VIDEO: कन्हैया के लिए यूं वोट मांग रहे जिग्नेश, एक ने कहा- ऐसे तो कोई माचिस भी नहीं देगा
VIDEO: कन्हैया के लिए यूं वोट मांग रहे जिग्नेश, एक ने कहा- ऐसे तो कोई माचिस भी नहीं देगा जनसत्ता ऑनलाइन March 30, 2019 8:15 PM कन्हैया के पक्ष में प्रचार करने बेगूसराय पहुंचे जिग्नेश मेवानी। Lok Sabha Election 2019: गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी इन दिनों बेगूसराय में अपने दोस्त कन्हैया कुमार के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे हैं। जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को सीपीआई ने यहां से अपना उम्मीदवार बनाय है। उनका मुकाबला भाजपा के गिरिराज सिंह और राजद के तनवीर हसन से है। जिग्नेश यहां अनोखे अंदाज में प्रचार करते नजर आ रहे हैं। कभी साइकिल की पिछली सीट पर बैठ लोगों से कन्हैया कुमार के पक्ष में प्रचार करते दिख रहे हैं तो कभी फोर व्हीलर पर सवार होकर लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं। उनके एक प्रचार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि वो एक फोर व्हीलर गाड़ी पर बैठे हैं और लोगों से कह रहे हैं, “गोड़ लागी, कन्हैया कुमार को वोट दीजिए। मैं गुजरात से यह कहने के लिए आया हूं। वोट दीजिएगा कन्हैया कुमार को। वोट फॉर कन्हैया कुमार। अच्छा आदमी है। 3 साल से पहचानता हूं, मां की कसम।” जिग्नेश मेवानी के प्रचार के अंदाज को देख सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, “वोट तो दूर, इस तरह मांगने पर तो कोई गांव में बीड़ी जलाने के लिए एक माचिस भी नहीं देता।” Vote toh dur, Iss tarah maangne par toh koi gaanv mein beedi jalane ke liye maachis bhi nahi deta pic.
twitter.com/kbkpj7r51z@author_deepak यूजर ने लिखा, “ऐसा लग रहा है जैसे सवारी भर रहे हैं। भागलपुर चलना है, बैठ जाइए, 50 रुपया लूंगा, गाड़ी आराम से चलाएगा ड्राईवर, मां कसम तीन साल से सवारी भर रहा हूं।” @BhojpuriSupers1 ने लिखा, “पता नहीं क्यों मुझे इस कन्हैया कुमार को वोट दीजिएगा में सुनाई पड़ रहा था, केजरीवाल बोल रहा हूँ फोन मत काटियेगा।” @cjmitra ने लिखा, “गुजरात से आए हैं तो ऐसे बोल रहे हैं जैसे लंदन से आए हैं। लंदन से आए होते तब भी बिहार में कोई घास नहीं डालेगा।” इस बीच केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जिग्नेश मेवानी को बिहार के प्रवासियों पर गुजरात में पिछले साल हुए हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ अरे ये जिग्नेश मेवाणी बेगूसराय में क्या कर रहा है? …गुजरात में सभी बिहारियों को मार-मार के वहां से भगाया था और बिहारियों की मां-बहनों को भी परेशान किया था। ये जहां भी दिखे इससे से सवाल जरूर पूछिएगा कि इसने बिहारियों के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया था?’’ वहीं, मेवाणी ने गिरिराज के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वह भाजपा नेता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवासियों के खिलाफ हिंसा के दौरान गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा की ‘‘खामोशी’’ के बाद गिरिराज का बयान ऐसा है जैसे कि ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’। Also Read Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019 Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कन्हैया बिना महागठबंधन के गिरिराज के लिए कितनी बड़ी चुनौतीकन्हैया और गिरिराज सिंह दोनों एक ही जाति से हैं. ऐसे में क्या भूमिहारों का वोट दोनों उम्मीदवारों के बीच बँटेगा और उसका फ़ायदा आरजेडी को होगा?
Read more »
गुजरात: बीजेपी में फूटे बगावत के सुर, इस सांसद ने कहा- करूंगा कांग्रेस के लिए प्रचारफतेपारा ने कहा कि उन्हें पूर्व मंत्री जयंती कवाडिया और विधायक धनजी पटेल के इशारे पर टिकट नहीं दिया गया है.
Read more »
IAF के लिए बेहद खास हैं 26 देशों के भरोसेमंद चिनूक हेलिकॉप्टर, यहां जानें इनकी ताकतचिनूक हेलिकॉप्टर में पूरी तरह एकीकृत डिजिटल कॉकपिट मैनेजमेंट सिस्टम है, जिसके चलते इस हेलिकॉप्टर को दुनिया की अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियों में आसानी से संचालित किया जा सकता है।
Read more »
कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिलों के लिए बख्तरबंद गाड़ियां, 30 सीटों वाली बसें: डीजी-Navbharat TimesIndia News: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कश्मीर घाटी में अपने कर्मियों के काफिलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बख्तरबंद गाड़ियों (एमपीवी) के नए बेड़े और 30 सीटों वाली बसों की खरीद करेगा।
Read more »
मुस्लिमों के पास नमाज पढ़ने के लिए जगह नहीं थी, यहूदियों ने खोला अपना प्रार्थनाघरin newyork city jewish opened their prayer house for muslims to pray | पिछले दिनों इस्लामिक सोसायटी की मैनहटन मस्जिद में आग से काफी नुकसान हुआ था यहूदियों को जब पता चला तो वे अपने प्रार्थनाघर के द्वार को मुस्लिमों के लिए खोल दिए
Read more »
सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए बने हैं ये स्मार्टफोनसेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आइए आपको इस विषय में जानकारी देते हैं।
Read more »
जमानत के लिए नीरव के वकील का तर्क- इनका बेटा कुत्ते के साथ अकेले रह रहा
Read more »
पुणे मेट्रो के लिए खुदाई के दौरान मिली अंग्रेजों के जमाने की सुरंग-Navbharat Timesपुणे मेट्रो प्रॉजेक्ट की खुदाई के दौरान एक सुरंग मिली है। 57 मीटर लंबी यह सुरंग ठीक उस जगह पर पाई गई है, जहां स्वारगेट मेट्रो स्टेशन बनाया जाना है। यह सुरंग अंग्रेजों के जमाने की बताई जा रही है।
Read more »
