एमपी में 3 दिन गिरेगा मावठा...आज 25 जिलों में अलर्ट: ग्वालियर-चंबल में बारिश का सबसे ज्यादा असर; ठंड से राह...

Madhya Pradesh Weather News

एमपी में 3 दिन गिरेगा मावठा...आज 25 जिलों में अलर्ट: ग्वालियर-चंबल में बारिश का सबसे ज्यादा असर; ठंड से राह...
Gwalior RainChambal RainMP Weather Alert
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 127 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 51%

Madhya Pradesh rain alert for 3 days. Follow weather updates for Gwalior, Rewa, Sagar, and 25 other districts. मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन मावठा गिरेगा। मौसम विभाग ने सोमवार को ग्वालियर, रीवा-सागर समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन मावठा गिरेगा। मौसम विभाग ने सोमवार को ग्वालियर, रीवा-सागर समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, सुबह कोहरे का असर भी देखा गया। इससे पहले रविवार को नीमच, मंदसौर में तेज आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। ग्वालियर,सोमवार को जिन जिलों में बारिश का अलर्ट है, उनमें ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, विदिशा, रायसेन, सीहोर समेत कई जिलों में कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है।ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश होने के आसार है।ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।कई जिलों में बारिश का दौर, कोहरा भी छाया इससे पहले रविवार को प्रदेश में बारिश, आंधी और घने कोहरे वाला मौसम रहा। ग्वालियर, उज्जैन, धार और मुरैना में रात और सुबह बारिश हुई। वहीं, सुबह कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। दतिया और खजुराहो में विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक रही। खजुराहो, राजगढ़ और नौगांव में ही पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल में सुबह 9 बजे तक कोहरे का असर देखा गया। शाम को नीमच और मंदसौर में मौसम बदल गया। तेज आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने लगे। इससे कई गांवों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बारिश की वजह से गेहूं की फसलें आड़ी हो गई। इससे नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, दतिया, खजुराहो, ग्वालियर, नौगांव, सतना, ग्वालियर, रीवा, उज्जैन, श्योपुर, राजगढ़, रतलाम, गुना, दमोह, मंडला, टीकमगढ़, मलाजखंड में कोहरे का असर अधिक रहा। बड़े शहरों में रात का तापमान 12 डिग्री से ऊपर ही रहा।मौसम विभाग के अनुसार, 2 और 5 फरवरी को पश्चिम-उत्तरी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव रहेगा। जिसका एमपी में भी असर दिखेगा। यानी, 10 फरवरी तक प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश में जेट स्ट्रीम हवाओं का असर भी है। रविवार को उत्तर भारत के ऊपर 12.

6 किमी की ऊंचाई पर 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चली। इस वजह से एमपी के शहरों में भी सर्द हवाएं चलती रही। दूसरी ओर, दिन के तापमान में भी गिरावट देखी गई है।पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मौसम विभाग का कहना है कि जब सिस्टम वापस लौटेगा तो ठंड का असर एक दौर और आएगा। प्रदेश में दिन-रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।जनवरी में प्रदेश में ठंड, कोहरे, ओले और बारिश का दौर रहा। आखिरी सप्ताह में प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में बारिश हुई। वहीं, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में ओले भी गिरे। इस वजह से गेहूं, चना और सरसों की फसलें बर्बाद हो गईं। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे भी शुरू कराया है। ताकि, नुकसानी रिपोर्ट बन सके। इधर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर में रात के तापमान में गिरावट देखी गई।मौसम विभाग के अनुसार, पहले ही सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। शुरुआत 4 दिन तक बारिश होने की संभावना है। 2 और 5 फरवरी को फिर से नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी देखने को मिलेगी। इनके गुजरने के बाद ठंड का एक और दौर आ सकता है।भोपाल में रातें ठंडी रहती हैं, जबकि दिन गर्म। वर्ष 2014 से 2024 के बीच 4 साल दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया था। रात में 7 साल पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। इस बार फरवरी में दिन का तापमान 25 डिग्री के पार है।फरवरी के महीने में इंदौर में बारिश होने का ट्रेंड नहीं है। 2014 और 2015 में बूंदाबांदी जरूर हुई थी। दूसरी ओर, दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार ही रहता है। 2019 में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। यहां रात में पारा 10 डिग्री के नीचे रहता है।ग्वालियर में कड़ाके की ठंड का ट्रेंड रहता है। इसकी वजह यहां सीधे उत्तरी हवाएं आना है। 4 फरवरी 2018 की रात में न्यूनतम पारा रिकॉर्ड 1.9 डिग्री दर्ज किया गया था। साल 2019, 2022 और 2023 में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से नीचे ही रहा। पिछले साल ग्वालियर में बारिश भी हुई थी। इस बार यहां फरवरी के पहले ही दिन बारिश का दौर रहा है।जबलपुर में भी मौसम बदला रहता है। फरवरी के दूसरे सप्ताह के बाद दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहता है, जबकि रात में तापमान न्यूनतम 11 डिग्री के आसपास रहता है। यहां फरवरी में बारिश का भी ट्रेंड है। 10 में से 6 साल यहां बारिश हो चुकी है।उज्जैन में गर्मी और ठंड के साथ बारिश भी होती है। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार ही रहता है, जबकि रात में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया जाता है। उज्जैन में फरवरी महीने में बारिश का ट्रेंड कम ही है।झारखंड में अभी शुष्क ही रहेगा मौसमएमपी में 3 दिन गिरेगा मावठा...आज 25 जिलों में अलर्टहरियाणा के उत्तरी जिलों में ठंड का येलो अलर्टपंजाब में ठंड ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ाबारिश में भीगा 800 टन गेहूं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Gwalior Rain Chambal Rain MP Weather Alert Maavtha Cold Relief Rain Alert 25 Districts Indian Weather

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Minister V Sivankutty: പത്താം ക്ലാസിലെ പഠനഭാരം കുറയും; അടുത്ത വർഷം മുതൽ സിലബസ് 25 ശതമാനം വെട്ടിക്കുറയ്ക്കുമെന്ന് വി ശിവൻകുട്ടിMinister V Sivankutty: പത്താം ക്ലാസിലെ പഠനഭാരം കുറയും; അടുത്ത വർഷം മുതൽ സിലബസ് 25 ശതമാനം വെട്ടിക്കുറയ്ക്കുമെന്ന് വി ശിവൻകുട്ടിഅടുത്ത അധ്യയന വർഷം മുതൽ സിലബസ് 25 ശതമാനം വെട്ടിക്കുറയ്ക്കാനാണ് തീരുമാനം.
Read more »

पाकिस्तान के कप्तान का टी20 वर्ल्ड कप से पहले धमाका, ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को कूट डाला, ठोकी तूफानी फिफ्...पाकिस्तान के कप्तान का टी20 वर्ल्ड कप से पहले धमाका, ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को कूट डाला, ठोकी तूफानी फिफ्...Pakistan captain Agha Salman 25 ball fifty: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की चर्चा के बीच पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 बॉल पर फिफ्टी ठोकी. दूसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद पारी को संभाला और 5 चौके और 3 छक्के की मदद से पचास रन बना डाले.
Read more »

India 16th Census: 25 साल में 17 गुना महंगा हुआ आबादी का हिसाब-किताब, जनगणना पर खर्च होंगे 11,718 करोड़India 16th Census: 25 साल में 17 गुना महंगा हुआ आबादी का हिसाब-किताब, जनगणना पर खर्च होंगे 11,718 करोड़देश की 16वीं जनगणना इस बार न केवल तकनीकी रूप से हाईटेक होगी, बल्कि इसके बजट में भी ऐतिहासिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 25 साल पहले यानी साल 2001 में जिस जनगणना को कराने
Read more »

Budget 2026: क्या है AI कैपेसिटी बिल्डिंग मिशन? निर्मला सीतारमण ने 25 करोड़ लोगों के लिए किया बड़ा ऐलान, जानिए क्या है ये स्कीमBudget 2026: क्या है AI कैपेसिटी बिल्डिंग मिशन? निर्मला सीतारमण ने 25 करोड़ लोगों के लिए किया बड़ा ऐलान, जानिए क्या है ये स्कीमइस बार के बजट में सबसे बड़ी घोषणा ‘कैपेसिटी बिल्डिंग एआई मिशन’ को लेकर की गई. इस मिशन के तहत करीब 25 करोड़ लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी ट्रेनिंग और स्किल्स देने की योजना है.
Read more »

बजट 2024-25: किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण विकास पर सरकार का फोकसबजट 2024-25: किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण विकास पर सरकार का फोकसबजट 2024-25 में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि के आधुनिकीकरण और ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। सरकार ने कृषि शिक्षा, अनुसंधान, उन्नत तकनीकों और उच्च-मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। ग्रामीण विकास के लिए मनरेगा के स्थान पर नई योजनाएं और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है।
Read more »

पुण्यातील जगप्रसिद्ध हिंजवडी IT पार्कमध्ये मेट्रो धावणार; भयानक ट्राफीकमधील 2 तासांचा प्रवास फक्त 25 मिनिटांतपुण्यातील जगप्रसिद्ध हिंजवडी IT पार्कमध्ये मेट्रो धावणार; भयानक ट्राफीकमधील 2 तासांचा प्रवास फक्त 25 मिनिटांतपुण्यातील जगप्रसिद्ध हिंजवडी IT पार्कमध्ये मेट्रो धावणार आहे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:26:16