Russia Ukraine War: यूक्रेन का रूस के कई एअरबेस पर ड्रोन अटैक, टीयू-95 और टीयू-22 बमवर्षक विमानों को बनाया निशाना

Russia-Ukraine War News

Russia Ukraine War: यूक्रेन का रूस के कई एअरबेस पर ड्रोन अटैक, टीयू-95 और टीयू-22 बमवर्षक विमानों को बनाया निशाना
Belaya Air Force BaseUkrainian Drone AttackRussian Air Force Plane Loss
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 191 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 108%
  • Publisher: 53%

Russia Ukraine War यूक्रेन ने रूस पर बड़ा हमला करते हुए साइबेरिया में स्थित परमाणु हमले में सक्षम बमवर्षक विमानों के बेलाया वायुसेना अड्डे पर ड्रोन से हमला किया जिसमें 40 से अधिक विमानों को नुकसान पहुंचा। रूस ने भी यूक्रेन पर जवाबी हमला करते हुए 472 ड्रोन और 7 मिसाइलें दागीं। हमले में यूक्रेन के ट्रेनिंग सेंटर में 12 सैनिकों की मौत हो गई और 60...

रॉयटर्स, मॉस्को। Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रविवार को रूस को बड़ी चोट देते हुए साइबेरिया स्थित परमाणु हमले में सक्षम बमवर्षक विमानों के बेलाया वायुसेना अड्डे पर ड्रोन हमला किया। इस हमले में रूसी वायुसेना के 40 से ज्यादा विमानों को भारी नुकसान पहुंचने की सूचना है। यूक्रेनी हमले के बाद कुछ विमान ऊंची लपटों के साथ धूं-धूं कर जलते देखे गए। यूक्रेनी हमले की बड़ी बात यह रही कि उसके ड्रोन ने रूस में 4,300 किलोमीटर भीतर जाकर वायुसेना अड्डे पर हमला किया। रूस के कई अन्य वायुसेना अड्डों पर भी हमलों की सूचना है। इस बीच रूस ने भी यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। इस हमले में यूक्रेन के विभिन्न शहरों पर 472 ड्रोन और सात मिसाइल दागे गए हैं। यूक्रेनी सेना के ट्रेनिंग सेंटर में 12 सैनिकों के मारे जाने और 60 के घायल होने की सूचना है। रूस के बमवर्षक विमानों को बनाया गया निशाना यूक्रेनी सूत्रों के अनुसार, हमले में रूस के टीयू-95 और टीयू-22 बमवर्षक विमानों को निशाना बनाया गया। इन विमानों से रूस अक्सर यूक्रेन पर बैलेस्टिक और हाइपरसोनिक मिसाइलों के हमले करता था। यूक्रेनी अधिकारी ने बताया कि कंटेनर में ड्रोन रखकर उन्हें ट्रक से रूसी सीमा के भीतर ले जाकर हमले किए गए और बेलाया वायुसेना अड्डे समेत रूस के कई वायुसेना ठिकानों को निशाना बनाया गया। ये हमले डेढ़ वर्ष की तैयारी के बाद किए गए हैं। जबकि यूक्रेनी सुरक्षा एजेंसी एसबीयू ने हमले की जिम्मेदारी न लेते हुए केवल यह कहा, रूस में दुश्मन के रणनीतिक विमान समूह में जल रहे हैं। लंबी दूरी तय करने वाले विमानों को यूक्रेन ने बनाया निशाना यूक्रेन ने जिन रूसी सैन्य विमानों को निशाना बनाया गया है वे लंबी दूरी तय कर दुश्मन के ठिकानों पर परमाणु हमला करने में सक्षम थे। इन विशेष विमानों के ठिकानों को यूक्रेन पहले भी निशाना बनाने की कोशिश करता रहा है लेकिन करीब 40 महीने के युद्ध में उसे बड़ी सफलता इस बार मिली है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले की पुष्टि की है और माना है कि उसके कई सैन्य विमान आग के शिकार हुए हैं। हमले का शिकार हुआ बेलाया वायुसेना अड्डा जिस इरकुत्स्क प्रांत में आता है वहां के गवर्नर इगोर कोबजेव ने सैन्य ठिकाने पर ड्रोन हमले की बात स्वीकार की है। रूस समर्थक कई डिफेंस ब्लॉगर ने इंटरनेट मीडिया में यूक्रेनी हमले के वीडियो और फोटो पोस्ट किए हैं। टेलीग्राम पर पोस्ट वीडियो में वायुसेना अड्डे के ऊपर आकाश में काले धुंए का गुबार नजर आ रहा है। पता चला है कि बेलाया एयरबेस आवाज की गति से तेज रफ्तार से लंबी दूरी तक मार करने वाले टीयू-22 एम विमानों का अधिकृत अड्डा है। रूस के एक अन्य हिस्से में स्थित ओलेन्या वायुसेना अड्डे पर भी यूक्रेन के ड्रोन हमले की सूचना है लेकिन उसमें हुए नुकसान का विवरण अभी प्राप्त नहीं हुआ है। जबकि रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि अन्य वायुसेना अड्डों पर हमले की साजिश को विफल कर दिया गया है और इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यूक्रेन के थलसेना प्रमुख का इस्तीफा सेना के ट्रेनिंग सेंटर पर रूस के मिसाइल हमले के बाद यूक्रेन के थलसेना प्रमुख मेजर जनरल मिखाइलो ड्रैपेती ने इस्तीफा दे दिया है। ड्रैपेती नवंबर 2024 में थलसेना प्रमुख बनाए गए थे। 40 महीने से जारी युद्ध के दौरान इस्तीफा देने वाले वह सबसे बड़े सैन्य अधिकारी हैं। ड्रैपेती ने रूसी हमले में 12 सैनिकों के मारे जाने और 60 के घायल होने की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है। रूस में दो स्थानों पर विस्फोट से रेल ब्रिज ढहे, सात मरे रूस में शनिवार-रविवार रात दो स्थानों पर हुए विस्फोटों में दो रेल ब्रिज ढह गए। इससे हुई ट्रेन दुर्घटना में सात लोग मारे गए हैं और 69 घायल हुए हैं। पहली घटना यूक्रेन सीमा के नजदीक ब्रियांस्क प्रांत में हुई। इसमें पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर सहित सात लोग मारे गए हैं। कुछ घंटों बाद यूक्रेन की सीमा से सटे कु‌र्स्क प्रांत में विस्फोट के बाद मालगाड़ी के कई वैगन नीचे से गुजर रही सड़क पर आ गिरे। इस दुर्घटना से मौके पर आग लग गई लेकिन उसमें किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है। दोनों दुर्घटना के पीछे यूक्रेनी खुफिया एजेंसी का हाथ माना जा रहा है लेकिन यूक्रेन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह भी पढ़ें: कार को Modify कर स्टंट कर रहा था नाबालिग, नशे में धुत होकर कर दिया एक्सीडेंट, दोस्त की हो गई मौत यह भी पढ़ें: क्या 'कट्टर जमात' संभालेगी बांग्लादेश की सत्ता? पड़ोसी मुल्क के सुप्रीम कोर्ट ने दिया अजीबोगरीब फैसला.

रॉयटर्स, मॉस्को। Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रविवार को रूस को बड़ी चोट देते हुए साइबेरिया स्थित परमाणु हमले में सक्षम बमवर्षक विमानों के बेलाया वायुसेना अड्डे पर ड्रोन हमला किया। इस हमले में रूसी वायुसेना के 40 से ज्यादा विमानों को भारी नुकसान पहुंचने की सूचना है। यूक्रेनी हमले के बाद कुछ विमान ऊंची लपटों के साथ धूं-धूं कर जलते देखे गए। यूक्रेनी हमले की बड़ी बात यह रही कि उसके ड्रोन ने रूस में 4,300 किलोमीटर भीतर जाकर वायुसेना अड्डे पर हमला किया। रूस के कई अन्य वायुसेना अड्डों पर भी हमलों की सूचना है। इस बीच रूस ने भी यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। इस हमले में यूक्रेन के विभिन्न शहरों पर 472 ड्रोन और सात मिसाइल दागे गए हैं। यूक्रेनी सेना के ट्रेनिंग सेंटर में 12 सैनिकों के मारे जाने और 60 के घायल होने की सूचना है। रूस के बमवर्षक विमानों को बनाया गया निशाना यूक्रेनी सूत्रों के अनुसार, हमले में रूस के टीयू-95 और टीयू-22 बमवर्षक विमानों को निशाना बनाया गया। इन विमानों से रूस अक्सर यूक्रेन पर बैलेस्टिक और हाइपरसोनिक मिसाइलों के हमले करता था। यूक्रेनी अधिकारी ने बताया कि कंटेनर में ड्रोन रखकर उन्हें ट्रक से रूसी सीमा के भीतर ले जाकर हमले किए गए और बेलाया वायुसेना अड्डे समेत रूस के कई वायुसेना ठिकानों को निशाना बनाया गया। ये हमले डेढ़ वर्ष की तैयारी के बाद किए गए हैं। जबकि यूक्रेनी सुरक्षा एजेंसी एसबीयू ने हमले की जिम्मेदारी न लेते हुए केवल यह कहा, रूस में दुश्मन के रणनीतिक विमान समूह में जल रहे हैं। लंबी दूरी तय करने वाले विमानों को यूक्रेन ने बनाया निशाना यूक्रेन ने जिन रूसी सैन्य विमानों को निशाना बनाया गया है वे लंबी दूरी तय कर दुश्मन के ठिकानों पर परमाणु हमला करने में सक्षम थे। इन विशेष विमानों के ठिकानों को यूक्रेन पहले भी निशाना बनाने की कोशिश करता रहा है लेकिन करीब 40 महीने के युद्ध में उसे बड़ी सफलता इस बार मिली है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले की पुष्टि की है और माना है कि उसके कई सैन्य विमान आग के शिकार हुए हैं। हमले का शिकार हुआ बेलाया वायुसेना अड्डा जिस इरकुत्स्क प्रांत में आता है वहां के गवर्नर इगोर कोबजेव ने सैन्य ठिकाने पर ड्रोन हमले की बात स्वीकार की है। रूस समर्थक कई डिफेंस ब्लॉगर ने इंटरनेट मीडिया में यूक्रेनी हमले के वीडियो और फोटो पोस्ट किए हैं। टेलीग्राम पर पोस्ट वीडियो में वायुसेना अड्डे के ऊपर आकाश में काले धुंए का गुबार नजर आ रहा है। पता चला है कि बेलाया एयरबेस आवाज की गति से तेज रफ्तार से लंबी दूरी तक मार करने वाले टीयू-22 एम विमानों का अधिकृत अड्डा है। रूस के एक अन्य हिस्से में स्थित ओलेन्या वायुसेना अड्डे पर भी यूक्रेन के ड्रोन हमले की सूचना है लेकिन उसमें हुए नुकसान का विवरण अभी प्राप्त नहीं हुआ है। जबकि रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि अन्य वायुसेना अड्डों पर हमले की साजिश को विफल कर दिया गया है और इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यूक्रेन के थलसेना प्रमुख का इस्तीफा सेना के ट्रेनिंग सेंटर पर रूस के मिसाइल हमले के बाद यूक्रेन के थलसेना प्रमुख मेजर जनरल मिखाइलो ड्रैपेती ने इस्तीफा दे दिया है। ड्रैपेती नवंबर 2024 में थलसेना प्रमुख बनाए गए थे। 40 महीने से जारी युद्ध के दौरान इस्तीफा देने वाले वह सबसे बड़े सैन्य अधिकारी हैं। ड्रैपेती ने रूसी हमले में 12 सैनिकों के मारे जाने और 60 के घायल होने की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है। रूस में दो स्थानों पर विस्फोट से रेल ब्रिज ढहे, सात मरे रूस में शनिवार-रविवार रात दो स्थानों पर हुए विस्फोटों में दो रेल ब्रिज ढह गए। इससे हुई ट्रेन दुर्घटना में सात लोग मारे गए हैं और 69 घायल हुए हैं। पहली घटना यूक्रेन सीमा के नजदीक ब्रियांस्क प्रांत में हुई। इसमें पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर सहित सात लोग मारे गए हैं। कुछ घंटों बाद यूक्रेन की सीमा से सटे कु‌र्स्क प्रांत में विस्फोट के बाद मालगाड़ी के कई वैगन नीचे से गुजर रही सड़क पर आ गिरे। इस दुर्घटना से मौके पर आग लग गई लेकिन उसमें किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है। दोनों दुर्घटना के पीछे यूक्रेनी खुफिया एजेंसी का हाथ माना जा रहा है लेकिन यूक्रेन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह भी पढ़ें: कार को Modify कर स्टंट कर रहा था नाबालिग, नशे में धुत होकर कर दिया एक्सीडेंट, दोस्त की हो गई मौत यह भी पढ़ें: क्या 'कट्टर जमात' संभालेगी बांग्लादेश की सत्ता? पड़ोसी मुल्क के सुप्रीम कोर्ट ने दिया अजीबोगरीब फैसला

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Belaya Air Force Base Ukrainian Drone Attack Russian Air Force Plane Loss TU-95 Bomber TU-22 Bomber Siberia Airbase Attack Ukraine Army Chief Resigns Russian Rail Bridge Explosion

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रूस के विक्ट्री डे परेड में शामिल नेताओं की जान को खतरा, क्यों ऐसा दावा कर रहे जेलेंस्की?रूस के विक्ट्री डे परेड में शामिल नेताओं की जान को खतरा, क्यों ऐसा दावा कर रहे जेलेंस्की?Russia Ukraine war: यूक्रेन के राष्ट़्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की का कहना है कि रूस द्वारा आयोजित विजय दिवस परेड में शामिल होने वाले मंत्रियों के जीवन को खतरा है.
Read more »

Russia Ukraine War: जंगबंदी की बातचीत से पहले रूस और यूक्रेन के एक दूसरे पर धड़ाधड़ ड्रोन हमलेRussia Ukraine War: जंगबंदी की बातचीत से पहले रूस और यूक्रेन के एक दूसरे पर धड़ाधड़ ड्रोन हमलेRussia Ukraine War: जंगबंदी की बातचीत से पहले रूस और यूक्रेन के एक दूसरे पर धड़ाधड़ ड्रोन हमले 
Read more »

रूस ने यूक्रेन के छुड़वाए पसीने, रातभर की मिसाइल-ड्रोन की बारिश, कीव की फूली सांसेंरूस ने यूक्रेन के छुड़वाए पसीने, रातभर की मिसाइल-ड्रोन की बारिश, कीव की फूली सांसेंRussia Ukraine Conflict: यूक्रेन के मुताबिक रूस ने बीती रात पर उसपर कुछ ड्रोनों से हमला किया है, जिनमें से कुछ ड्रोनों को मौके पर मार गिराया.
Read more »

यूक्रेन ने किया रूस के एयरबेस पर बड़े हमले का दावा, ड्रोन अटैक में मार गिराए 40 लड़ाकू विमानयूक्रेन ने किया रूस के एयरबेस पर बड़े हमले का दावा, ड्रोन अटैक में मार गिराए 40 लड़ाकू विमानयूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी एसबीयू के अनुसार ड्रोन हमलों में रूस के लगभग 40 सैन्य विमानों को निशाना बनाया गया जिसमें टीयू-95 और टीयू-22 बॉम्बर शामिल थे जो लंबी दूरी की मिसाइलों को दागने में सक्षम हैं। रूस के मरमंस्क शहर पर भी ड्रोन हमले हुए हैं। दूसरी ओर रूसी हमलों में 12 यूक्रेनी सैनिक मारे गए...
Read more »

यूक्रेन ने रूस के एयरबेस पर किया भयानक ड्रोन हमला, 40 से ज्यादा लड़ाकू विमान रनवे पर तबाह, A-50, Tu-95 और Tu-22M3 बॉम्बर्स ध्वस्तयूक्रेन ने रूस के एयरबेस पर किया भयानक ड्रोन हमला, 40 से ज्यादा लड़ाकू विमान रनवे पर तबाह, A-50, Tu-95 और Tu-22M3 बॉम्बर्स ध्वस्तयूक्रेन ने दावा किया है कि यूक्रेनी सेना ने रूसी विमानों को निशाना बनाया है, जिसमें टीयू-95 और टीयू-22 रणनीतिक बॉम्बर्स शामिल हैं, जिन्हें वह यूक्रेन पर लंबी दूरी की मिसाइलें दागने के लिए इस्तेमाल करता है।
Read more »

यूक्रेन का दावा- रूस के 40 एयरक्राफ्ट तबाह किए: दो एयरबेस को निशाना बनाया, इनमें एक 4 हजार किमी दूर; ₹17 हज...यूक्रेन का दावा- रूस के 40 एयरक्राफ्ट तबाह किए: दो एयरबेस को निशाना बनाया, इनमें एक 4 हजार किमी दूर; ₹17 हज...यूक्रेन ने रूस के 40 लड़ाकू विमानों को तबाह करने का दावा किया है। यूक्रेनी वेबसाइट कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के ड्रोन से रविवार को दो रूसी एयरबेस ओलेन्या और बेलाया को निशाना बनाया गया। इसमें A-50, TU-95 और TU-22 जैसे स्ट्रैटेजिक Russia Ukraine War Airbase Attack Update; यूक्रेन ने रूस के 40 लड़ाकू विमानों को तबाह करने का दावा...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:34:12