Swami Chaitanyananda News: दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला था कि बाबा की आखिरी लोकेशन आगरा है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने आगरा पुलिस से संपर्क किया.
आगराः यौन उत्पीड़न मामले का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पार्थ की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस लगातार कोशिश में जुटी हुई है. इस बीच उसकी आखिरी लोकेशन पुलिस को मिल गई है. स्वामी चैतन्यानंद की आखिरी लोकेशन उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मिली है.
इसके बाद से आगरा पुलिस भी जांच पड़ताल में जुट गई है. दिल्ली-ओडिशा में बाबा के खिलाफ मामला दर्ज बता दें कि बाबा के खिलाफ उड़ीसा और दिल्ली के छेड़खानी के मुकदमे दर्ज हैं. एक साथ कई छात्राओं ने कोर्ट में भी बयान दर्ज कराए हैं. दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला था कि बाबा की आखिरी लोकेशन आगरा है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने आगरा पुलिस से संपर्क किया. जानकारी मिलने के बाद आगरा पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है और पड़ताल कर रही है कि आखिर बाबा कब आगरा आया था, कहां रुका था, और कौन ऐसा व्यक्ति था जो बाबा को शरण दिए हुए था. उड़ीसा और दिल्ली के बाद अब आरा पुलिस भी स्वामी चैतन्यानंद के पीछे पड़ गई है. खुद बन गया बाबा स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती, जिसे पार्थसारथी के नाम से भी जाना जाता है. वह एक स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु है और दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एक निजी इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन संस्थान के पूर्व निदेशक हैं. चैतन्यानंद सरस्वती पर कथित तौर पर छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया गया है. विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग स्कॉलरशिप के तहत प्रबंधन डिप्लोमा पाठ्यक्रम करने वाली छात्राओं को निशाना बनाया गया है. 17 छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप कुल 17 छात्राओं ने उस पर गाली-गलौज, अश्लील व्हाट्सएप और एसएमएस मैसेज भेजने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है. पीड़िताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ संकाय और प्रशासनिक कर्मचारियों ने उन पर आरोपी की माँगें मानने का दबाव डाला. दिल्ली पुलिस चैतन्यानंद सरस्वती की सरगर्मी से तलाश कर रही है, जिसे आखिरी बार आगरा के पास देखा गया था. उसके ज्ञात ठिकानों और संस्थान पर कई छापे मारे गए हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. रिपोर्टों के अनुसार, स्वयंभू गुरु गिरफ्तारी से बचने के लिए जगह बदल रहा है.
Swami Chaitanyananda Latest News Delhi News Swami Chaitanyananda Saraswati Fir On Swami Chaitanyananda Saraswati Sri Sharada Institute Of Indian Management दिल्ली न्यूज स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भास्कर अपडेट्स: भारत का इकलौता ज्वालामुखी फटा, अंडमान-निकोबार के बेरन आइलैंड में 8 दिन में 2 बार धमाकाbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news afghanistan, breaking news headlines, breaking news
Read more »
भास्कर अपडेट्स: केंद्र सरकार का फैसला- अब हर आपदा के लिए अलग मंत्रालय को जिम्माbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news afghanistan, breaking news headlines, breaking news
Read more »
दिल्ली में कॉलेज चीफ पर यौन शोषण का आरोप: 17 छात्राएं बोलीं- अश्लील मैसेज भेजे, जबरन छूता था; फैकल्टी कहतीं...Delhi Sharda Institute Ashram Director Swami Chaitanyananda Molestation Case; दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के डायरेक्टर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर 17 छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। छात्राओं ने डायरेक्टर पर पर गालियां, अश्लील मैसेज और जबरन छूने का आरोप लगाया है।...
Read more »
Swami Parth Sarthy Case Live: माथे पर त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष... दिल्ली में भगवा वस्त्र में हैवान कौन?Swami Parth Sarthy Case Live: श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान के संचालक स्वामी पार्थ सारथी पर 32 लड़कियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.
Read more »
Delhi Ashram horror: হোয়াটসঅ্যাপে নোংরা মেসেজ, জোর করে যৌন সম্পর্ক! ম্যানেজমেন্ট ইনস্টিটিউটের ১৭ ছাত্রীকে ধর্ষণ প্রধান বাবার...Delhi Vasant Kunj Ashram horror: 17 students of Sri Sharda Institute of Indian Management Accuse sexual harassment by Delhi Baba Swami Chaityananda
Read more »
भास्कर अपडेट्स: दिल्ली में भारत मंडपम के पास 1 करोड़ के गहनों की लूट, आरोपी फरारbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news afghanistan, breaking news headlines, breaking news
Read more »
