उत्तर प्रदेश के संभल जिले में कुओं और तीर्थ स्थलों के संरक्षण के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और स्थानीय प्रशासन की एक टीम ने बुधवार को कई ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया. इनमें फिरोजपुर किला, बावड़ियां और चोर कुआं जैसी प्राचीन संरचनाएं शामिल थीं.
उत्तर प्रदेश के संभल में कुओं और तीर्थ स्थलों को रीस्टोर करने और लोगों को उनकी धार्मिक परंपराओं से फिर से जोड़ने की कोशिशों के तहत, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और स्थानीय प्रशासन की एक टीम ने बुधवार को कई ऐतिहासिक स्थानों का दौरा किया.
इनमें फिरोजपुर किला, बावड़ियां और चोर कुआं जैसी प्राचीन संरचनाएं शामिल थीं. खंडहर हो चुके फिरोजपुर के किले, तोता मैना की कब्र, पृथ्वीराज चौहान की खंडहर हो चुकी बावड़ी को संरक्षित करने की दिशा में काम शुरू भी हो चुका है. संभल के DM ने क्या बताया?एजेंसी के मुताबिक, संभल के डीएम डॉ राजेंद्र पेंसिया ने कहा, "हमने फिरोजपुर किले का दौरा किया, जो ASI द्वारा संरक्षित है. हमारे साथ एएसआई की टीम भी थी. उसके बाद, हमने नीमसार तीर्थ स्थल के नीचे एक कूप का दौरा किया, जो एकमात्र कूप है, जिसमें अभी भी पानी है. हमने राजपूत बावड़ियों का भी दौरा किया."उन्होंने कहा, "इस शहर का इतिहास बहुत समृद्ध है, पुराणों से लेकर पृथ्वीराज चौहान की दूसरी राजधानी और सिकंदर लोदी की राजधानी होने तक. हमें इस इतिहास को संरक्षित और फिर से स्थापित करना चाहिए."Advertisementयह भी पढ़ें: संभल बनेगा टूरिस्ट प्लेस! DM बोले- संजोएंगे यहां की विरासतक्या है फिरोजपुर किले का इतिहास?संभल की कहानी बेहद पुरानी है. यह अपने अंदर कई सौ साल पुराना इतिहास समेटे हुए है. मुगल सल्तनत के दौर में दिल्ली और आगरा के बीचो-बीच संभल रियासत बसी थी. इस इलाके में फिरोजपुर किले के साथ कई ऐसी जगहें हैं, जो संभल का सदियों पुराना इतिहास बयां करती हैं.फिरोजपुर में बना सय्यद फिरोज शाह का किला संभल शहर से सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो अब खंडहर में तब्दील हो चुका है. देख-रेख नहीं होने की वजह से इसकी हालत बिल्कुल जर्जर हो चुकी है. यह सोत नदी के किनारे बनवाया गया था. मुरादाबाद मार्ग पर मुगल बादशाह शाहजहां के दौर में साल 1650-1655 के बीच सय्यद फिरोज ने ये किला बनवाया था. फिरोजशाह, शाहजहां के शासनकाल में संभल क्षेत्र के गवर्नर रहे रुस्तमखां दक्खिनी के फौजी थे. उन्हें बादशाह शाहजहां ने सोत नदी के किनारे की जमीनें तोहफे मे दी थी. तोहफे में मिली इसी जमीन पर यह किला बनवाया गया था. जानकारी के मुताबिक, मौजूदा वक्त में किले की जमीन पर अवैध कब्जे भी हो चुके हैं. करीब 358 साल पहले बनवाए गए इस किले की जिम्मेदारी मौजूदा वक्त में पुरातत्व विभाग के पास है. ये भी देखें
ASI ऐतिहासिक स्थल संभल फिरोजपुर किला पृथ्वीराज चौहान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'न बनेगा वीजा, न मिलेगी नौकरी', संभल एसपी ने बिजली चोरी करने वालों को दे डाली कड़ी चेतावनीSambhal News: उत्तर प्रदेश में संभल हिंसा में शामिल उपद्रवियों के खिलाफ जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान बिजली चोरी का हाल देखकर SP कृष्ण कुमार बिश्नोई का पारा चढ़ गया.
Read more »
Taal Thok Ke: त्रिशूल लगाएंगे तो इस्लामिक झंडा लहरायेंगे?उत्तर प्रदेश का संभल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है... संभल में 46 साल बाद जिस शिवमंदिर का ताला Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
संभल में प्राचीन मंदिर का 46 साल पुराना रहस्यउत्तर प्रदेश के संभल में मिले प्राचीन हिंदू मंदिरों के बारे में जानें और 1978 के दंगे का उनसे क्या संबंध है।
Read more »
सनातन का नया सबूत: संभल में राजा पृथ्वीराज चौहान की सेना का ठिकानाउत्तर प्रदेश के संभल में ऐतिहासिक बावड़ी का पता चला है जिसे राजा पृथ्वीराज चौहान की सेना का ठिकाना माना जा रहा है.
Read more »
ASI संभल में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का पता लगा रहा हैउत्तर प्रदेश के संभल में भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI) ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का पता लगाने का काम कर रहा है.
Read more »
सदियों पुरानी बावड़ी का खुलासा, एएसआई ने किया निरीक्षणउत्तर प्रदेश के संभल में खुदाई के दौरान सदियों पुरानी बावड़ी का पता चल गया है। एएसआई टीम ने बावड़ी का निरीक्षण किया है।
Read more »
