यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'रूसी हर उस चीज को निशाना बना रहे हैं जो जीने के लिए जरूरी है.' उन्होंने बताया कि इस हमले में कई घरों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा और यूक्रेन ने युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक अपना तीसरा F-16 लड़ाकू विमान भी खो दिया.
कुछ दिनों के भीषण संघर्ष के बाद मिडिल ईस्ट के एक मोर्चे पर फिलहाल शांति है. ईरान और इजरायल के बीच जंग थमी तो रूस-यूक्रेन के बीच तेज हो गई. एक ही दिन में रूस ने यूक्रेन पर 477 ड्रोन से हमला कर दिया जिसे इस लड़ाई में रूस की तरफ से किया गया अब तक का सबसे बड़ा एयर अटैक कहा जा रहा है.
Advertisementरूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला शनिवार देर रात किया. यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में कम से कम 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है. यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार, रूस ने कुल 537 हवाई हथियार दागे, जिनमें 477 ड्रोन और डिकॉय तथा 60 मिसाइलें शामिल थीं. इनमें से 249 को मार गिराया गया, जबकि 226 हथियार इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग के कारण टारगेट तक नहीं पहुंच सके.यह भी पढ़ें: रूस ने निभाई दोस्ती, उत्तर कोरिया ने यूक्रेन जंग में की मदद तो पुतिन ने किम के लिए बनवा दिया लग्जरी बीच!यूक्रेन ने खोया तीसरा F-16 फाइटर जेट यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'रूसी हर उस चीज को निशाना बना रहे हैं जो जीने के लिए जरूरी है.' उन्होंने बताया कि इस हमले में कई घरों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा और यूक्रेन ने युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक अपना तीसरा F-16 लड़ाकू विमान भी खो दिया. Advertisement एक हफ्ते में 114 मिसाइलें, 1270 ड्रोन और 1100 बमजेलेंस्की ने कहा कि पायलट मैक्सिम उस्टिमेन्को ने मरने से पहले 7 हवाई टारगेट्स को मार गिराया. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने चेताया कि जब तक रूस के पास एक साथ कई हमले करने की क्षमता है, वह पीछे नहीं हटेगा. जेलेंस्की कहा, 'पिछले एक हफ्ते में ही रूस ने 114 से ज्यादा मिसाइलें, 1270 ड्रोन और 1100 से ज्यादा ग्लाइड बम दागे हैं.' यह भी पढ़ें: Su-30 MKI होंगे और ताकतवर, जल्द होगी S-400 की डिलीवरी... भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग पर हुई ये बातअमेरिका और यूरोप से मांगे और ज्यादा हथियारउन्होंने अमेरिका और यूरोप से अपील की कि यूक्रेन को और एयर डिफेंस सिस्टम की जरूरत है, विशेष रूप से अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणालियों की. पोलैंड और उसके सहयोगी देशों ने इस हमले के बाद अपने विमानों को अलर्ट मोड में भेजा ताकि उनके एयरस्पेस की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमलायूक्रेनी वायुसेना के कम्युनिकेशन हेड यूरी इह्नात ने बताया कि यह हमला 'अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला' था, जिसमें विभिन्न प्रकार के ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल हुआ. इस हमले में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों, यहां तक कि पश्चिमी यूक्रेन को भी निशाना बनाया गया जो मुख्य मोर्चे से बहुत दूर है. ये भी देखें
Volodymyr Zelensky Biggest Attack On Ukraine Viladimir Putin Russia Attack On Ukraine रूस ने यूक्रेन पर हमला किया वलोदिमीर जेलेंस्की यूक्रेन पर रूस का सबसे बड़ा हमला व्लादिमीर पुतिन रूस ने यूक्रेन पर हमला किया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Russia Ukraine War: यूक्रेन का रूस के कई एअरबेस पर ड्रोन अटैक, टीयू-95 और टीयू-22 बमवर्षक विमानों को बनाया निशानाRussia Ukraine War यूक्रेन ने रूस पर बड़ा हमला करते हुए साइबेरिया में स्थित परमाणु हमले में सक्षम बमवर्षक विमानों के बेलाया वायुसेना अड्डे पर ड्रोन से हमला किया जिसमें 40 से अधिक विमानों को नुकसान पहुंचा। रूस ने भी यूक्रेन पर जवाबी हमला करते हुए 472 ड्रोन और 7 मिसाइलें दागीं। हमले में यूक्रेन के ट्रेनिंग सेंटर में 12 सैनिकों की मौत हो गई और 60...
Read more »
साल 2006 गोविंदगढ़ बस हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की गई थी जान, अदालत ने 3 आरोपियों को किया बरीरीवा कोर्ट ने 2006 के गोविंदगढ़ बस हादसे के मामले में 3 आरोपियों को बरी कर दिया है। इस दुर्घटना में 60 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
Read more »
ऑपरेशन स्पाइडर वेब: यूक्रेन ने रूस को दहलाने के लिए इस्तेमाल किया 20 साल पुराना सॉफ्टवेयरयूक्रेन ने हाल ही में रूस के भीतर ऑपरेशन Spider Web नाम से एक बड़े पैमाने पर AI ड्रोन हमले को अंजाम दिया। इस कॉर्डिनेटेड ड्रोन अटैक ने रूस के एक-तिहाई से ज्यादा स्ट्रैटेजिक लॉन्ग-रेंज बॉम्बर्स को नष्ट कर दिया जो बेलाया ओलेन्या और इवानोवो में एयर बेस पर थे। यूक्रेन ने इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए लगभग 20 साल पुराने ओपन-सोर्स ऑटोपायलट सॉफ्टवेयर का...
Read more »
यूक्रेन के बाद अब किस देश पर हमला करने जा रहा रूस, 10000 सैनिकों की तैनाती के दावे से दहशत में यूरोप, जानेंमाल्डोवा के प्रधानमंत्री डोरिन रेसियन ने व्लादिमीर पुतिन के प्लान को लेकर यूरोप को चेताया है। उन्होंने कहा कि माल्डोवा से अलग हुए क्षेत्र में रूस 10,000 सैनिक तैनात कर सकता है।
Read more »
आधी रात में गर्लफ्रेंड को बुलाया मिलने, फिर ले ली जानPratapgarh Murder case: राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.
Read more »
इमिग्रेशन कोर्ट की क्रूरता, न्यूयॉर्क में गर्भवती महिला के सामने उसके पति का उठा ले गए ICE एजेंटन्यूयॉर्क के एक इमिग्रेशन कोर्ट में एक इक्वाडोरियन महिला के पति को ICE एजेंटों ने हिरासत में ले लिया। जज ने पति के मामले को खारिज कर दिया।
Read more »
