नए साल के आगमन से पहले मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 31 दिसंबर की शाम से उत्तर भारत के 6 राज्यों दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी है। इससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। दिल्ली में घने कोहरे का प्रकोप बढ़ने वाला...
कल का मौसम 31 दिसंबर 2025: देश में जहां नए साल के आगमन की तैयारी लोग जोरों से कर रहे हैं, वहीं मौसम विभाग ने एक टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के मुताबिक उत्तर भारत के 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है। पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों पर भीषण बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, इस बारिश और बर्फबारी से तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आने की संभावना जताई गई है। तो चलिए जानते हैं कल अन्य राज्यों में मौसम का हाल क्या रहेगा.
...भारत के 6 राज्यों में बारिश की चेतावनीदेश के पूर्वी भाग और उत्तरी भाग में जहां शीत लहर कहर बरपा रही है, वहीं मौसम विभाग ने नए साल पर टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। कल यानी 31 दिसंबर की शाम से 6 राज्यों दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान लोगों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं इस बारिश की वजह से पारा तेजी से नीचे गिरेगा।दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगादिल्ली में कल यानी 31 दिसंबर को मौसम के बिगड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं, 1 जनवरी यानी नए साल पर बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसकी वजह से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह के समय दिल्ली का अधिकतम तापमान गिरकर 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।यूपी में कल मौसम कैसा रहेगायूपी में कल यानी साल 2025 के आखिरी दिन 20 से अधिक शहरों में घने कोहरे मुश्किलें पैदा कर सकता है। सुबह के समय यात्रा करने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। जिन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, उनमें गोरखपुर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बहराइच, गोंडा, सैफई, मैनपुरी, बिजनौर, रामपुर, बलरामपुर, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, आगरा, टुंडला, मुजफ्फर नगर, बरेली, अमेठी, मेरठ और बाराबंकी शामिल हैं।बिहार में कल मौसम कैसा रहेगाबिहार में कल यानी बुधवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल सकती है। बिहार की राजधानी पटना, गोपालगंज, जहानाबाद, गया, सिवान, भोजपुर, बक्सर, सारण, पूर्वी चंपारण में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। सीमांचल के जिलों पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। 1 जनवरी को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगाझारखंड में कल यानी 31 दिसंबर को मौसम बिगड़ सकता है। रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, जमशेदपुर, बोकारो और हजारीबाग के लिए शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगाउत्तराखंड में कल यानी 31 दिसंबर की शाम से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नैनीताल में अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा और वहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान दिल्ली 20°C 07°C मुंबई 27°C 22°C चेन्नई 29°C 24°C कोलकाता 22°C 13°C लखनऊ 18°C 09°C पटना 16°C 11°C रांची 23°C 08°C भोपाल 24°C 11°C जयपुर 24°C 11°C नैनीताल 15°C 04°C शिमला 16°C 05°C हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगामौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर की रात से बर्फबारी और ऊंचाई वाले इलाके में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 1 जनवरी को पर्यटक मनाली और आसपास के क्षेत्र में बर्फबारी का मजा ले सकेंगे। चंबा, कुल्लू, कांगड़ा में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगाजम्मू-कश्मीर में बुधवार और गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। गुलमर्ग, डोडा, रामबन, रजौरी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगामौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के कुछ जिलों में 1 जनवरी को मौसम बिगड़ सकता है। जयपुर, भरतपुर और बीकानेर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। पर्यटकों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। हालांकि, शाम के समय थोड़ी राहत मिल सकती है।मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगामध्य प्रदेश में नए साल यानी 1 जनवरी पर शीत लहर का प्रकोप और बढ़ने वाला है। पंचमढ़ी, खजुराहो, रीवा और सतना में तापमान 5 डिग्री से नीचे जाने की चेतावनी जारी की गई है। उमरिया में सुबह के समय न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक जा सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।
Fog Alert 31 December Rain Alert 31 December Weather 31 December Temperature 31 December Delhi Weather Up Weather कल का मौसम कल का तापमान शीत लहर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP में 12वीं तक के स्कूल 1 जनवरी तक बंद: झारखंड में तापमान 2.5°C दर्ज रिकॉर्ड, 7 जिलों में कोल्ड वेव का यलो...IMD, Winter, Snowfall
Read more »
Delivery Workers Strike: ৩১ ডিসেম্বর অর্ডার দিয়ে খাবার চাইলে প্ল্যান বাতিল করুন, বিরাট ধর্মঘটে অচল হবে দেশ....Gig workers to go on nationwide strike on December 31 know their demands
Read more »
दिल्ली-NCR में कड़ाके की सर्दी का तांडव... IMD का घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, तापमान पहुंचा 7°CDelhi NCR Weather Today : दिल्ली एनसीआर में कड़ाके सर्दी और घना कोहरा बढ़ गया है. IMD ने 30 दिसंबर के लिए ऑरेंज और 31 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया. 1 जनवरी को बारिश की संभावना है. वहीं, तापमान 7 डिग्री पहुंच गया है.
Read more »
Weather Update: देशभर में कोहरा और शीतलहर का कहर, कई राज्यों में IMD का अलर्ट जारी, जानिए आज की वेदर रिपोर्टNational News in Hindi | Weather Update | IMD Weather Update | IMD Weather | Weather News | IMD Weather Report Today | Aaj Ka Mausam | Aaj Ka Mausam 30 December | Weather 30 December | Weather Forecast | Weather Forecast Today | IMD |
Read more »
मध्य प्रदेश के 22 शहरों में पारा 10° से नीचे: कोहरे के कारण 4 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट; उत्तराखंड में आज बर्फबा...IMD Weather Update; Rajasthan UP MP Bihar delhi Cold Wave fog Alert | uttarakhand himachal snowfall
Read more »
दिल्ली में प्रदूषण और कोहरे का डबल अटैक, नए साल पर बारिश से राहत की उम्मीद; IMD का ऑरेंज अलर्टदिल्ली-एनसीआर मंगलवार को भी प्रदूषण और घने कोहरे की चपेट में रहा, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने 31 दिसंबर तक घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नए साल पर हल्की बारिश से प्रदूषण में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि कोहरे से यातायात प्रभावित हुआ...
Read more »
