कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट IndiaElects LokSabhaElections2019
कांग्रेस ने 12 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है. उत्तर प्रदेश की महाराजगंज सीट से सुप्रिया श्रीनेत को टिकट दिया गया है. पहले कांग्रेस ने पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बेटी तनुश्री त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया था.
तनुश्री को शिवपाल सिंह यादव ने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से भी टिकट दिया है. इसके अलावा बिहार के चार और ओडिशा के सात प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है. बिहार के सुपौल से रंजीत रंजन, समस्तीपुर से डॉ. अशोक कुमार, मुंगेर से नीलम देवी, सासाराम से मीरा कुमार, ओडिशा के केओनझार से फाकिर मोहन नाईक, बालासोर से नवज्योति पटनायक, भड़रक से मधुमिता शेटी, ढेकनाल से बिग्रेडियर केपी सिंहदेव, केंद्रापारा से धरानीधर नायक, जगतसिंह पुर से प्रतिमा मल्लिक, पुरी से सत्य प्रकाश नायक को टिकट दिया गया है. महाराजगंज सीट से टिकट मिलने के बाद सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मुझे टिकट देने के लिए शुक्रिया. मेरे लिए दिवंगत पिता की राजनीति विरासत को जीवित रखना एक सम्मान की बात होगी. मैं सार्थक योगदान देने के लिए तत्पर हूं. I will be taking an active plunge in politics, am grateful to @INCIndia @RahulGandhi @priyankagandhi @JM_Scindia for trusting me with Maharajganj. It will be an honour to keep my late father’s legacy alive. I look forward to making a meaningful contribution — Supriya Shrinate March 29, 2019वहीं, बिहार में कांग्रेस ने लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के सीट ऐलान से कुछ घंटे ही अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है. सुपौल से पप्पू यादव की पत्नी और मौजूदा सांसद रंजीत रंजन और सासाराम से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है. इसके अलावा ओडिशा की पुरी सीट से बीजेपी के संबित पात्रा के खिलाफ कांग्रेस ने सत्य प्रकाश नायक को प्रत्याशी बनाया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सैम पित्रोदा के बयान से बैकफुट पर आई कांग्रेस बोली, निजी विचार पर जहर न उगलें PM नरेंद्र मोदीसैम पित्रोदा के बयान को बीजेपी ने हाथों-हाथ लपक लिया. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बयान पर कांग्रेस को घेरा और सीधे कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला किया. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, अरुण जेटली समेत तमाम बीजेपी नेतृत्व ने इस बयान की कड़ी आलोचना की. पीएम ने कहा कि आतंक को वाजिब ठहराने वाले लोगों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता ने ऐसा बयान देकर सेना का मान कम करने की कोशिश की है.
Read more »
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची- Amarujalaलोकसभा चुनावों के साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। assemblyelections2019 sikkim arunachalpradesh congress INCIndia priyankagandhi
Read more »
कांग्रेस ने जारी की 8वीं लिस्ट, एक साथ चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को थमाया टिकटदिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस द्वारा जारी की गई 38 उम्मीदवारों की सूची में भोपाल से दिग्विजय सिंह के अलावा और भी कई अहम नाम हैं. मीनाक्षी नटराजन को मंदसौर से टिकट दिया गया है. अशोक चव्हाण को नांदेड़ से टिकट मिला है, जबकि अमरोहा से राशिद अल्वी चुनाव लड़ेंगे.
Read more »
बिहार में राजद ने की उम्मीदवारों की घोषणा, कांग्रेस में अब भी सस्पेंस बरकरार- Amarujalaबिहार में महागठबंधन की अगुआई कर रही पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस में सस्पेंस बरकरार है। Mahagathbandhan Mahasangram yadavtejashwi INCIndia
Read more »
कांग्रेस की 10वीं सूची जारी, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में 26 उम्मीदवारों की घोषणाLok Sabha Election: कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। इसमें महाराष्ट्र से एक और पश्चिम बंगाल से 25 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
Read more »
कांग्रेस ने 5 और भाजपा ने 4 उम्मीदवारों की सूची जारी कीलोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है. भाजपा ने अपनी 9वीं सूची में चार उम्मीदवारों का नाम दिया है. पार्टी की तरफ से असम की 1, कर्नाटक की 2 और यूपी की 1 सीट पर नाम तय किया है. वहीं, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की 2, गोवा की 2 और दमन-दीव की 1 सीट पर उम्मीदवार जारी किए हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव: गुजरात और UP के लिए कांग्रेस ने जारी की कैंडिडेट की एक और लिस्टकांग्रेस ने गुजरात और उत्तर प्रदेश के लिए प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है. गुजरात के कच्छ से नरेश एन माहेश्वरी, नवसारी से धर्मेश भीमाभाई पटेल और उत्तर प्रदेश के रामपुर सीट से संजय कपूर को टिकट मिला है.
Read more »
डर रहे हैं पाक PM इमरान, कहा-चुनाव के चलते भारत दिखा सकता है और दुस्साहसपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का मानना है कि हिंदुस्तान में आम चुनाव संपन्न होने तक दोनों देशों के बीच तनाव बने रहेंगे. इमरान खान ने भारत की ओर से किसी और हमले की आशंका जाहिर की है.
Read more »
उर्मिला मातोंडकर ने राहुल गांधी की मौजूदगी में ज्वाइन की कांग्रेस, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव!उर्मिला के पार्टी ज्वाइन करने को लेकर कई दिन से कयास लगाए जा रहे थे...
Read more »
