Jhansi hospital negligence newborn death controversy. Follow latest updates on infants death due to oxygen mask issue on Dainik Bhaskar.
‘मेरा बेटा वात्सल्य हॉस्पिटल के NICU वार्ड में भर्ती था। 21 फरवरी की दोपहर मैंने देखा कि उसके मुंह से ऑक्सीजन मास्क हटा था। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन स्टॉफ ने कोई ध्यान नहीं दिया। थोड़ी देर बाद वह तड़पने लगा और उसके मुंह से खून निकलनेयह कहना है शिवम अहिरवार का। जिन्होंने जन्म के महज 12 दिन बाद ही अपने बेटे को खो दिया। शिवम का कहना है कि वह जिम्मेदारों के खिलाफ एक्शन चाहते हैं। इसलिए वह हॉस्पिटल के खिलाफ FIR कराएंगे। यह नवाबाद थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के सामने वात्सल्य हॉस्पिटल की है।अब पढ़िए विस्तार से पूरा मामलाउल्दन निवासी शिवम अहिरवार ने बताया- मैं प्राइवेट काम करता हूं। 8 साल पहले मेरी शादी रविता से हुई थी। शादी के बाद हमें संतान नहीं हो रही थी। इसके बाद हम दोनों मेहंदीपुर बालाजी, मैहर समेत कई मंदिरों पर जा करके मत्था टेका और मन्नतें मांगीं। आखिरकार भगवान ने हमारी सुन ली और पत्नी गर्भवती हो गई। प्रसव पीड़ा होने पर हम उसे रानीपुर के एक क्लीनिक में ले गए। वहां 9 फरवरी को ऑपरेशन के जरिए पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था। 13 फरवरी को डिस्चार्ज मिलने के बाद हम घर आ गए। 2 दिन बाद बच्चे को बुखार आ गया। इसके बाद 17 फरवरी को हम उसे लेकर डॉ.
प्रमोद गुप्ता के वात्सल्य हॉस्पिटल पहुंचे। डॉक्टर ने बच्चे को देखा और उसे भर्ती कर लिया।कांच से देखा तो तड़प रहा था बच्चा इलाज होने से बच्चे की हालत में सुधार हो रहा था। डॉक्टर ने भी जल्द डिस्चार्ज करने की बात कही थी। लेकिन 21 फरवरी को नर्स खाना खाने चली गई। इसी दौरान बच्चे के मुंह से ऑक्सीजन मॉस्क निकल गया। जब हमने कांच के बाहर से देखा तो वह झटके लेते हुए तड़प रहा था। उसके मुंह से खून भी निकल रहा था। इसके बाद हमने तुरंत डॉक्टर से बच्चे के हालत के बारे में बताया, लेकिन वें मौके पर नहीं पहुंचे। बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने बच्चे की मौत की जानकारी नहीं दी। जब मामला संदिग्ध लगा तो हमने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी है।बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।बच्चा बहुत सीरिसय था, परिजनों के आरोप निराधार डॉ. प्रमोद गुप्ता ने कहा कि जब परिजन नवजात शिशु को लेकर आए थे, तब उसकी हालत पहले से ही गंभीर थी और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस बारे में परिजनों को भी पहले ही अवगत करा दिया गया था। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान बच्चे की हालत में थोड़ा सुधार आया था, लेकिन अचानक उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। डॉक्टर के मुताबिक बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा गया, बावजूद इसके उसे बचाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि कोई भी डॉक्टर नहीं चाहता कि उसके मरीज की मौत हो। परिजन जो आरोप लगा रहे हैं, वे झूठे और निराधार हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि नवजात शिशु का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। परिजन तहरीर देंगे तो मामले की जांच के लिए सीएमओ को भेजी जाएगी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।कासगंज में पत्नी, 3 बच्चों की हत्या कर जान दी:बच्चों को जहर देकर पत्नी का गला काटा; 3 दिन घर में पड़ी रहीं लाशें कासगंज में पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद पति फंदे से झूल गया। उसने पहले बच्चों को जहर दिया और फिर पत्नी का गला काट दिया। तीन दिन तक शव घर में पड़े रहे और किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। पड़ोसियों के मुताबिक, घटना का पता उस वक्त चला, जब शनिवार शाम एक युवक शादी का कार्ड देने घर गया।चंडीगढ़ मेयर की आधी रात में रेड का VIDEOटोंक में अधिकतम तापमान 29 डिग्री पहुंचाएमपी के 3 जिलों में बूंदाबांदी, कई शहरों में बादल-कोहरापंजाब और चंडीगढ़ में मौसम साफ रहेगा
Newborn Death Hospital Negligence Oxygen Mask Infant Death Vatsalya Hospital Medical Negligence Shivam Ahirwar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दलीप ट्रॉफी- निर्णायक मुकाबले आज से: इंडिया सी का मैच इंडिया ए से, बी और डी आपस में खेलेंगीDuleep Trophy 2024 Score Latest Updates: Follow Cricket News, Matches And Scores Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
पाकिस्तानी मंत्री बोले- भारत 130 परमाणु मिसाइलों के निशाने पर: ये सजावट के लिए नहीं रखीं; सिंधु का पानी रोक...India Pakistan Indus Water Treaty Controversy Update; Follow Pahalgam Attack Latest News, Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »
अहमदाबाद प्लेन क्रैश का VIDEO बनाने वाले का इंटरव्यू: 17 साल का आर्यन बोला- पहली बार नजदीक से प्लेन देखा; अ...Gujarat Ahmedabad Plane Crash . Follow Ahmedabad Civil Hospital Live Updates; Follow Ahmedabad Flight Accident Death Toll, Latest News, Videos Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
नितेश राणे बोले-मदरसों में उर्दू की जगह मराठी पढ़ाई जाए: मुसलमानों को अजान भी मराठी में देनी चाहिए; AIMIM न...Maharashtra Marathi Language Controversy Update; Follow BJP Nitesh Rane, Congress, AIMIM Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
'तेजप्रताप की 2-2 बीवियां, 2-2 ससुराल, कहीं रह लेंगे': पूर्व IPS अमिताभ दास पर भड़के लालू के बड़े बेटे; थाने ...Tej Pratap Yadav FIR controversy updates Patna Follow Dainik Bhaskar.
Read more »
फ्रैक्चर का इलाज कराने पहुंचे मरीज की अचानक हालत बिगड़ी: परिजनों का आरोप- निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने मौत के...Lucknow private hospital patient death allegation. Follow latest updates on alleged medical negligence and referral to KGMU after patients demise on Dainik Bhaskar.
Read more »
