कभी पिता के हाथ में था 'जूता' तो बेटे के हाथ में 'बल्ला'

United States News News

कभी पिता के हाथ में था 'जूता' तो बेटे के हाथ में 'बल्ला'
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 51%

कभी पिता कैलाश विजयवर्गीय के हाथ में था 'जूता' तो बेटे आकाश के हाथ में 'बल्ला'

तस्वीर को लेकर दो तरह की कहानियां सोशल मीडिया पर घूम रही है - एक के मुताबिक़ ये कैलाश विजयवर्गीय की एक सीनियर पुलिस अधिकारी को पीटने की है. दूसरे में कहा जा रहा है कि नहीं बात कुछ और है. इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने इंदौर में दो दिनों पहले नगर निगम कर्मियों की बल्ले से पिटाई करने वाले पार्टी विधायक आकाश विजयवर्गीय के पक्ष में धरना-प्रदर्शन किया और शहर में जगह-जगह 'सैल्यूट आकाशजी' के पोस्टर लगे नज़र आए जिस पर विपक्षी नेता और लोग सवाल कर रहे हैं कि ख़ुद को दूसरों से अलग कहने वाले राजनीतिक दल का चाल, चरित्र क्या यही है?!लोग सीनियर और जूनियर विजयवर्गीय को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं कैलाश विजयर्गीय की तस्वीर को शेयर करते हुए लोग सोशल मीडिया पर इसे आकाश विजयवर्गीय की कारगुज़ारी से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और लिख रहे हैं - 'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा .

.. बेटा हमारा ...' और 'बेटा बाप को देख कर ही सीखता है.' हालांकि इंदौर-स्थित वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी नब्बे के दशक की इस तस्वीर के बारे में कुछ यूं बताते हैं: कैलाश विजयवर्गीय का किसी थाना स्तर के कर्मचारी से विवाद हो गया था, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रमोद पलनीकर मामले में बीच बचाव करने पहुंचे तो सीनियर विजयवर्गीय ने उनसे हाथ में जूता लेकर कहा कि अगर उक्त अधिकारी रास्ते पर नहीं आया तो वो उसकी जूतों से पिटाई करेंगे. अरविंद तिवारी कहते हैं, 'ये जो कहा जा रहा है कि कैलाश विजयवर्गीय ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रमोद पलनीकर पर भी जूतों की बौछार कर दी थी,' ये पूरी तरह असत्य है.इस बारे में कैलाश विजयवर्गीय से टेलीफ़ोन पर बात करने की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं, उनको भेजे मैसेज का भी किसी तरह का कोई जवाब नहीं आया.आकाश विजयवर्गीय इंदौर से विधायक हैं और बीजपी के सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय की पुत्र हैंकैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय, जो पहली बार इंदौर से विधायक बने हैं का एक वीडियो दो दिनों पहले वायरल हुआ जिसमें वो पहले तो किसी जर्जर मकान को ढहाने गए कर्मीदल से जाने को कह रहे हैं और फिर उनपर क्रिकेट के बल्ले से हमला करने लगते हैं. इस मामले पर जब बीजेपी महासचिव और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के क़रीबी बताये जाने वाले कैलाश विजयवर्गीय से आकाश की कागगुज़ारी पर किसी टीवी चैनल ने सवाल किए तो उन्होंन तड़ाक से एंकर को कह डाला कि तुम्हारी औक़ात क्या है. हालांकि मीडिया और लोगों के बीच इस मामले पर ज़ोर-शोर से चर्चा हो रही है लेकिन बीजेपी ने एक प्रशासनिक अधिकारी पर हुए हमले पर लगभग ख़ामोशी अख़ित्यार कर रखी है सिवाए मध्य प्रदेश की पूर्व शिवराज सिंह सरकार में मंत्री नरोत्तम मिश्रा के. पूर्व मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता नरोत्तम मिश्रा के हवाले से कहा गया है कि आकाश विजयवर्गीय ऐसा 'नातजुर्बैकारी की वजह से कर बैठे हालांकि उनका इरादा अच्छा था.'कैलाश विजयवर्गीय कभी मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के प्रतिद्वंदियों में गिने जाते थे शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री रह चुके नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि जर्जर घर को ढहाने के लिए आए नगर निगम कर्मी महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहे थे.इंदौर शहर में पार्टी की ओर से हुए धरना प्रदर्शन को लेकर मध्य प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति के सदस्य विजय मालू कहते हैं कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि प्रशासन के राजनीतिकरण और कांग्रेसीकरण के ख़िलाफ़ ये धरना होना चाहिए. विजय मालू आरोप लगाते हैं कि कांग्रेस नेता नगर निगमों की मदद से मकानों को ख़ाली करवा कर वहां बड़े भवनों और कॉम्पलेक्स बनवाने का धंधा कर रहे हैं और इंदौर में हो रही कार्रवाई भी उसी का हिस्सा है. केके मिश्रा कहते हैं कि इंदौर नगर निगम पर दशकों से बीजेपी का क़ब्ज़ा है और जिस जर्जर मकान को ढहाने की कार्रवाई निगम का अमला कर रहा था उसका नोटिस तो शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में ही दिया जा चुका था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

केरलः दुष्कर्म मामले में सीपीएम नेता के बेटे के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी-Navbharat Timesकेरलः दुष्कर्म मामले में सीपीएम नेता के बेटे के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी-Navbharat TimesMumbai Crime News: दुष्कर्म मामले में सीपीएम नेता के बालाकृष्णन के बेटे बिनॉय कोडियेरी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में एयरपोर्ट, रेलवे तथा अन्य प्राधिकारों को उन पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
Read more »

Team India। भारतीय टीम की भगवा जर्सी का कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने किया विरोधTeam India। भारतीय टीम की भगवा जर्सी का कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने किया विरोधआईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2019 में इंग्‍लैंड के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के भगवा जर्सी में खेलने के कयासों को लेकर सियासत गर्मा गई है। भारत में राजनीतिक दलों ने इस जर्सी पर आपत्ति ली है। इस मामले को लेकर नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। हालांकि आधिकारिक रूप से इस रंग में टीम इंडिया कोई जर्सी सामने नहीं आई है। इससे पहले ये खबरें भी आई थीं कि अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ऑरेंज जर्सी में दिखाई दे सकती है, लेकिन क्रिकेटर ब्लू रंग जर्सी में ही दिखाई दिए।
Read more »

कथित गौरक्षकों की अब खैर नहीं, मॉब लिंचिंग करने वालों को मिलेगी 5 साल की जेलकथित गौरक्षकों की अब खैर नहीं, मॉब लिंचिंग करने वालों को मिलेगी 5 साल की जेलभोपाल। मध्यप्रदेश में मॉब लिंचिंग करने वालों को अब कड़ी सजा मिलेगी। कमलनाथ कैबिनेट ने प्रदेश में मॉब लिंचिंग की घटनाओं को रोकने और कथिक गौरक्षकों को खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिए गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे दी है।
Read more »

लालू के बेटे तेज प्रताप यादव लॉन्च करेंगे तेज सेना, सोशल मीडिया के जरिए अपील-Navbharat Timesलालू के बेटे तेज प्रताप यादव लॉन्च करेंगे तेज सेना, सोशल मीडिया के जरिए अपील-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव के मतदान से पहले एक अप्रैल को तेज प्रताप ने लालू-राबड़ी मोर्चा बनाया था। वह अपने ससुर चंद्रिका राय को सारण सीट से उतारे जाने पर नाराज थे। अब तेज प्रताप अपने नाम से तेज सेना बनाने जा रहे हैं। इसके लिए बाकायदा सोशल मीडिया के जरिए अपील भी की गई है।
Read more »

कैराना के बाद मेरठ के प्रह्लाद नगर मुहल्ले में लगे 'मकान बिकाऊ है' के बोर्डकैराना के बाद मेरठ के प्रह्लाद नगर मुहल्ले में लगे 'मकान बिकाऊ है' के बोर्डकैराना के बाद मेरठ के प्रह्लाद नगर मोहल्ले में 'मकान बिकाऊ है' के बोर्ड लग गए हैं. अपराध और छेडछाड़ जैसी घटनाओं के चलते प्रहलाद नगर के कई परिवारों का रहना दूभर हो गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:44:58