Uttar Pradesh (UP) Bihar Border Liquor Smuggling Investigation Exposed.
तस्कर बोला– चुनाव की कमाई से मकान बनाया, स्टिंग के दौरान रिपोर्टर किडनैप, मारपीट'हम ट्रेन में माल चढ़वा देंगे… 1200 रुपए लगेंगे। अगर उस तरफ प्लेटफॉर्म तक शराब पहुंचाना है तो वह भी कर देंगे…। लेकिन एक पेटी के 5000 रुपए लेंगे। अपनी सभी ट्रेनों में सेटिंग है…। इस बार बिहार चुनाव में इतना कमाया कि मकान बना लिया।'यूपी से बिहार शराब तस्करी करने वाले सनी सिंह ने यह बात कही। बिहार में 3 महीने से चुनावी माहौल चल रहा है। हर बार की तरह इस बार भी राजनीतिक दल और उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब बांटना चाहते थे। बिहार में शराब प्रतिबंधित है, इसलिए यूपी से शराब की खूब तस्करी हुई। मतदान के एक दिन पहले तक शराब यूपी से बिहार पहुंची। शराब तस्करों ने इसके लिए ट्रेनों और नावों का सहारा लिया। शराब तस्करी कौन कर रहा? कैसे हो रही? तस्करों का नेटवर्क कैसे काम करता है? ये अफसरों को कैसे सेट करते हैं? इन सवालों के जवाब के लिएकी टीम लखनऊ से यूपी-बिहार बॉर्डर के जिले बलिया पहुंची। यहां बैरिया क्षेत्र में 5 दिन रुककर शराब की तस्करी का खेल समझा। अपने इन्वेस्टिगेशन में हम शराब तस्करों तक पहुंच गए। उनका स्टिंग भी कर लिया, जिसमें तस्करों ने शराब पहुंचाने के रेट, पुलिस और आरपीएफ से सेटिंग का खुलासा किया। लेकिन, इस दौरान तस्करों को स्टिंग की भनक लग गई।मोबाइल छीनकर स्टिंग के विजुअल डिलीट कर दिए। घायल होने के बावजूद रिपोर्टर ने जोखिम उठाकर शराब तस्करी का पूरा नेक्सेस खोज निकाला।ये तस्वीर भास्कर रिपोर्टर शुभम श्रीवास्तव की है। शराब तस्करों ने शुभम को किडनैप किया, मारपीट की।हम सोर्स के जरिए शराब तस्कर रोहित सिंह से मिले। रोहित गोहनिया छपरा गांव का रहने वाला है। वह डोकती क्षेत्र में गंगा नदी से नाव से शराब तस्करी करता है। रोहित ने बताया- वह रोज 35 पेटी शराब रात 8 से 2 बजे तक भेजता है। एक नाव वाला एक चक्कर के 5000 रुपए लेता है। डोकती थाने वालों को 5000 रुपए और चौकी को 2000 रुपए महीने देता हूं। तस्करी के नेटवर्क को गहराई से समझने के लिए हम रोहित के माध्यम से तस्कर सनी सिंह से मिले। सनी के चाचा की शराब की दुकान सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास है। सनी ने रानीगंज की तरफ मिलने के लिए बुलाया। यहां सनी के साथ उसका साथी ऋतिक सिंह भी मिला। ऋतिक भी शराब तस्करी करता है। हमने यहां सनी से हिडन कैमरे पर बात की…आज ही सियालदाह ट्रेन से निकलवाई है। जिस ट्रेन से बताओ… उसी से निकल जाएगा।RPF को 1200 रुपए एक चक्कर का एक आदमी को देते हैं। 200 रुपए इंटेलिजेंस वालों को देते हैं।पहुंच जाएगी, एक पेटी का 5000 लगेगा और हमारा आदमी प्लेटफॉर्म पर उतार कर रख देगा, फिर तुम्हारी जिम्मेदारी।हम पार्टनर से बातचीत करके ऑर्डर फाइनल करने का बहाना बनाकर आ गए। सनी से हुई बातचीत में साफ हो गया था कि इस तस्करी के खेल में पुलिस और RPF की भी मिलीभगत है।तस्कर रोहित सिंह ने कहा- इसी चुनाव की कमाई से उसने अपना मकान बनवा लिया है। तस्कर सनी ने बताया इस बार उसने 15 लाख रुपए कमाए हैं। इस तस्वीर में तस्कर सनी के साथ लाल कुर्ते में बैठा शख्स तस्कर ऋतिक है। शुभम से मारपीट करने वालों में ये दोनों शामिल थे।सनी के स्टिंग के बाद हम दूसरे तस्कर की तलाश में रानीगंज के स्टेट बैंक के पास पहुंचे। तभी हमारे साथ मौजूद तस्कर रोहित के पास किसी का फोन आया। वह हमें कोटवा गांव की तरफ ले गया। यहां रास्ते में सनी मिला। उसने हमें रोका और मोबाइल छीन लिया। सनी के साथ तस्कर ऋतिक व 3 लोग और थे। सभी ने मारपीट की। फिर जबरन बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए। यहां 30 मिनट तक मारपीट की। कीचड़ में पटककर लात-घूसों से मारा। बार-बार जान से मारने की धमकी दी। मोबाइल से स्टिंग के वीडियो डिलीट कर दिए। फिर हमें जंगल में छोड़कर चले गए। करीब आधा घंटा जंगल में भटकने के बाद हम गांव के पास पहुंचे। यहां मोबाइल टावर मिलने पर बैरिया थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस हमें थाने लेकर आई।तस्करों की मारपीट से रिपोर्टर शुभम श्रीवास्तव के कान में गंभीर चोट आई है। उनकी आंख, चेहरे और पीठ पर मारपीट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। शुभम को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कान की सर्जरी की बात कही है। इधर, पुलिस ने तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सनी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।दोनों नदियों के उस पार बिहार का बॉर्डर बलिया दाे तरफ से गंगा और घाघरा नदी से घिरा है। इस एरिया को दोआबा कहते हैं। इन इलाकों में खनन और शराब तस्करी बड़े पैमाने पर होती है। गंगा के उस पार बिहार का भोजपुर जिला और घाघरा के उस पार छपरा जिला पड़ता है। यह जल सीमा 150 किलोमीटर से ज्यादा है। इसका फायदा दोनों तरफ के तस्कर उठाते हैं। बलिया के तस्कर, बिहार के तस्कर को नाव पर माल उपलब्ध कराते हैं।इस मामले में एसपी बलिया ओमवीर सिंह ने कहा- क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ इस साल 27 हजार लीटर शराब जब्त की। गैंगस्टर एक्ट में 5 केस दर्ज किए हैं। नाव-ट्रेन से जा रही शराब पर भी कार्रवाई की है। हमारा प्रयास है कि इसे पूरी तरह रोक दें। बॉर्डर पर नजर रखे हैं।यूपी पुलिस का धंधा- लड़के उठाओ, पैसा लेकर छोड़ो, कैमरे पर 25000 की डिमांड, स्टिंग के बाद रिपोर्टर पर हमला 1 का 5 करा दीजिए। 25 हजार रुपए कर दो… बरी कर देंगे। इसके बाद इन पर कोई आंच नहीं आएगी। गारंटी ले रहे। बाकी ये धारा उनके लिए लग जाएगी। तुम्हारे नाते 25 बोले हैं, नहीं तो 50 से नीचे बात ना होती।हिमाचल के 3 शहरों में माइनस में तापमान'कैच द रेन' में एमपी के 6 जिलों को पुरस्कारमैनपाट में पारा 4°.
..ओस की बूंदें जमकर बर्फ बनीसरगुजा के पाट क्षेत्रों में पाले पड़े, न्यूनतम तापमान 4°Cनागौर में रात का तापमान 6.9 डिग्री पहुंचा
UP-Bihar Border UP-Bihar Border Liquor Smuggling Bihar Elections Bihar Liquor Ban Sharab Taskari
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Pension Scheme: వృద్ధులకు నెలకు రూ. 5,000 పెన్షన్ అది కూడా 7 రోజుల్లో..ఈ పథకంలో ఎలా చేరాలి?APY 5000 Pension Premium: మీరు పదవీ విరమణ తర్వాత కూడా స్థిరమైన ఆదాయం పొందాలనుకుంటే, అటల్ పెన్షన్ యోజన మీకు మంచి ఎంపిక కావచ్చు. ఈ పథకంలో ఎలా చేరాలి, మీకు ఎంత పెన్షన్ లభిస్తుంది అనే దాని గురించి పూర్తి సమాచారాన్ని ఇప్పుడు తెలుసుకోండి.
Read more »
Ram Mandir Dhuvajarohan : 5000 कमरों की व्यवस्था और टेंट सिटी! पीएम मोदी होंगे साक्षी, बनेगा नया इतिहासAyodhya Local News In Hindi : अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं. इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत होंगे. करीब 6000 अतिथियों को निमंत्रण भेजा गया है. उनके ठहरने के लिए 5000 कमरों और भव्य टेंट सिटी की व्यवस्था की गई है.
Read more »
Ram Mandir Dhuvajarohan : 5000 कमरों की व्यवस्था और टेंट सिटी! पीएम मोदी होंगे साक्षी, बनेगा नया इतिहासAyodhya Local News In Hindi : अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं. इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत होंगे. करीब 6000 अतिथियों को निमंत्रण भेजा गया है. उनके ठहरने के लिए 5000 कमरों और भव्य टेंट सिटी की व्यवस्था की गई है.
Read more »
SIP Calculation: 5000 रुपये की एसआईपी से 20 साल बाद कितना बनेगा फंड, देखें गुणा गणितम्यूचुअल फंड Mutual Fund में निवेश के लिए ज्यादातर लोग एसआईपी का ही चयन करते हैं। एसआईपी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का सबसे आसान तरीका है। आज हम एसआईपी कैलकुलेशन SIP Calculation की मदद से समझेंगे कि अगर 20 साल के लिए हर महीने 5000 रुपये की एसआईपी की जाए तो कितना फंड बनकर तैयार...
Read more »
Indian Railway: ट्रेन में नहीं ले जा सकते हैं ये फल, पकड़े गए तो कटेगा ₹5000 तक का चालान, पहुंच सकते हैं जेल, क्या कहता है रेलवे का नियमRailway Fcats: ट्रेन से सफर के दौरान लोग खाने-पीने की चीजें अपने साथ लेकर चलते हैं. आप भी ले जाते होंगे, जो मर्जी हो वो ले जाते होंगे, लेकिन क्या आपको बता दें कि एक ऐसा फल, जिसे रेलवे ने ट्रेन में सफर के दौरान ले जाने से प्रतिबंधित किया है. यानी ट्रेन में आप उस फल को लेकर नहीं जा सकते हैं.
Read more »
Sonpur Mela 2025: स्विस कॉटेज में दिखेगा राजस्थानी जादू, 5000 में मिलेगा विदेशी लग्जरीसारण के सोनपुर मेला में इस बार भी स्विस कॉटेज पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। राजस्थानी शैली में सजे इस कॉटेज में भारतीय ग्राम्य संस्कृति की झलक मिलती है। पिछले साल कई देशों से पर्यटक आए थे और इस बार भी रुझान दिख रहा है। यहां चार सितारा होटल जैसी सुविधाएं हैं। विदेशी पर्यटकों के लिए 5000 और स्थानीय पर्यटकों के लिए 3000 प्रति रात का दर...
Read more »
