Delhi NCR Weather Today : दिल्ली एनसीआर में कड़ाके सर्दी और घना कोहरा बढ़ गया है. IMD ने 30 दिसंबर के लिए ऑरेंज और 31 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया. 1 जनवरी को बारिश की संभावना है. वहीं, तापमान 7 डिग्री पहुंच गया है.
नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में अब सुबह और रात दोनों में ही सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है. दिन में भी अब लोग कांप रहे हैं. ठंडी हवाएं लोगों का जीना दुश्वार कर रही हैं. मार्केट में हीटर और ब्लोअर खरीदने वालों की तादाद बढ़ गई है.
धूप 12:00 बजे के बाद निकल रही है, लेकिन वह भी बेहद हल्की, जिसका असर लोगों पर नहीं पड़ रहा है. ऐसे में दिल्ली एनसीआर में सर्दी का तांडव अभी और बढ़ता हुआ ही नजर आ रहा है. क्योंकि 30 और 31 दिसंबर के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर से चेतावनी जारी कर दी है. IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी 30 दिसंबर के लिए जहां ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, 31 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी कर दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके जेनामणि और आईएमडी की ओर से जारी ताजा मौसम का पूर्वानुमान कहता है कि 30 और 31 दिसंबर को ठंड ज्यादा रहेगी. घने से भी घना कोहरा देखने के लिए कई जगहों पर मिलेगा. ऐसे में लोगों को बेहद सावधानी बरतनी चाहिए. शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI दिल्ली 20/7 401 नोएडा 21/9 410 गाजियाबाद 21/8 393 गुड़गांव 21/8 316 ग्रेटर नोएडा 21/8 356 नए साल में बारिश का अलर्ट इसके अलावा 1 जनवरी से लेकर 4 जनवरी तक अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. हवाओं की गति लगातार कम हो रही है. बीते 24 घंटे के दौरान हवाएं 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, लेकिन आने वाले वक्त में यही हवाएं 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. नए साल पर 1 जनवरी को दिल्ली में बारिश हो सकती है, जिससे प्रदूषण का प्रकोप कम हो सकता है. दिल्ली में नए साल पर होगी बारिश स्काईमेट वेदर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. महेश पलावत ने बताया कि 30 दिसंबर से 2 जनवरी के दौरान पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर अच्छी बर्फबारी होने के आसार हैं. जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है. इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश की संभावना बनेगी. साथ ही अरब सागर से आने वाली नमी युक्त हवाएं राजस्थान, पंजाब और हरियाणा तक पहुंचेंगी, जिससे इन राज्यों के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत के साथ-साथ मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. उधर, 30 दिसंबर से तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश की शुरुआत होगी. जबकि केरल, दक्षिणी कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं.
दिल्ली एनसीआर आज का मौसम Delhi Cold Wave दिल्ली में शीतलहर का अलर्ट Delhi Rain Alert दिल्ली में बारिश का अलर्ट Delhi IMD Orange Alert दिल्ली आईएमडी ऑरेंज अलर्ट Delhi AQI Level Delhi NCR Weather Update दिल्ली मौसम अपडेट Delhi Temperature दिल्ली में आज का तापमान Delhi Aaj Ka Mausam
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Weather Update: 31 दिसंबर तक कई राज्यों में IMD का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में पड़ेगी कड़ाके की ठंडNational News | Weather Update | National News in Hindi | Weather News | IMD Weather Update | IMD Weather Report Today | Weather Forecast | 28 December Weather | Aaj Ka Mausam | Weather | Weather Today | IMD Weather News | IMD |
Read more »
दिल्ली-NCR में ठंड, कोहरे और प्रदूषण का ट्रिपल अटैक; कई इलाकों AQI 'गंभीर', IMD ने जारी किया येलो अलर्ट!राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण, ठंड और कोहरे का तिहरा हमला जारी है। रविवार को दिल्ली स्मॉग की मोटी चादर से ढकी रही, और सुबह हल्का कोहरा भी देखा गया। हवा रुकने से Delhi AQI 'गंभीर' स्थिति में बना हुआ है। लोगों को कड़ाके की ठंड का भी सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों के लिए जहरीली हवा और ठंड का येलो अलर्ट जारी किया...
Read more »
कश्मीर में पारा 0°, राजस्थान-छत्तीसगढ़-MP में 4° से नीचे: अमृतसर-जालंधर में विजिबिलिटी जीरो; जेट स्ट्रीम की ...IMD Weather Update; Rajasthan UP MP Bihar Cold Wave fog Alert | uttarakhand himachal pradesh snowfall
Read more »
UP में 12वीं तक के स्कूल 1 जनवरी तक बंद: झारखंड में तापमान 2.5°C दर्ज रिकॉर्ड, 7 जिलों में कोल्ड वेव का यलो...IMD, Winter, Snowfall
Read more »
Low Visibility Alert: Delhi-NCR Wakes Up To Dense Fog - Trains And Flights Delayed, IMD Issues AlertLow Visibility Alert: The weather agency forecast “very dense fog” during the morning hours and issued an orange alert for the national capital. While flight operations in the national and other regions were affected, some trains were also report
Read more »
Delhi-NCR में बारिश के आसार, घने कोहरे को लेकर IMD का रेड अलर्ट; एयर क्वालिटी भी 400 के पारदिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे और प्रदूषण ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे हवाई और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सैकड़ों उड़ानें रद्द या विलंबित हुईं, जबकि ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI 400 के पार गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है और नए साल पर हल्की बारिश...
Read more »
