उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत चारों धाम बर्फ से ढके; DGRE ने 3 जिलों ...

Badrinath Glacier News

उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत चारों धाम बर्फ से ढके; DGRE ने 3 जिलों ...
Avalanche WarningUttarakhand WeatherDGRE
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 62 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 51%

Badrinath glacier dislodges, DGRE issues avalanche warning. Uttarakhand weather update. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.

बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत चारों धाम बर्फ से ढके; DGRE ने 3 जिलों में एवलांच की संभावना जताईउत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिले में आज हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। बद्रीनाथ-केदारनाथ समेत चारों धाम बर्फ से ढके हुए हैंरक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने हिमस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार 21 मार्च की शाम तक उत्तराखंड के कई ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच का खतरा बना हुआ है। खासतौर पर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में 2700 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र अधिक संवेदनशील माने गए हैं, यहां खतरे का स्तर लेवल-3 रखा गया है। इस स्तर पर मध्यम आकार के हिमस्खलन की आशंका रहती है, जो घाटियों तक पहुंच सकते हैं। ऐसे में इन इलाकों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है। वहीं, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में खतरे का स्तर लेवल-1 बताया गया है, यहां फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। चेतावनी में यह भी कहा गया है कि लोग केवल सुरक्षित और चिन्हित मार्गों का ही उपयोग करें और हिमस्खलन संभावित ढलानों से दूर रहें। साथ ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।बागेश्वर में शनिवार को हल्की धूप खिली।मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है। हालांकि पूरे दिन मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं और ज्यादातर समय सामान्य स्थिति बनी रहेगी।शुक्रवार को उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होती रही, जबकि उत्तरकाशी और चमोली में भारी बर्फबारी जारी रही। रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में भी बारिश के साथ बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे ठंड और बढ़ गई। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहा। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो कई जिलों में सामान्य से कई गुना ज्यादा वर्षा दर्ज की गई। उत्तरकाशी में 22.

5 मिमी, टिहरी में 19.2 मिमी, रुद्रप्रयाग में 16.3 मिमी, देहरादून में 14.4 मिमी और बागेश्वर में 14 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। कई स्थानों पर यह आंकड़े सामान्य से 1000% तक अधिक रहे, जो मौसम की सक्रियता को दर्शाते हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में असर और ज्यादा देखने को मिला। चमोली में सड़क पर बर्फ का सैलाब नजर आया। गंगोत्री में घुटनों तक और बद्रीनाथ में दो से तीन फीट तक बर्फ जमने की सूचना है।उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। अन्य पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। कुछ जगहों पर तेज हवाएं और बिजली चमकने की भी संभावना है।पर्वतीय जिलों में फिर से कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी संभव है। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।झारखंड में आज भी आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्टहिमाचल में 3 दिन बारिश-बर्फबारी, तापमान में भारी गिरावटलखनऊ में 18mm बारिश, ओले गिरेजयपुर समेत 8 जिलों में बारिश-ओले गिरने से ठंडकMP में 72 घंटे से सिस्टम एक्टिव...42 जिलों में बारिश

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Avalanche Warning Uttarakhand Weather DGRE Rain Forecast Snowfall Alert Chamoli News Himalayan News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में तापमान 42º पहुंचा: ओडिशा में 45 डिग्री के पार; बिहार-झारखंड में आज हीटवेव क...MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में तापमान 42º पहुंचा: ओडिशा में 45 डिग्री के पार; बिहार-झारखंड में आज हीटवेव क...IMD Weather Forecast State Wise Update; Follow Jammu Kashmir, Himachal Pradesh, Uttarakhand snowfall, Delhi, Punjab, Haryana, Rajasthan, Bihar, Jharkhand, Madhya Pradesh, Maharashtra Forecast Alert Latest Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

बिहार-झारखंड सहित 4 राज्यों में आज हीटवेव का अलर्ट: MP-छत्तीसगढ़ समेत 26 राज्यों में बारिश की संभावना; हिमा...बिहार-झारखंड सहित 4 राज्यों में आज हीटवेव का अलर्ट: MP-छत्तीसगढ़ समेत 26 राज्यों में बारिश की संभावना; हिमा...IMD Weather Forecast State Wise Update; Follow Jammu Kashmir, Himachal Pradesh, Uttarakhand snowfall, Delhi, Punjab, Haryana, Rajasthan, Bihar, Jharkhand, Madhya Pradesh, Maharashtra Forecast Alert Latest Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

दिल्ली के जहांगीरपुरी में AQI 783 पहुंचा: ग्रैप-3 लागू होने के पहले दिन 550 वाहनों के चालान कटे, 5.85 करोड़...दिल्ली के जहांगीरपुरी में AQI 783 पहुंचा: ग्रैप-3 लागू होने के पहले दिन 550 वाहनों के चालान कटे, 5.85 करोड़...IMD Weather Tracker State Wise Update. Follow Madhya Pradesh Rajasthan Maharashtra, Gujarat Uttarakhand, Cold Wave Forecast Latest News Details Updates On Dainik Bhaskar
Read more »

पहाड़ी राज्यों में बारिश से तबाही, PHOTOS: हिमाचल में गाड़ियों के सामने दरका पहाड़, शिमला में 5 मंजिला बिल्...पहाड़ी राज्यों में बारिश से तबाही, PHOTOS: हिमाचल में गाड़ियों के सामने दरका पहाड़, शिमला में 5 मंजिला बिल्...IMD Monsoon Weather Rainfall Moments Photos Update. Follow Himachal Pradesh, Uttarakhand Rajasthan Flood Conditions, Rainfall, Thunderstorm, Lightning Latest News Details Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 की मौत: 29 लोग घायल; पुलिस बोली- करंट की अफवाह फैलने से हादसा हुआहरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 की मौत: 29 लोग घायल; पुलिस बोली- करंट की अफवाह फैलने से हादसा हुआUttarakhand Haridwar Mansa Devi Temple Stampede Update; Follow Haridwar Tragedy Latest News, Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »

उत्तराखंड में गर्मी की दस्तक, देहरादून में पारा 29°C: केदारघाटी में लगातार दूसरे दिन बारिश; 6 मार्च तक मौसम...उत्तराखंड में गर्मी की दस्तक, देहरादून में पारा 29°C: केदारघाटी में लगातार दूसरे दिन बारिश; 6 मार्च तक मौसम...Uttarakhand weather update: Kedarghati receives rain for the second consecutive day. Follow latest weather news and updates on Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:39:41