मनोरंजन | बॉलीवुडSulakshana Pandit Death: हिंदी सिनेमा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. आपको बता दें कि इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया है.
" Sulakshana Pandit Death : हिंदी सिनेमा में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकीं सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया. सुलक्षणा पंडित हिंदी सिनेमा की वो हस्ती थीं, जिन्होंने ना सिर्फ बेहतरीन गायिकी बल्कि अपनी अदाकरी से दर्शकों के दिल पर सालों तक राज किया.
लेकिन आज 6 नंवबर को उन्होंने 71 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. Advertisment बीमार चल रही थीं सुलक्षणा पंडित रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुलक्षणा पंडित कुछ समय बीमार चल रही थीं. उन्हें क्या हुआ था, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है. एक्ट्रेस की मौत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें याद कर रहे हैं और उनके लिए दुख जता रहे हैं. खबर है कि उन्होंने नानावती अस्पताल में आखिरी सांस ली. View this post on Instagram सुलक्षणा पंडित को फिल्म फेयर अवॉर्ड से किया गया था सम्मनित सुलक्षणा पंडित का जन्म 1954 में एक संगीत घराने में हुआ था. सुलक्षणा के चाचा जसराज एक महान शास्त्रीय सिंगर थे. सुलक्षणा की तीन बहनें और तीन भाई थे. बचपन से ही फिल्मी दुनिया में दिलचस्पी रखने वाली सुलक्षणा एक बेहतरीन सिंगर के साथ ही एक्ट्रेस भी थीं और कई फिल्मों में काम भी किया है. महज 9 साल की उम्र से ही सुलक्षणा ने गाना शुरू कर दिया था और 1967 में रिलीज हुई एक फिल्म में गाना भी गाया था. साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म संकल्प के गाने 'तू ही सागर है तू ही किनारा' के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड से भी सम्मनित किया गया था. ताउम्र अकेली रहीं सुलक्षणा पर्सनल लाइफ की बात करें तो, सुलक्षणा ने कभी शादी नहीं की. उनके और दिंवगत एक्टर संजीव कुमार के बीच एक अनकही कहानी रही जिसने उनके जीवन में गहरा प्रभाव छोड़ा. इसके अलावा, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं और वित्तीय चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा था. उनके जाने से फिल्म और संगीत जगत को घेहरा सदमा लगा है. ये भी पढ़ें: 'भीख मांगने का ये कौन सा तरीका है?', Pawan Singh की वाइफ Jyoti Singh ने लोगों से मांगी आर्थिक मदद, तो यूजर्स ने किए ऐसे कमैंट्स"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Election Voting: लखीसराय में विजय सिन्हा पर फेंका कीचड़, 71 प्रतिशत मतदान के साथ सूर्यगढ़ा के बूथ ने रचा इतिहासBihar Election 2025 Voting बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आज, 6 नवंबर गुरुवार को 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटराें का मेला लगा हुआ है। मतदाता पूरे उत्साह से कतार में लगकर बारी-बारी से अपना वोट दे रहे हैं। इस बीच लखीसराय जिले से लोकतंत्र के पर्व को उंचाई देने वाली उत्कृष्ट खबर सामने आई है।...
Read more »
Bihar Election Phase 1 Voting: ...আমরা জিততে চলেছি, বিহার জিততে চলেছে! ১৪ নভেম্বর এক নতুন সরকার গঠিত হবে...! অবিশ্বাস্য তেজস্বী...Bihar Election 2025 Bihar Election Phase 1 Voting 27 point 65 percent polling so far Patna records lowest voter turnout at 23 point 71 percent
Read more »
दिग्गज गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का निधन, 71 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदामखमली आवाज की मलिका सुलक्षणा पंडित हमारे बीच नहीं रहीं। 71 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अमर उजाला से बातचीत में सुलक्षणा के भाई व म्यूजिक डायरेक्टर ललित पंडित ने
Read more »
मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का निधन, 71 की उम्र में नानावती अस्पताल में ली आखिरी सांसबॉलीवुड से एक दुखद खबर एक बार फिर सामने आई है। फेमस सिंगर और दिग्गज एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित अब हमारे बीच नहीं रहीं। 71 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसी के साथ हिन्दी सिनेमा और संगीत जगत की एक चमकदार हस्ती ने यहां से हमेशा के लिए विदा ले...
Read more »
मशहूर सिंगर सुलक्षणा पंडित का निधन, 71 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदाबॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस और गायिका सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया है. वे 71 साल की थीं. सुलक्षणा पंडित ने न सिर्फ फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी बल्कि अपनी सिंनिंग के जरिए भी उन्होंने लोगों के दिलों को जीता था. सुलक्षणा पंडित का जन्म 1954 में हुआ था और वे एक संगीत-परिवार से ताल्लुक रखती थीं.
Read more »
बॉलीवुड की मधुर आवाज सदा के लिए हुई खामोश, सुलक्षणा पंडित ने 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांसबॉलीवुड की मधुर आवाज सदा के लिए हुई खामोश, सुलक्षणा पंडित ने 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Read more »
