Ram Mandir Dhuvajarohan : 5000 कमरों की व्यवस्था और टेंट सिटी! पीएम मोदी होंगे साक्षी, बनेगा नया इतिहास

अयोध्या समाचार News

Ram Mandir Dhuvajarohan : 5000 कमरों की व्यवस्था और टेंट सिटी! पीएम मोदी होंगे साक्षी, बनेगा नया इतिहास
अयोध्या लोकल समाचारराम मंदिर समाचारराम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 80 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

Ayodhya Local News In Hindi : अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं. इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत होंगे. करीब 6000 अतिथियों को निमंत्रण भेजा गया है. उनके ठहरने के लिए 5000 कमरों और भव्य टेंट सिटी की व्यवस्था की गई है.

अयोध्या : भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य आयोजन की साक्षी बनने जा रही है. 25 नवंबर को होने वाले राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्था कर रहा है.

5 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के साथ यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में संपन्न होगा. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं और अतिथियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. ट्रस्ट की ओर से अब तक 6000 से अधिक लोगों को निमंत्रण पत्र भेजे जा चुके हैं. इन अतिथियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था के लिए शहर में लगभग 5000 से ज्यादा कमरे तैयार किए गए हैं. इनमें से 1600 कमरे राम मंदिर ट्रस्ट ने विशेष रूप से बुक किए हैं, ताकि मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इसके साथ ही तीर्थ क्षेत्र पुरम में एक भव्य टेंट सिटी बनाई जा रही है, जहां करीब ढाई हजार लोगों के ठहरने की उच्च स्तरीय व्यवस्था होगी. 6 अलग-अलग स्थानों पर भोजन व्यवस्था कार्यक्रम के दिन 6 अलग-अलग स्थानों पर भोजन व्यवस्था की गई है. हर अतिथि को सुव्यवस्थित ढंग से नाश्ता, भोजन और प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा, अयोध्या में बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए यातायात और पार्किंग की विशेष योजना भी तैयार की गई है. शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा ताकि कोई जाम या असुविधा न हो. मंदिर ट्रस्ट ने की अतिथियों से ये अपील राम मंदिर ट्रस्ट ने सभी आमंत्रित अतिथियों से आग्रह किया है कि वे 24 नवंबर की शाम तक अयोध्या पहुंच जाएं, जिससे अगले दिन के मुख्य कार्यक्रम में उन्हें कोई दिक्कत न हो. अतिथियों का प्रवेश मंदिर के मुख्य दर्शन मार्ग से कराया जाएगा और उनके बैठने की व्यवस्था मंदिर परिसर के परकोटे के कोर्टयार्ड में की जाएगी. ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि ध्वजारोहण कार्यक्रम अयोध्या के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है. पूरी अयोध्या को इस अवसर पर सजाया-संवारा जा रहा है, और पूरे देश की निगाहें 25 नवंबर के इस ऐतिहासिक क्षण पर टिकी हुई हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

अयोध्या लोकल समाचार राम मंदिर समाचार राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम कब होगा राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम Ayodhya News Ayodhya Local News Ram Mandir News Flag Hoisting Ceremony At Ram Mandir When Will The Flag Hoisting Ceremony Take Place A

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

US Shutdown: ৫০০০ ফ্লাইট বাতিল! বন্ধ ৪০ বিমানবন্দর! শাটডাউনে স্তব্ধ আমেরিকা, ডেমোক্র্যাটদের প্রস্তাব ফেরাল রিপাবলিকানরা...US Shutdown: ৫০০০ ফ্লাইট বাতিল! বন্ধ ৪০ বিমানবন্দর! শাটডাউনে স্তব্ধ আমেরিকা, ডেমোক্র্যাটদের প্রস্তাব ফেরাল রিপাবলিকানরা...US Shutdown: 5000 flights cancelled, Democrats Propose Deal To End US Shutdown On One Condition, What Trump Says
Read more »

Ayodhya Ram Mandir: पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में 25 को होगा ध्वजारोहण, 15 दिन पहले आएगी एसपीजी टीमAyodhya Ram Mandir: पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में 25 को होगा ध्वजारोहण, 15 दिन पहले आएगी एसपीजी टीमAyodhya Ram Mandir:पांच अगस्त 2020 को भूमि पूजन और 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निर्माण की पूर्णता का संदेश देने के लिए ध्वजारोहण करने भी पहुंच रहे हैं।
Read more »

इंसानी दिमाग के विकास का पहला नक्शा तैयार! 5000 से ज्यादा सेल्स टाइप की हुई खोजइंसानी दिमाग के विकास का पहला नक्शा तैयार! 5000 से ज्यादा सेल्स टाइप की हुई खोजScience News in Hindi: वैज्ञानिकों ने दिमाग की अलग-अलग तरह की कोशिकाओं के बनने का पूरा नक्शा तैयार किया है. उन्होंने पता लगाया है कि ये कोशिकाएं कैसे पैदा होती हैं, कैसे अलग-अलग रूप लेती हैं.
Read more »

APY: सरकार चला रही सुपरहिट स्कीम, हर महीने ₹5000 तक पेंशन की गारंटी, ऐसे करें अप्लाईAPY: सरकार चला रही सुपरहिट स्कीम, हर महीने ₹5000 तक पेंशन की गारंटी, ऐसे करें अप्लाईAtal Pension Yojana: ये भारत सरकार की एक सोशल सिक्योरिटी स्कीम है. इस योजना के तहत ग्राहक के 60 साल की आयु पूरी करने पर उसे हर महीने 1,000 रुपये से 5,000 रुपये की मिनिमम पेंशन की गारंटी दी जाएगी.
Read more »

नव ग्रहों को एक साथ इस मंदिर कर सकते हैं संतुलित, साथ में है जादुई तालाबनव ग्रहों को एक साथ इस मंदिर कर सकते हैं संतुलित, साथ में है जादुई तालाबNavagraha Mandir: नव ग्रहों को एक साथ इस मंदिर कर सकते हैं संतुलित, भगवान शिव करते हैं सभी को कंट्रोस, साथ में है जादुई तालाब
Read more »

Ram Veerapaneni: భార్యాభర్తలైన సింగర్ సునీత, రామ్ వీరపనేని మధ్య ఏజ్ గ్యాప్ ఎంతో తెలుసా..!Ram Veerapaneni: భార్యాభర్తలైన సింగర్ సునీత, రామ్ వీరపనేని మధ్య ఏజ్ గ్యాప్ ఎంతో తెలుసా..!Singer Sunitha - Ram Veerapaneni: సింగర్ సునీత కరోనా సమయంలో ప్రముఖ మీడియా బిజినెస్ మ్యాన్ రామ్ వీరపనేనిని పిల్లల సమక్షంలో చేసుకోవడం పెద్ద చర్చనీయాంశంగా మారింది. ఇక వీళ్లిద్దరి మధ్య ఉన్న ఏజ్ గ్యాప్ ఎంతనేది ఈ మధ్య కొంత మంది తెగ సెర్చ్ చేస్తున్నారు. ఇక వీళ్లిద్దరి మధ్య ఏజ్ గ్యాప్ విషయానికొస్తే..
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:37:47