Gujarat Ahmedabad Plane Crash . Follow Ahmedabad Civil Hospital Live Updates; Follow Ahmedabad Flight Accident Death Toll, Latest News, Videos Updates On Dainik Bhaskar.
17 साल का आर्यन बोला- पहली बार नजदीक से प्लेन देखा; अब जिंदगीभर हवाई सफर नहीं करूंगा17 साल का आर्यन असारी, जो प्लेन क्रैश के दिन अहमदाबाद एयरपोर्ट के करीब एक घर की छत पर था। आर्यन ने एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के क्रैश का जो वीडियो बनाया, वह वायरल हो गया।आर्यन ने भास्कर को बताया कि उसने पहली बार हवाई जहाज करीब से देखा था। इस हादसे के बाद अब वह कभी हवाई जहाज से यात्रा नहीं करेगा। पुलिस 17 साल के आर्यन असारी को शनिवार को पूछताछ के लिए ले गई है। असारी का घर अहमदाबाद एयरपोर्ट और हादसे वाली जगह के बीच लक्ष्मीनगर इलाके में है। दैनिक भास्कर ने आर्यन से बातचीत की।भास्कर की आर्यन से बातचीत, कहा- मैंने कभी इतने पास से विमान नहीं देखा था 'मैंने अपने जीवन में पहली बार किसी विमान को इतने करीब से देखा था। मैं गुजरात के अरावली जिले के कंटोल गांव में रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रहा हूं। पापा अहमदाबाद में मेट्रो में सुपरवाइजर हैं। स्कूल में छुट्टी होने के चलते मैं तीन दिन पहले ही अहमदाबाद आया था।' 'मेरे पापा इसी बिल्डिंग में किराए से रहते हैं। मैं दोपहर में छत पर था। तभी मैंने प्लेन के आने की आवाज सुनी और मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगा। प्लेन बिल्कुल मेरे सिर के ऊपर से गुजरा था। प्लेन थोड़ा हिल रहा था, लेकिन मुझे कुछ समझ नहीं आया, क्योंकि मैंने पहली बार ही इतने करीब से कोई प्लेन गुजरते हुए देखा था। मैंने वीडियो रिकॉर्ड करना जारी रखा। आखिरकार, जब मैंने वीडियो को जूम-इन किया, तो अचानक प्लेन आगे जाकर किसी जगह टकरा गया और जोरदार धमाका हुआ। 'आग का गोला देखकर मैं बहुत डर गया था। मैं भागकर नीचे आया और लोगों को इसके बारे में बताया। मैं अपने पापा और कुछ रिलेटिव को भी वह वीडियो भेजा। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। आर्यन कहते हैं- मुझे अब प्लेन से बहुत डर लगने लगा है और मैं कभी भी प्लेन में नहीं बैठूंगा।'दिव्य भास्कर की टीम ने मकान मालकिन कैलासबा से भी बात की। कैलासबा भी हादसे के वक्त छत पर ही थीं। कैलासबा पहले एयरपोर्ट पर एक कैजुअल लेबर के तौर पर काम करती थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने 1988 में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को भी करीब से देखा था। उन्होंने कहा, 'जब यह प्लेन छत से गुजरा तो मुझे भी कुछ अजीब सा महसूस हुआ था क्योंकि आमतौर पर विमान हवाई अड्डे से सटे नीम के पेड़ के बहुत ऊपर से गुजरते हैं, लेकिन यह प्लेन नीम के पेड़ के बगल से गुजरा था। मैं रोजाना यहां से गुजरने वाले कई विमानों को देखती हूं।' उन्होंने बताया, 'आमतौर पर जब कोई प्लेन हमारी छत के ऊपर से गुजरता है, तो उसमें से बहुत आवाज आती है, लेकिन यह प्लेन जब हमारी छत के ऊपर से गुजरा तो बिल्कुल भी शोर नहीं हुआ। ऐसा लगा जैसे उड़ान भरने के बाद प्लेन के इंजन बंद हो गए थे। ऐसा लग रहा था जैसे कि प्लेन हवा में रुक सा गया था।'गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 100 से ज्यादा यात्री मारे गए हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।2.
अहमदाबाद सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से लेकर पहुंचे शव, अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी अहमदाबाद प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से शवों को ले जाया जा रहा है। अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी होने के बाद ब्लड डोनेशन की अपील की है।3. अहमदाबाद में प्लेन डॉक्टर हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया:लंच के समय अतुल्य हॉस्टल में 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे, अब तक 6 शव मिले अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया था। जिनमें रेजिडेंट डॉक्टर रहते थे। घटना के दौरान हॉस्टल में 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद थे। ज्यादातर मेस में लंच कर रहे थे। धमाके का असर इतना था कि अंदर मौजूद डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में बिखर गए।4. भारत के 5 बड़े प्लेन हादसे: हरियाणा में दो प्लेन टकराए, 349 मौतें, कर्नाटक में खाई में गिरा अहमदाबाद प्लेन हादसे में अब तक 100 शव बरामद हुए हैं। हम आपको देश के 5 बड़े हादसों के बारे में बता रहे हैं।5. विजय रूपाणी 3 दिन पहले लुधियाना से लौटे थे:उपचुनाव में प्रचार किया, तीन साल से पंजाब-चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में पंजाब BJP के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन हो गया। वह 3 साल से पंजाब और चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे। उन्होंने 3 दिन पहले लुधियाना में वेस्ट हलका के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए प्रचार किया था।ड्यूटी पर जाने से पहले मां को किया था फोन; पटना की एयर होस्टेस ने प्लेन क्रैश में गंवाई जानआगरा में दोस्त बोले- अक्सर गुनगुनाते...काहे को दुनिया बनाई; प्लेन क्रैश में पत्नी के साथ मौतअहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एक्शन; लेजर लाइट से विमान लैंडिंग में पायलटों को परेशानीयूपी के 47 जिलों में बारिश, 19 में हीटवेव अलर्टराजस्थान में प्री-मानसून की बारिश शुरूबिजली-पेड़ गिरने से 4 मौतें,आंधी से बिल्डिंगों के एलिवेशन उड़ेइंदौर में 3 डिग्री गिरा दिन का पाराजालोर के भाद्राजून में तूफानी हवा, 31 मिमी बारिश हुई
Ahmedabad Civil Hospital Ahmedabad Plane Crash Ahmedabad Plane Crash News Air India Ahmedabad London Flight Crash
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
VIDEO: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, एयर इंडिया का यात्री विमान क्रैश; सामने आया भयानक वीडियोAhmedabad Plane Crash Video: गुजरात के अहमदाबाद मेघानी में एयर इंडिया का पैसेंजर प्लेन क्रैश हो गया Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
अहमदाबाद में Air India का प्लेन क्रैश, सामने आया हादसे का LIVE VideoAhmedabad Plane Crash Live Video: अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश होने का लाइव वीडियो सामने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
अहमदाबाद प्लेन क्रैश-राजस्थान के 12 लोगों की मौत: डॉक्टर दंपती और परिवार खत्म; घूमने जा रहे थे भाई-बहन, पति...Rajasthan Udaipur Ahmedabad Plane Crash Passenger Update; राजस्थान के 5 लोग प्लेन में थे- अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 100 से ज्यादा पैसेंजर के शव निकाले जा चुके हैं।
Read more »
5 महीने पहले हुई शादी, 2 दिन पहले बना था पासपोर्ट; अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मौत, देखिए खुशबू राजपुरोहित का आखिरी वीडियोKhushboo Rajpurohit Last Video: अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ जिसमें 243 मासूम लोगों Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
अहमदाबाद प्लेन क्रैश : शवों के डीएनए सैंपल लेने का काम पूरा, 72 घंटे में आएगी रिपोर्टअहमदाबाद प्लेन क्रैश : शवों के डीएनए सैंपल लेने का काम पूरा, 72 घंटे में आएगी रिपोर्ट
Read more »
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: राजस्थान के 14 लोगों की मौत: एक और MBBS स्टूडेंट की जान गई, परिवारों को शवों का इंतजा...अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन क्रैश हादसे में राजस्थान के 13 लोगों की मौत होने के बाद अब अहमदाबाद में मृतकों के परिवारजन शव मिलने का इंतजार कर रहे है।
Read more »
