IMD, Winter, Snowfall
झारखंड में तापमान 2.5°C दर्ज रिकॉर्ड, 7 जिलों में कोल्ड वेव का यलो अलर्टउत्तर प्रदेश में तेज सर्दी के असर के चलते राज्य सरकार ने कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों की 1 जनवरी तक की छुट्टी की है। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूल शामिल हैं। रविवार को भी आगरा, गोरखपुर, कानपुर समेत 45 जिले घने कोहरे की चपेट में रहे। 18 जिलों में सुबह के वक्त विजिबिलिटी 0 रही। झारखंड के 7 जिलों में आज कोल्ड वेव का यलो अलर्ट है। इनमें लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो शामिल हैं। राज्य के ज्यादातर जिलों में मिनिमम टेम्परेचर 10°C से नीचे रह रहा है। रविवार को रांची के कांके का तापमान 2.
5°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम का असर है। ये जमीन से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर चलने वाली हवाएं हैं। इस बार इनकी रफ्तार 262kmph तक पहुंच गई है। इसके कारण जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश के तापमान में 2 जनवरी तक गिरावट दर्ज की जाएगी। DGCA ने भी 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक को फॉग विंडो घोषित किया है।तस्वीर यूपी के मेरठ की है। यहां सुबह के वक्त विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही।तस्वीर बिहार के पटना स्टेशन की है। कोहरे के कारण ट्रेनें लेट पहुंच रही हैं।पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में सुबह घना कोहरा छा सकता है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम ज्यादातर शुष्क, लेकिन ऊंचे इलाकों में तेज सर्दी रहेगी।पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में हल्का कोहरा छा सकता है।कई इलाकों में हल्की बारिश, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार, जिससे ठंड और बढ़ेगी।पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कोहरा का अलर्ट।पहाड़ी राज्यों के निचले इलाकों में हल्की बारिश, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।यूपी में 12वीं तक स्कूल एक जनवरी तक बंद रहेंगेपंजाब में धुंध से 6 जगह एक्सिडेंटप्रशांत महासागर से आ रहीं ठंडी हवाओं ने बढ़ाई गलनग्वालियर में दिसंबर का आखिरी हफ्ता सबसे ठंडा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दोहरे हत्याकांड का खुलासा: 2.5 लाख रुपये के कर्ज से बचने के लिए दो हत्याएं, अलीगढ़ पुलिस ने दो आरोपित किए गिरफ्तारअलीगढ़ के खैर में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। होटल संचालक बॉबी और प्लंबर मोहित की हत्या ढाई लाख रुपये का कर्ज न चुकाने के लिए की गई थी। मुख्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ ढलुआ ने बॉबी से कर्ज लिया था। पुलिस ने धर्मेंद्र और उसके साथी बॉस प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार...
Read more »
Bengal Weather Update: উইকেন্ডেও কাঁপবে বাংলা! তাপমাত্রা থাকবে স্বাভাবিকের থেকে ২-৩ ডিগ্রি কম...Bengal weather update Winter wave in weekend temperature will be around 12 degree
Read more »
दिल्ली के 2.5 लाख परिवारों को मिल चुका है मुफ्त गैस कनेक्शन, अब 13 हजार नए लाभार्थियों को भी मंजूरीदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने त्यागराज स्टेडियम में 5100 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन और उज्ज्वला सेट वितरित किए। इस पहल से महिलाओं को धुएं वाली रसोई से मुक्ति मिल रही है, जिससे उनका स्वास्थ्य और आत्मसम्मान सुरक्षित हो रहा है। दिल्ली में अब तक 2.
Read more »
25 લાખની લોન ગેમ ચેન્જર બની! કોલેજ છોડ્યા પછી તરત દુકાન ખોલી; આજે છે 36,500 કરોડની સંપત્તિએક યુવાન જેણે એક સમયે ₹2.5 મિલિયન (2.5 મિલિયન રૂપિયા) ની લોન લઈને નાની દુકાન શરૂ કરી હતી તે હવે ભારતના સૌથી મોટા ઓટો કમ્પોનન્ટ ઉદ્યોગસાહસિકોમાંના એક માનવામાં આવે છે. તેઓ એન્ડ્યુરન્સ ટેક્નોલોજીસના સ્થાપક અનુરાગ જૈન છે.
Read more »
DLF कैमेलियास के नाम पर 12 करोड़ की ठगी, हाई प्रोफाइल प्रॉपर्टी फ्रॉड सिंडिकेट का भंडाफोड़गुरुग्राम की सबसे महंगी लग्ज़री हाउसिंग सोसायटी DLF कैमेलियास के नाम पर 12 करोड़ रुपए की बड़ी ठगी सामने आई है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी फ्रॉड का खुलासा करते हुए एक संगठित गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
Read more »
Jharkhand Today Weather: झारखंड में जमने लगी बर्फ! 2.5 डिग्री के साथ कांके रहा सबसे ठंडाJharkhand weather update-झारखंड में शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। रविवार को 2.6 डिग्री के साथ रांची का कांके सबसे ठंड क्षेत्र रहा। वहीं गुमला का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रहा। जबकि 12 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।
Read more »
