दिल्ली के जहांगीरपुरी में AQI 783 पहुंचा: ग्रैप-3 लागू होने के पहले दिन 550 वाहनों के चालान कटे, 5.85 करोड़...

India Weather News

दिल्ली के जहांगीरपुरी में AQI 783 पहुंचा: ग्रैप-3 लागू होने के पहले दिन 550 वाहनों के चालान कटे, 5.85 करोड़...
Cold Wave UpdatesCold Wave In IndiaIndia Weather
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 387 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 186%
  • Publisher: 51%

IMD Weather Tracker State Wise Update. Follow Madhya Pradesh Rajasthan Maharashtra, Gujarat Uttarakhand, Cold Wave Forecast Latest News Details Updates On Dainik Bhaskar

ग्रैप-3 लागू होने के पहले दिन 550 वाहनों के चालान कटे, 5.85 करोड़ रुपए का जुर्माना लगादिल्ली में शनिवार देर रात प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर रिकॉर्ड किया गया। जहांगीरपुरी में AQI सबसे ज्यादा 783 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, शाहदरा में AQI 682 दर्ज हुआ। ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तीसरे चरण के तहत पहले दिन शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने करीब 550 चालान काटे। एक ही दिन में 5.

85 करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया। प्रदूषण को देखते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने सरकारी ऑफिसों के लिए नए समय की घोषणा की। केंद्र सरकार के दफ्तर सुबह 9 से शाम 5:30, दिल्ली सरकार के दफ्तर 10 से शाम 6:30 और MCD के दफ्तर 8:30 से शाम 5 बजे तक चलेंगे। दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चलाने का ऐलान शुक्रवार को ही कर दिया गया था। अब छठी से 12वीं तक के स्कूलों के लिए मास्क अनिवार्य करने का फैसला लिया गया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आरोप लगाया कि पड़ोसी राज्य जैसे हरियाणा, यूपी और राजस्थान जानबूझकर BS-IV डीजल बसें दिल्ली भेज रहे हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है। भाजपा शासित राज्य नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। उधर, पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर में AQI 1600 तक पहुंच गया है, जो ‘खतरनाक’ श्रेणी में आता है। इसे देखते हुए सरकार ने सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को 24 नवंबर तक बंद करने का फैसला किया है।दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन के पास शनिवार सुबह 7 बजे AQI 436 रिकॉर्ड किया गया।कर्तव्य पथ पर शनिवार सुबह स्मॉग गन से प्रदूषण कम करने की कोशिश की गई।दिल्ली के साथ-साथ आगरा में भी प्रदूषण 400 पार रिकॉर्ड किया गया।स्कूलों में 6th क्लास से मास्क अनिवार्य प्रदूषण को देखते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने सरकारी ऑफिसों के लिए नए समय की घोषणा की। केंद्र सरकार के दफ्तर सुबह 9 से शाम 5:30, दिल्ली सरकार के दफ्तर 10 से शाम 6:30 और MCD के दफ्तर 8:30 से शाम 5 बजे तक चलेंगे। दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चलाने का ऐलान शुक्रवार को ही कर दिया गया था। अब छठी से 12वीं तक के स्कूलों के लिए मास्क अनिवार्य करने का फैसला लिया गया है। सरकार ने लोगों से निजी वाहन न चलाने की अपील की है। इसके लिए 106 अतिरिक्त क्लस्टर बसें और मेट्रो के 60 और फेरे बढ़ाए गए हैं, ताकि लोग प्राइवेट व्हीकल का कम इस्तेमाल करें। एयर कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने NCR यानी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आने वाली बसों के दिल्ली आने पर भी रोक लगा दी है।दिल्ली-NCR में निर्माण, खनन और तोड़फोड़ पर रोक रहेगी। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल 4 पहिया वाहन नहीं चलेंगे। उल्लंघन पर 20 हजार रुपए का फाइन लगाया गया है।इसके अलावा मशीन से सड़कों की सफाई की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने और हैवी ट्रैफिक वाले रूट पर पीक आवर से पहले पानी का छिड़काव करने जैसे उपाय किए जाएंगे। सभी प्रतिबंध और उपाय 15 नवंबर सुबह 8 बजे से लागू होंगे। इन्हें ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे फेज के तहत लागू किया जा रहा है।भारतीय मूल के अमेरिकी साइंटिस्ट ने दिल्ली में प्रदूषण की सैटेलाइट इमेज शेयर की हैं।अमेरिकी साइंटिस्ट हीरेन जेठवा ने 14 नवंबर को दिल्ली की सैटेलाइट इमेज शेयर की हैं। इसमें दिल्ली में घना स्मॉग दिखाई दे रहा है। हीरेन अमेरिका की मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी में एरोसोल रिमोट सेंसिंग साइंटिस्ट हैं। हीरेन की फोटोज NASA ने भी शेयर की हैं।पंजाब-चंडीगढ़ में धुंध का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में दो दिन घने कोहरे का अलर्ट है। UP और पंजाब में 15 नवंबर तक, हिमाचल में 18 नवंबर तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाएगा। हरियाणा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड में 16 नवंबर तक धुंध छाने का अनुमान है।राजधानी में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए प्रदूषण के स्तर को 4 कैटेगरी में बांटकर देखा गया है। हर स्तर के लिए लिए पैमाने और उपाय तय हैं। इसे ग्रेडेड एक्शन प्लान यानी GRAP कहते हैं। इसकी 4 कैटेगरी के तहत सरकार पाबंदियां लगाती है और प्रदूषण कम करने के उपाय जारी करती है।दिल्ली सरकार ने कहा था- प्रतिबंध नहीं लगाएंगे दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार सुबह ही कहा था, 'GRAP-3 के प्रतिबंध लागू नहीं किए जाएंगे।' इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी सरकार की निष्क्रियता के कारण प्रदूषण की स्थिति दिल्ली के आसपास के इलाकों से भी बदतर हो गई है। राजपथ जैसे इलाकों में भी AQI 450 से ज्यादा है। उन्होंने कहा- दिल्ली के लोग चाहते हैं कि गोपाल राय अपना पद छोड़ दें। इस पर गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली की खराब एयर क्वालिटी में 35% योगदान भाजपा शासित हरियाणा और उत्तर प्रदेश के NCR में आने वाले जिलों का है।दिल्ली का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 200 पार होने के बाद 14 अक्टूबर को दिल्ली NCR में GRAP-1 लागू कर दिया गया था। इसके तहत होटलों और रेस्तरां में कोयला और जलाऊ लकड़ी के उपयोग पर बैन है। कमीशन ऑफ एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट ने एजेंसियों को पुराने पेट्रोल और डीजल गाड़ियों के संचालन पर सख्त निगरानी के आदेश दिए हैं। आयोग ने एजेंसियों से सड़क बनाने, रेनोवेशन प्रोजेक्ट और मेन्टेनेन्स एक्टिविटीज में एंटी-स्मॉग गन, पानी का छिड़काव और डस्ट रिपेलेंट तकनीकों के उपयोग को बढ़ाने के लिए भी कहा है।AQI एक तरह का थर्मामीटर है। बस ये तापमान की जगह प्रदूषण मापने का काम करता है। इस पैमाने के जरिए हवा में मौजूद CO , OZONE, NO2 , PM 2.5 और PM 10 पोल्यूटेंट्स की मात्रा चेक की जाती है और उसे शून्य से लेकर 500 तक रीडिंग में दर्शाया जाता है। हवा में पॉल्यूटेंट्स की मात्रा जितनी ज्यादा होगी, AQI का स्तर उतना ज्यादा होगा। और जितना ज्यादा AQI, उतनी खतरनाक हवा। वैसे तो 200 से 300 के बीच AQI भी खराब माना जाता है, लेकिन अभी हालात ये हैं कि राजस्थान, हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ये 300 के ऊपर जा चुका है। ये बढ़ता AQI सिर्फ एक नंबर नहीं है। ये आने वाली बीमारियों के खतरे का संकेत भी है।PM का अर्थ होता है पर्टिकुलेट मैटर। हवा में जो बेहद छोटे कण यानी पर्टिकुलेट मैटर की पहचान उनके आकार से होती है। 2.5 उसी पर्टिकुलेट मैटर का साइज है, जिसे माइक्रोन में मापा जाता है। इसका मुख्य कारण धुआं है, जहां भी कुछ जलाया जा रहा है तो समझ लीजिए कि वहां से PM2.5 का प्रोडक्शन हो रहा है। इंसान के सिर के बाल की अगले सिरे की साइज 50 से 60 माइक्रोन के बीच होता है। ये उससे भी छोटे 2.5 के होते हैं। मतलब साफ है कि इन्हें खुली आंखों से भी नहीं देखा जा सकता। एयर क्वालिटी अच्छी है या नहीं, ये मापने के लिए PM2.5 और PM10 का लेवल देखा जाता है। हवा में PM2.5 की संख्या 60 और PM10 की संख्या 100 से कम है, मतलब एयर क्वालिटी ठीक है। गैसोलीन, ऑयल, डीजल और लकड़ी जलाने से सबसे ज्यादा PM2.5 पैदा होते हैं।NDTV के मुताबिक, प्राइवेट एजेंसी लोकल सर्कल के सर्वे में दावा किया गया कि दिल्ली-NCR में 69% परिवार प्रदूषण से प्रभावित हैं। 1 नवंबर को जारी की गई इस रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली-NCR में 62% परिवारों में से कम से कम 1 सदस्य की आंखों में जलन है। 46% फैमिली में किसी न किसी मेंबर को जुकाम या सांस लेने में तकलीफ और 31% परिवार में एक सदस्य अस्थमा की परेशानी है।पटना एयरपोर्ट से ऑपरेट होने वाले 12 जोड़ी विमानों का ऑपरेशन शुक्रवार को देर से हुआ। बिहार में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। 14 नवंबर को आए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत के साथ-साथ बिहार में भी ठंड बढ़ने लगी है। एक से 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल में ठंड बढ़ेगी, 2 डिग्री पारा गिरेगा; ​​​​उत्तरी हिस्से में कोहरा, सर्द हवाओं का भी असरमध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से यानी, ग्वालियर-चंबल में ठंड का असर बढ़ेगा। यहां रात का टेम्प्रेचर 2 डिग्री तक लुढ़क सकता है। वहीं, ग्वालियर, भिंड में मध्यम कोहरा रहेगा। ऐसा मौसम 20 नवंबर तक रहेगा। भोपाल, इंदौर-जबलपुर में भी सर्दी बढ़ेगी।हरियाणा: 17 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट, अंबाला सबसे ठंडा, मुरथल सबसे प्रदूषित, AQI 451 के पारहरियाणा के अधिकतर जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने हिसार, नाथूसरी चोपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, कैथल, नरवाना, नासरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, डबवाली, गुहला, पिहोवा, अंबाला, कालका, पंचकूला में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।पंजाब: 18 जिलों में धुंध का अलर्ट, चंडीगढ़ रेड जोन में, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI सबसे अधिकपहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। रात के तापमान में गिरावट के साथ-साथ दिन का तापमान सामान्य से अधिक ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ये बदलाव जारी रहेगा।चीन में छात्र ने भीड़ पर चाकू से हमला किया, 8 की मौत और 17 घायलअसिस्टेंट प्रोफेसर संग लिए फेरे, ललित ने पहले अटेम्प्ट में क्रैक किया था CDS एग्जामप्रशासन ने कहा– ज्यादा मौतों की बात गलत; मददगारों का आरोप- अस्पताल प्रशासन ने धमकायागंगा में डुबकी लगवाई, फिर सिंदूर धोयाहरियाणा में छात्रा को कुचलने का VIDEOजींद में युवक की सड़क हादसे में मौतमहिला ने पीहर में पति पर चाकू से वार..बाढ़ के पानी में डूबने से बच्चे की मौतइंदौर में रात का पारा 16 डिग्री के नीचे पहुंचालखनऊ में धुंध से नहीं दिखा रिवर फ्रंट-1090 चौराहारात में हल्की ठंड और सुबह कंपकंपी का अहसास​​​​​​​

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Cold Wave Updates Cold Wave In India India Weather Winter Updates Winter In India Winter Alert IMD Weather Forecast Weather News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Sikar News: दो दिन की दीपावली, छह दिन का दीपोत्सव सिकर में त्योहार की धूमSikar News: दो दिन की दीपावली, छह दिन का दीपोत्सव सिकर में त्योहार की धूमतिथियां के फेर में उलझी दीपावली इस बार 2 दिन होने के कारण दीपोत्सव का पर्व भी दो दिन अमावस्या होने के कारण 6 दिन तक मनाया जाएगा.
Read more »

दिल्ली के AQI में हल्का सुधार देखने को मिलादिल्ली के AQI में हल्का सुधार देखने को मिलाDelhi AQI Today: दिवाली के दो दिन बाद दिल्ली के AQI में हल्का सुधार देखने को मिला है। पहले दिल्ली Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

पटाखे और आतिशबाजी के बाद दिल्ली में सांस लेना हुआ दुश्वार, AQI पहुंचा 400 पारपटाखे और आतिशबाजी के बाद दिल्ली में सांस लेना हुआ दुश्वार, AQI पहुंचा 400 पारपटाखे और आतिशबाजी के बाद दिल्ली में सांस लेना हुआ दुश्वार, AQI पहुंचा 400 पार
Read more »

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ जंग, 15 दिन में 54000 गाड़ियों के कटे चालानDelhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ जंग, 15 दिन में 54000 गाड़ियों के कटे चालानदिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने प्रदूषण को कम करने के लिए बनाए गए नियमों (GRAP) को लागू करने के लिए एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम 15 अक्टूबर से काम कर रहा है, जब GRAP के पहले चरण को लागू किया गया था...
Read more »

दिल्ली के कार चालकों पर 1 और बिना PUCC वालों पर 4.8 करोड़ का जुर्माना, ग्रेप-3 के नियम तोड़ने पर 5300 वाहनों का चालानदिल्ली के कार चालकों पर 1 और बिना PUCC वालों पर 4.8 करोड़ का जुर्माना, ग्रेप-3 के नियम तोड़ने पर 5300 वाहनों का चालानदिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान GRAP 3 लागू होने के बाद 550 वाहनों के चालान काटे हैं। इनमें बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहन शामिल हैं। इन पर एक करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र पीयूसीसी न होने के लिए 4855 वाहनों का चालान काटा गया है। इन पर 4.
Read more »

Traffic Challan: ट्रैफिक पुलिस ने GRAP-3 के उल्लंघन पर काटे 550 चालान, 5.85 करोड़ रुपये का जुर्मानाTraffic Challan: ट्रैफिक पुलिस ने GRAP-3 के उल्लंघन पर काटे 550 चालान, 5.85 करोड़ रुपये का जुर्मानादिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण के तहत प्रदूषण विरोधी उपायों के पहले दिन शुक्रवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने करीब 550 चालान जारी किए। जिससे कुल 5.85 करोड़ रुपये
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:07:19