लालू के बेटे तेज प्रताप यादव लॉन्च करेंगे तेज सेना, सोशल मीडिया के जरिए अपील-Navbharat Times

United States News News

लालू के बेटे तेज प्रताप यादव लॉन्च करेंगे तेज सेना, सोशल मीडिया के जरिए अपील-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 51%

लालू के बेटे तेज प्रताप यादव लॉन्च करेंगे तेज सेना, सोशल मीडिया के जरिए अपील

हाइलाइट्स:बिहार में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बनाएंगे तेज सेनासोशल मीडिया के जरिए अपील, 28 जून को लॉन्च होगा ऑनलाइन प्लैटफॉर्मअपील में तेज प्रताप की तस्वीर के साथ आरजेडी के निशान लालटेन को भी जगहलोकसभा चुनाव में ससुर को सारण से टिकट देने पर तेज ने जताई थी नाराजगी पटना राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के बागी सुर बरकरार हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन में टिकट बंटवारे पर नाराजगी जताते हुए तेज प्रताप ने लालू-राबड़ी मोर्चे का ऐलान किया था। अब तेज प्रताप अपने नाम से तेज सेना बनाने जा रहे हैं। इसके लिए बाकायदा सोशल मीडिया के जरिए अपील भी की गई है। तेज प्रताप ने अपने आधिकारिक फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट से तेज सेना की लॉन्चिंग के बारे में जानकारी दी है। इसमें समर्थकों से अपील करते हुए कहा गया है, 'बदलाव के लिए तेज सेना में शामिल हों। बदलाव की इच्छा रखने वालों के लिए एक ऑनलाइन प्लैटफॉर्म 28 जून को लॉन्च हो रहा है।' पढ़ें: तेज प्रताप ने लालू-राबड़ी मोर्चे का किया ऐलान अपील में तेज की तस्वीर के साथ लालटेन अपील में तेज प्रताप की तस्वीर के साथ आरजेडी के चुनाव निशान लालटेन को भी जगह दी गई है। इसके अलावा एक मोबाइल नंबर जारी करते हुए लॉन्चिंग का वक्त 28 जून की सुबह 10.

30 बजे रखा गया है। आरजेडी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इससे पहले कई मौकों पर तेज प्रताप नाराजगी का इजहार कर चुके हैं। पढ़ें: राहुल की सभा में बोलने को नहीं मिला, भड़के तेज लोकसभा चुनाव के दौरान बनाया लालू-राबड़ी मोर्चा लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले एक अप्रैल को तेज प्रताप ने लालू-राबड़ी मोर्चा बनाया था। वह अपने ससुर चंद्रिका राय को सारण सीट से उतारे जाने पर नाराज थे। तेजस्वी से बातचीत पर तेज ने कहा था, 'कृष्ण की बात अर्जुन मानते हैं न। महागठबंधन की जब प्रेस कॉन्फ्रेंस थी तो उससे पहले बातचीत हुई। अभी तक कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। तारीख पर तारीख आ रही है। रही बात पार्टी की तो क्या कार्रवाई करेगी मेरे खिलाफ, सीधी सी बात है जनता को अनसुना नहीं करना है। हम जो भी हैं वह जनता की बदौलत हैं।' पढ़ें:महाभारत युद्ध की याद दिलाकर तेज का तेजस्वी को इशारा राहुल की रैली में नहीं मिला था बोलने का मौका इसके साथ ही पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी की एक रैली के दौरान मंच से बोलने का मौका नहीं मिलने पर तेज प्रताप ने नाराजगी जताई थी। 16 मई को राहुल गांधी पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान राहुल ने आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की। तेज प्रताप ने सभा के बाद पत्रकारों से कहा, ‘राहुल गांधी ने खुद कहा था कि मुझे भी भाषण देना है। मैंने अपनी इच्छा से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को भी अवगत कराया लेकिन मौका नहीं दिया गया।’ इस दौरान मंच पर राहुल गांधी के एक तरफ विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और दूसरी तरफ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव बैठे। जनसभा को तेजस्वी यादव ने भी संबोधित किया लेकिन तेज प्रताप को मौका नहीं मिला। इसके अलावा जहानाबाद लोकसभा सीट पर तेज ने आरजेडी के अधिकृत प्रत्याशी के मुकाबले अपने ‘लालू-राबड़ी मोर्चा’ के उम्मीदवार को उतारा था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सूखी जमीन से 700 किलोमीटर ऊपर से ऐसा दिखा चेन्नई के पानी का संकटसूखी जमीन से 700 किलोमीटर ऊपर से ऐसा दिखा चेन्नई के पानी का संकटचेन्नई का मौजूदा जल संकट महानगर में कई साल कम बारिश होने से जुड़ा है लेकिन एक अंतर के साथ- वो है अंतरिक्ष की चेतावनी की अनदेखी की गई (DipuJourno)
Read more »

बीजेपी नेता का दावा, 'टीडीपी के दर्जन से ज्यादा विधायक भाजपा के संपर्क में'बीजेपी नेता का दावा, 'टीडीपी के दर्जन से ज्यादा विधायक भाजपा के संपर्क में'इस समय आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा में तेदेपा के सिर्फ 23 विधायक हैं. भाजपा के संपर्क में रहने वाले टीडीपी विधायकों की संख्या दो तिहाई से अधिक है, जो दलबदल रोधी कानूनों के तहत जरूरी है.
Read more »

क्या मोदी के फिर प्रधानमंत्री बनने से भारत के मुसलमान डरे हुए हैं?क्या मोदी के फिर प्रधानमंत्री बनने से भारत के मुसलमान डरे हुए हैं?झारखंड में एक मुस्लिम युवक के साथ हुई मॉब‍ लिंचिंग की घटना के बाद एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि क्या नरेन्द्र मोदी के फिर प्रधानमंत्री बनने से भारत के मुसलमान डरे हुए हैं। मोदी के पिछले कार्यकाल में यह सवाल काफी जोर-शोर से उठा था, खासकर लोकसभा चुनाव से पहले ने विरोधियों ने मोदी की छवि मुस्लिम विरोधी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
Read more »

तेजप्रताप की शादी बचाने की नीतीश ने भी की थी कोशिश, RJD छोड़ सकते हैं लालू के समधी!तेजप्रताप की शादी बचाने की नीतीश ने भी की थी कोशिश, RJD छोड़ सकते हैं लालू के समधी!बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ तेजप्रताप यादव की शादी पिछले साल मई में हुई थी लेकिन शादी के छह महीने के अंदर ही तेज प्रताप ने तलाक की अर्जी कोर्ट में फाइल कर दी।
Read more »

सरकारी कर्मचारियों पर सख्त योगी सरकार, सुबह 9 बजे तक दफ्तर नहीं पहुंचे तो कटेगी सैलरीसरकारी कर्मचारियों पर सख्त योगी सरकार, सुबह 9 बजे तक दफ्तर नहीं पहुंचे तो कटेगी सैलरीउन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी अफसर तत्काल प्रभाव से इसका पालन करें. ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रावाई की जाएगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:25:49