read more »

मुंबई में मॉल में आग लगने के सिलसिले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्जमुंबई में मॉल में आग लगने के सिलसिले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्जमहानगर पुलिस ने यहां के भांडुप इलाके के एक मॉल में आग लगने की घटना के सिलसिले में छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 34 (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज किया है. भीषण आग में वहां स्थित एक अस्पताल में इलाजरत कोरोना वायरस के नौ मरीजों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के प्रमोटर राकेश वधावन और उनके बेटे एवं मॉल के सारंग को प्राथमिकी में नामजद किया हैं, अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को भांडुप थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें ड्रीम्स मॉल और सनराइज अस्पताल के प्रबंधकों के नाम भी शामिल हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:21:23