‘ज़ख़्मी बहन और रोता भाई’, क्या है इस वायरल वीडियो का सच? फ़ैक्ट चेक
बीते चार दिनों में सोशल मीडिया पर एक वीडियो 15 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है जिसे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बताया जा रहा है और साथ ही दावा किया जा रहा है कि चार मुस्लिम युवकों ने एक हिंदू लड़की के रेप की कोशिश की जिसे उसके भाई ने लड़-भिड़कर बचा लिया.
इस वायरल वीडियो में एक घायल लड़का और लड़की दिखाई देते हैं जिनके चेहरे पर ख़ून लगा है और लड़का वीडियो बनाने वाले से मदद करने की गुज़ारिश करता है. 45 सेकेंड के इस वीडियो में लड़के को कहते सुना जा सकता है कि"हमारे घर पर हमला हुआ है और पुलिस रिपोर्ट नहीं लिख रही है." इस वीडियो में ये घायल युवक कुछ मुस्लिम लोगों के नाम लेता है जिन पर वो हमला करने का आरोप लगा रहा है.सोशल मीडिया पर हिन्दी समेत कई अन्य भाषाओं में भी यह वीडियो शेयर किया जा रहा है हमने पाया कि अधिकांश जगह इस वीडियो के साथ एक जैसा संदेश लिखा गया है. ये संदेश है:"यह घटना लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र की है. शांति प्रिय क़ौम इस्लाम के चार-पाँच लोग जब इस लड़के की बहन का रेप करने आए तो विरोध करने पर उन्होंने दोनों को बुरी तरह पीटा."जैसे हैशटैग्स के साथ शेयर किया जा रहा है. हमने पाया कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को धार्मिक एंगल देने की कोशिश की जा रही है, लेकिन बीबीसी ने अपनी पड़ताल में इन सभी दावों को ग़लत और लोगों को भड़काने वाला पाया. यह बात सही है कि ये वीडियो उत्तर प्रदेश के लखनऊ का है, लेकिन मारपीट की इस घटना के पीछे कोई धार्मिक एंगल नहीं था और न ही वायरल वीडियो में दिख रही पीड़िता ने रेप की शिकायत की है.जैसा कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साथ दावा किया गया है कि ये घटना लखनऊ क्षेत्र में पड़ने वाले इटौंजा थाना क्षेत्र की है, इसलिए अपनी पड़ताल की शुरुआत हमने वहीं से की. लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बीबीसी को बताया कि ये एक ही मोहल्ले के दो परिवारों के आपसी विवाद का मामला था. दोनों ही मुस्लिम परिवार हैं. दोनों परिवारों के बीच 24 जून 2019 को मारपीट हुई थी.उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार पर हमला करने के 4 नामजद अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया गया है. इस मामले की जाँच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी अभियुक्तों के ख़िलाफ़ धारा-308, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है.पीड़ित युवक ने कहा कि उनके पड़ोसी परिवार ने डंडे और सरिये लेकर उनपर हमला कियालखनऊ ज़िले के नरोसा गाँव में रहने वाले पीड़ित परिवार से बीबीसी ने वायरल वीडियो और मारपीट की उस घटना के बारे में बात की. 23 वर्षीय पीड़ित युवक पेशे से ड्राइवर हैं. उन्होंने बताया कि ये झगड़ा घर के सामने खेल रहे बच्चों की आपसी लड़ाई के बाद शुरु हुआ था. लेकिन कहासुनी से बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों परिवारों के बीच मारपीट की नौबत आ गई. उन्होंने कहा कि"घर के सामने रहने वाले इस्लाम के परिवार ने डंडे और सरिए से मुझपर और मेरे भाई पर हमला किया था. जब वो हमें मारने लगे तो मेरी बहन और बुआ ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इसके बाद उन्होंने उन्हें भी पीटा." वायरल वीडियो के बारे में उन्होंने कहा कि"जब मैं अपनी बहन को लेकर पुलिस चौकी पहुँचा तो पुलिस वालों ने मुझे थाने में जाकर एफ़आईआर लिखवाने को कहा. मैं उनसे मदद मांगता रहा. उसी दौरान चौकी पर मौजूद एक स्थानीय पत्रकार ने मेरा और मेरी बहन का वीडियो रिकॉर्ड किया था."पीड़िता के नाबालिग होने के कारण बीबीसी ने उनकी पहचान छिपाने का फ़ैसला किया16 वर्षीय पीड़िता ने बीबीसी को बताया कि उनके पड़ोसियों के साथ उनके परिवार का तनाव पुराना है और पहले भी दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो चुका है.पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में किसी पर भी रेप की कोशिश का आरोप नहीं लगाया है. पीड़िता ने बीबीसी से इस बात की पुष्टि की.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरेंऑटो से लेकर मोबाइल तक यहां जानें टेक की 5 बड़ी खबरें... saketsingh1993
Read more »
'बल्ला मार' लल्ला पर पूछा सवाल तो कैलाश विजयवर्गीय बोले- तुम्हारी हैसियत क्या है?मध्य प्रदेश के इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने निगम के अधिकारियों की बैट से जमकर पिटाई कर दी. क्रिकेट के बल्ले से निगम अधिकारियों की पिटाई का ये वीडियो वायरल हो गया. जिसमें आकाश अधिकारियों पर दनादन हमला कर रहे हैं. घटना के बाद पिता कैलाश विजयवर्गीय भी पत्रकार के सवाल पर आग बबूला हो गए.
Read more »
क्या है IRCTC e-Wallet और कैसे करें इसके लिए रजिस्ट्रेशन?IRCTC e-Wallet: आईआरसीटीसी के मुताबिक, टिकट बुक करने की प्रकिया से पहले इस वॉलेट में पैसे डालने पड़ते हैं, जबकि उसके बाद आसानी से इसे टिकट बुकिंग के लिए पेमेंट ऑप्शन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Read more »
इस दिन है रवि प्रदोष व्रत, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और नियमशास्त्रों में प्रदोष व्रत भगवान शिव की कृपा पाने के लिए खास दिन माना जाता है. जानिए, रवि प्रदोष व्रत करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
Read more »
यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रियंका गांधी ने बनाया नया प्लानकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की सभी जिला कमेटियों को भंग कर पार्टी के अंदरूनी हालात को दुरुस्त करने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है. प्रियंका कांग्रेस संगठन पर सालों से काबिज बुजुर्ग नेताओं की जगह अब 50 फीसदी ऊर्जावान युवा ब्रिगेड की भागीदारी चाहती हैं.
Read more »
इराक के भित्तिचित्र में मिले भगवान राम और हनुमान, क्या है सचाईक्या इराक में भी था भगवान राम का अस्तित्व? इस बात को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है। इराक गए एक प्रतिनिधिमंडल ने मिले भित्तिचित्र के बारे में दावा किया है कि उसमें भगवान राम और हनुमान की तस्वीर दिखाई दे रही है।
Read more »
