उचाना में लड़ाई तो देवीलाल के 'लालों' की है, BJP सीन में नहीं, जानिए क्या बता रहे सियासी एक्सपर्ट

Haryana Assembly Elections 2024 News

उचाना में लड़ाई तो देवीलाल के 'लालों' की है, BJP सीन में नहीं, जानिए क्या बता रहे सियासी एक्सपर्ट
Assemblyelection2024Assemblyelections2024Uchana Kalan Haryana
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 226 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 143%
  • Publisher: 63%

AAP VS Congress: Haryana में नहीं होगा AAP और कांग्रेस का गठबंधन!...AAP की पहली लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम

हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. वैसे तो राज्य में मुख्य लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच है, लेकिन बात अगर उचाना कलां की करें तो यहां बीजेपी कहीं दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है. यह हरियाणा की हॉट सीटों में से एक है.

यहां पर मुख्य मुकाबला हमेशा चौधरी देवीलाल के परिवार के बीच ही रहा है. उचाना का मुकाबला उनके परिवार के इर्द-गिर्द ही घूमता रहा है. बेटे ओपी चौटाला ने यहां से पांच बार के विधायक बीरेंद्र चौटाला को हराया था.वहीं पोते दुष्यंत चौटाला ने बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता को हराया था.इस चुनाव दुष्यंत इस सीट से चुनावी मैदान में हैं. अगर चाचा अभय भी मैदान में आ गए तो मुकाबला चौधरी देवीलाल के लालों का हो जाएगा. जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट.ये भी पढ़ें-हरियाणा : तोशाम में भाई Vs बहन का मुकाबला, एक्सपर्ट से समझें दोनों उम्मीदवारों का प्लस-माइनस पॉइंटचौधरी बीरेंद्र सिंह का भी उचाना सीट पर अच्छा दबदबा रहा है.जुलाना, जींद और नरवाना में देवीलाल का प्रभाव माना जाता है. यहां पर उनका कोर वोट बैंक रहा है. दुष्यंत चौटाला की राह थोड़ी मुश्किल जरूर हो सकती है, क्यों कि लोगों के मन में उनकी एक अलग तरीके की इमेज बन गई है, क्यों कि दुष्यंत बीजेपी के साथ गठबंधन में रहे हैं. उन्होंने किसान आंदोलन से लेकर पहलवानों के मुद्दों तक, बीजेपी का ही साथ दिया. बीजेपी को लेकर एंटी इनकंबेंसी का माहौल दुष्यंत के खिलाफ जा सकता है.  वहीं जब बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हुए, तब से ही माना जा रहा था कि उनको उचाना कलां सीट से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है. कयास ये भी हैं कि इस सीट से इनेलो के अभय चौटाला भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. उन्होंने कुछ महीने पहले इसके संकेत भी दिए थे. अगर ऐसा हुआ तो उचाना कलां की लड़ाई और भी दिलचस्प हो जाएगी. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});दरअसल उचाना कलां सीट पर जाट प्रत्याशी जीत हासिल करता रहा है. इस सीट पर जंग चौटाला और चौधरी परिवार के बीच रही है. साल 2009 में ओम प्रकाश चौटाला ने बीरेंद्र सिंह को हराया था.साल 2014 में चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता ने दुष्यंत चौटाला को मात दी थी. वहीं साल 2019 में इस सीट पर दुष्यंत चौटाला ने चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता को शिकस्त दी थी. उचाना में कब कौन जीता?बीरेंद्र सिंह उचाना कलां सीट से 5 बार विधायक रहे2009-ओम प्रकाश चौटाला ने बीरेंद्र सिंह को हराया.2014-चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता ने दुष्यंत चौटाला को हराया.2019-दुष्यंत चौटाला नेबीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता को हरायाउचाना कलां सीट पर त्रिकोणीय मुकाबलाबात अगर चौधरी बीरेंद्र सिंह की करें तो वह उचाना कलां सीट से 5 बार विधायक रह चुके हैं. वह लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हो गए थे. कांग्रेस ने इस सीट से उनके बेटे बृजेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है. बृजेंद्र सिंह IAS थे. उन्होंने वीआरएस लेकर राजनीति में एंट्री की है. इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा सकता है. पिछला रिकॉर्ड अगर देखें तो साल 2009 से इस सीट पर चौधरी देवीलाल के परिवार का दबदबा रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह अगर देखा जाए तो इस चुनाव में भी मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है.  कांग्रेस ने चौधरी परिवार पर जताया भरोसाकांग्रेस ने इस लिस्ट से पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को टिकट दिया है. बृजेंद्र सिंह ने इसी साल बीजेपी छोड़ कांग्रेस जॉइन की थी.वहीं देबीलाल के परपोते और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला भी इस सीट से चुनावी मैदान में हैं. यही वजह है कि उचाना कलां हॉट सीट बन गई है. बीजेपी ने इस सीट से देवेंद्र अत्री को मैदान में उतारा है.कौन हैं दुष्यंत चौटाला?दुष्यंत चौटाला चौधरी देवीलाल के परपोते हैं और जननायक जनता पार्टी के प्रमुख हैं. चौटाला ने जब से अपनी पार्टी बनाई है, तब से राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच का गणित जरूर बिगड़ गया है. दुष्यंत हमेशा खुद को देवीलाल की असली राजनीतिक विरासत बताते रहे हैं. कौन हैं ओम प्रकाश चौटाला?ओम प्रकाश चौटाला चौधरी देवीलाल के सबसे बड़े बेटे हैं और दुष्यंत चौटाला के पिता हैं. ओम प्रकाश 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. उन्होंने साल 2009 में उचाना कलां सीट से चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी  प्रेमलता को शिकस्त दी थी. इससे ये तो साफ है कि उचाना कलां सीट पर देवीलाल के परिवार का दबदबा रहा है. उचाना कलां सीट का इतिहास जानिएउचाना कलां विधानसभा क्षेत्र हरियाणा का हॉट सीटों में शामिल है, यह विधानसभा सीट पहली बार साल 1977 में अस्तित्व में आई थी. इससे पहले यह नरवाना  और सफीदों विधानसभा क्षेत्र में बंटी हुई थी. उचाना कलां जब पहली बार विधानसभा क्षेत्र बना तो कांग्रेस के बीरेंद्र सिंह विधायक बने. उन्होंने जनता पार्टी के रणबीर सिंह को हराकर जीत हासिल की थी. अब तक इस सीट पर 10 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, जिनमें पांच बार बीरेंद्र सिंह खुद विधायक रहे और एक बार उनकी पत्नी प्रेमलता ने जीत हासिल की थी.वहीं 4 बार देवीलाल परिवार के सदस्य या उनकी पार्टी का ही कोई उम्मीदवार यहां से जीत हासिल कर चुके हैं. साल 2019 के विधानसभा चुनाव में जब दुष्यंत चौटाला ने जब बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता को शिकस्त दी तो तभी से इस सीट पर बीरेंद्र सिंह और चौटाला परिवार के बीच राजनीतिक लड़ाई शुरू हो गई.  

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Assemblyelection2024 Assemblyelections2024 Uchana Kalan Haryana Dushyant Chautala Devendra Atri Brijendra Singh Bjp Congress Jjp हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव उचाना कलां दुष्यंत चौटाला देवेंद्र अत्री बृजेंद्र सिंह Devilal

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'मंदिर में कसम खाएं कि...', कभी लालू के 'हनुमान' रहे इस BJP नेता के बयान पर तेजस्वी ने दी खुली चुनौती'मंदिर में कसम खाएं कि...', कभी लालू के 'हनुमान' रहे इस BJP नेता के बयान पर तेजस्वी ने दी खुली चुनौतीतेजस्वी यादव ने कहा, 'सच्चाई यह है कि बिहार अपराध में नंबर वन है. नीतीश कुमार की सरकार पर सवाल है? कोई कुछ भी कहता रहे लेकिन आंकड़ों को झुठलाया नहीं जा सकता.
Read more »

दुनिया की नजरों में खराब होते हैं ये पेरेंट्स, बच्‍चे की जिंदगी में मचा देते हैं खलबलीदुनिया की नजरों में खराब होते हैं ये पेरेंट्स, बच्‍चे की जिंदगी में मचा देते हैं खलबलीजानिए आल्‍मंड पेरेंटिंग क्‍या है और मां-बाप को अपने बच्‍चों की परवरिश में इस तरह के पेरेंटिंग स्‍टादल को क्‍यों शामिल नहीं करना चाहिए या इसके क्‍या नुकसान होते हैं?
Read more »

Maharashtra में BJP और Ajit Pawar के कुछ नेता-विधायक क्यों जा रहे हैं Sharad Pawar की ओर?Maharashtra में BJP और Ajit Pawar के कुछ नेता-विधायक क्यों जा रहे हैं Sharad Pawar की ओर?महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का एलान तो अभी नहीं हुआ है लेकिन सियासी हलचल तेज़ हो चुकी है और इस सियासी हलचल के केंद्र में हैं शरद पवार.
Read more »

''उसे गोदी में उठा लूंगी...'': विनेश फोगाट के चुनावी दंगल में उतरने पर हरियाणा में उसकी ससुराल की महिलाओं में अपार उत्साह''उसे गोदी में उठा लूंगी...'': विनेश फोगाट के चुनावी दंगल में उतरने पर हरियाणा में उसकी ससुराल की महिलाओं में अपार उत्साहHaryana Elections 2024: सियासी दंगल में Vinesh Phogat, उम्मीदवारी पर क्या सोचते हैं स्थानीय लोग?
Read more »

Bajaj Housing Finance IPO में पैसे लगाए या नहीं, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय?Bajaj Housing Finance IPO में पैसे लगाए या नहीं, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय?Bajaj Housing Finance IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसे 11 सितंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा। इस आईपीओ से कंपनी का 6560 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ का प्राइस बैंड 66 से 70 रुपये तय किया है। आइए जानते हैं कि इस आईपीओ को ग्रे मार्केट bajaj housing finance ipo gmp today में कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा...
Read more »

हरियाणा चुनाव 2024: कांग्रेस और 'आप' में नहीं हो पाई सीटों की डील, राहुल के 'प्लान' का अब क्या होगाहरियाणा चुनाव 2024: कांग्रेस और 'आप' में नहीं हो पाई सीटों की डील, राहुल के 'प्लान' का अब क्या होगाHaryana Assembly Election 2024: हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस आम आदमी पार्टी का समझौता नहीं हो पाया है. आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची आज जारी कर दी. इस समझौते के लिए कांग्रेस पिछले कई दिनों से संभावनाएं तलाश रही थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:42:25