Swami Parth Sarthy Case Live: श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान के संचालक स्वामी पार्थ सारथी पर 32 लड़कियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.
Swami Parth Sarthy Sexually Harassment Case Live : स्वघोषित बाबा स्वामी पार्थ सारथी पर श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान की 32 लड़कियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए है. इस आरोप के बाद दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर.
..Swami Parth Sarthy Sexually Harassment Case Live: दिल्ली के एक नामी शिक्षण संस्थान के संचालक रहे स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर गंभीर आरोप लगे हैं. माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष धारण करने वाले इस बाबा पर कई लड़कियों की इज्जत पर बुरी नजर डालने के आरोप हैं. हमेशा भगवा वस्त्र में दिखने वाले इस बाबा के खिलाफ 32 लड़कियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. इसमें से 17 लड़कियों ने अभद्र भाषा, अश्लील व्हाट्सऐप मैसेज और फिजिकली टच करने के आरोप लगाए हैं. यह मामला दक्षिणी दिल्ली में स्थित श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान का है. यह संस्थान श्री श्रृंगेरी मठ द्वारा चलाया जाता है. मठ के प्रशासन पीए मुरली ने बाबा स्वामी पार्थ सारथी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल पार्थ सारथी फरार बताया जाता है.Swami Parth Sarthy Case Live: डिफेंस कालोनी में जालसाजी और छेड़खानी का मामला दर्ज Swami Parth Sarthy Case Live: वर्ष 2009 में इस बाबा के खिलाफ दिल्ली के डिफेंस कालोनी में जालसाजी और छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ था.Swami Parth Sarthy Case Live: 2016 में भी पार्थ सारथी के खिलाफ मोलेस्टेशन का केस दर्ज हुआ था Swami Parth Sarthy Case Live: रिपोर्ट के मुताबिक 2016 में इस इंस्टीट्यूट की ही एक छात्रा ने पार्थ सारथी के खिलाफ मोलेस्टेशन का केस दर्ज कराया था. उस दौरान दिल्ली पुलिस ने इस बाबा को गिरफ्तार भी किया था. ये उस वक्त चार्जशीट हुआ था फिर जमानत पर था. इसके बाद भी इस इंस्टिट्यूट में यह बाबा लगातार कार्यरत था. जिस दिन हाल की शिकायत पुलिस को मिली उस दिन यह बाबा एक फंक्शन में शामिल होने गया हुआ था और FIR दर्ज होने के बाद से फरार है.Swami Parth Sarthy Case Live: शिकायत के बाद पुलिस ने थाना वसंत कुंज नॉर्थ में धारा 75/79/351 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया. सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और घटनास्थल के साथ-साथ कथित व्यक्ति के ठिकानों पर कई छापे मारे गए. हालांकि आरोपी फरार है. संस्थान से एकत्रित एनवीआर/हार्ड डिस्क एफएसएल जांच के लिए भेज दिया गया है. पटियाला हाउस कोर्ट के वरिष्ठ जेएमएफसी के समक्ष 16 पीड़ितों के बयान धारा 183 बीएनएसएस के तहत दर्ज किए गए हैं.Swami Parth Sarthy Case Live: संस्थान में कार्यरत महिलाएं बाबा की डिमांड पूरा करवाती थीं Swami Parth Sarthy Case Live: जांच के दौरान 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए, जिनमें से 17 ने लड़कियों ने बाबा पर अभद्र भाषा, अश्लील व्हाट्सएप/एसएमएस संदेश और अवांछित शारीरिक संपर्क करने का आरोप लगाया. पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि संकाय/प्रशासक के रूप में कार्यरत महिलाओं ने अभियुक्तों की मांगों को पूरा करने के लिए उन्हें उकसाया और दबाव डाला.Swami Parth Sarthy Case Live: बाबा पार्थ सारथी लगातार लोकेशन बदल रहा है. वह मोबाइल का इस्तेमाल न के बराबर करता है. उसकी आखिरी लोकेशन यूपी में आगरा के आसपास मिली थी. उसने UN नंबर प्लेट कहां से बनवाई इसकी जांच चल रही है. पुलिस ने आश्रम के सीसीटीवी फुटेज और आश्रम का हार्ड डिस्क जब्त कर लिया है.Swami Parth Sarthy Case Live: बाबा पार्थ सारथी पर ओडिशा में भी दर्ज हैं छेड़खानी के मामले Swami Parth Sarthy Case Live: आरोपी बाबा पार्थ सारथी ओडिशा का रहने वाला है. करीब 12 साल से यहां आश्रम में रह रहा था. बाबा पर छेड़खानी के 2 मामले उड़ीसा में भी दर्ज हुए थे. पहला 2009 और दूसरा 2016 में. बाबा इस आश्रम का केयरटेकर और संचालक था. वो इसी आश्रम में रह रहा था. 17 लड़कियों के बयान कोर्ट में दर्ज हुए. बाबा लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहा था और उन्हें धमकाता भी था.दिल्ली पुलिस ने बताया कि चार अगस्त को श्री श्रृंगेरी मठ और उसकी संपत्तियों के प्रशासक पी.ए. मुरली द्वारा पुलिस थाना वसंत कुंज नॉर्थ में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के विरुद्ध श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग छात्रवृत्ति के अंतर्गत पीजीडीएम पाठ्यक्रम कर रही छात्राओं के यौन उत्पीड़न के संबंध में एक शिकायत मिली.
Swami Parth Sarthy Case स्वामी पार्थ सारथी केस Sexual Harassment Delhi Educational Institution Swami Chaitanyanand Saraswati Girls Allegations Shri Sharada Bharatiya Management Institute Police Investigation
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Live-in Partner killed: দ্বিতীয় জনের আপত্তি! তাই প্রথম প্রেমিকাকে নৃশংস খুন, তারপর দেহ বস্তাবন্দি করে...man kills live in partner after second girlfriend objects to their relationship
Read more »
दिल्ली हाईकोर्ट बोला- एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर क्राइम नहीं, इसके नतीजे खतरनाक: कहा- जिसकी शादी टूटी, वह पति या...Delhi High Court Husband Wife Adultery Case Judgement Update;
Read more »
कानपुर में गर्लफ्रेंड का मर्डर, परिवार को गुमराह किया: सूटकेस में लाश यमुना में फेंकी, 3 दिन से 6 जिलों के ...Uttar Pradesh Kanpur Akansha Murder Case Deadbody In Suitcase Investigation
Read more »
सुप्रीम कोर्ट की एम करुणानिधि की मूर्ति लगाने पर रोक: तमिलनाडु सरकार से कहा- नेताओं के महिमामंडन के लिए जनत...Supreme Court Tamil Nadu Karunanidhi Statue Funding Case Update;
Read more »
Supreme Court: বিয়ের বছর না ঘুরতেই ডিভোর্স চেয়ে স্ত্রীর দাবি ৫ কোটি! স্বামীকে সুপ্রিম পরামর্শ, এঁর লোভ বেশি, সম্পর্ক ছেদ করুন...In a recent case of maintenance and divorce a wife claimed 5 crore rupees from husband after one year of marriage where supreme court scolded her badly Supreme Court
Read more »
दिल्ली में कॉलेज चीफ पर यौन शोषण का आरोप: 17 छात्राएं बोलीं- अश्लील मैसेज भेजे, जबरन छूता था; फैकल्टी कहतीं...Delhi Sharda Institute Ashram Director Swami Chaitanyananda Molestation Case; दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के डायरेक्टर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर 17 छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। छात्राओं ने डायरेक्टर पर पर गालियां, अश्लील मैसेज और जबरन छूने का आरोप लगाया है।...
Read more »
