Bajaj Housing Finance IPO में पैसे लगाए या नहीं, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय?

Bajaj Housing Finance Ipo Gmp Today News

Bajaj Housing Finance IPO में पैसे लगाए या नहीं, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय?
Gmp IpoBajaj Ipo Shareholder QuotaIpo Watch
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 120 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 110%
  • Publisher: 53%

Bajaj Housing Finance IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसे 11 सितंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा। इस आईपीओ से कंपनी का 6560 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ का प्राइस बैंड 66 से 70 रुपये तय किया है। आइए जानते हैं कि इस आईपीओ को ग्रे मार्केट bajaj housing finance ipo gmp today में कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा...

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। बजाज ग्रुप की बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज को खुल गया। इसे 11 सितंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा। बजाज इस आईपीओ से 6,560 करोड़ रुपये जुटाने वाली है। वह 104 एंकर निवेशकों से 1,758 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। इनमें मॉर्गन स्टैनली, नोमुरा और जेपी मॉर्गन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन्हें 70 रुपये के भाव पर 25.

11 करोड़ शेयर जारी हुए हैं। Bajaj Housing Finance IPO का लेखाजोखा बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को 9 से 11 सितंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा। इसका प्राइस बैंड 66 से 70 रुपये है। वहीं, लॉट साइज 214 शेयरों का है। इसका मतलब कि आपको अपर प्राइस बैंड के हिसाब से एक लॉट के लिए कम से कम 14,980 रुपये निवेश करना होगा। शेयरों का अलॉटमेंट 12 सितंबर को होगा और इसकी स्टॉक मार्केट में एंट्री 16 सितंबर को होगी। इस आईपीओ के तहत 3,560.00 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। वहीं, 42,85,71,429 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री होगी। इसमें इसकी पैरेंट कंपनी बजाज फाइनेंस शेयर बेचेगी बेचेगी । ऑफर फॉर सेल का पैसा स्टॉक बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के पैसों का इस्तेमाल बजाज हाउसिंग फाइनेंस के कैपिटल बेस को बढ़ाने में होगा। Bajaj Housing Finance IPO GMP today बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को ग्रे मार्केट में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसका GMP 56.70 रुपये है यानी आईपीओ निवेशकों को 81 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिल सकता है। इसकी लिस्टिंग 120 रुपये से अधिक पर हो सकती है। ग्रे मार्केट एक अन-ऑफिशियल बाजार है, जहां आईपीओ की लिस्टिंग से पहले उसकी डिमांड का अंदाजा मिलता है। हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि निवेशकों को ग्रे मार्केट के बजाय कंपनी के फंडामेंटल और वित्तीय सेहत के आधार पर ही इन्वेस्टमेंट का फैसला लेना चाहिए। Bajaj आईपीओ पर एक्सपर्ट की क्या राय है? बजाज हाउसिंग फाइनेंस को लेकर ज्यादा ब्रोकरेज का सकारात्मक रुझान है। उनका कहना है कि कंपनी की ग्रोथ काफी अच्छी है। इसकी सेल्स और प्रॉफिट में लगातार इजाफा हो रहा है। इसकी वित्तीय सेहत भी काफी मजबूत है। इसके सिर पर बजाज जैसे विशाल ग्रुप का हाथ है। वैल्यूएशन के मोर्चे पर एक्सपर्ट की थोड़ी बंटी हुई है। कुछ प्रतिस्पर्धी कंपनियों के मुकाबले इसका वैल्यूएशन अधिक है। लेकिन, ज्यादा इसके वैल्यूएशन को एकदम सही मान रहे हैं। उनका कहना है कि इस आईपीओ को न सिर्फ लिस्टिंग गेन, बल्कि लॉन्ग इन्वेस्टमेंट के लिहाज से भी सब्सक्राइब किया जा सकता है। Bajaj Housing Finance क्या करती है? बजाज हाउसिंग फाइनेंस की नींव 2008 में पड़ी। बजाज ग्रुप की यह कंपनी साल 2018 से घर बनवाने के लिए कर्ज दे रही है। कंपनी इंडिविजुअल और कॉर्पोरेट्स को घर और कमर्शियल स्पेस खरीदने में कस्टमाइज फाइनेंशियल सॉल्यूशन उपलब्ध करवाती है। बजाज ग्रुप व्हीकल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक गुड्स की मैन्युफैक्चरिंग करता है। Bajaj Housing Finance के पास 308,693 एक्टिव कस्टमर हैं। इनमें से 81.7 प्रतिशत ने कंपनी से होम लोन लिया है। कंपनी की देशभर में 215 ब्रांच हैं। यह भी पढ़ें : इस सप्ताह IPOs की भरमार: 13 कंपनियों में निवेश के मौके; क्या मुनाफा कमाने का सही समय?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Gmp Ipo Bajaj Ipo Shareholder Quota Ipo Watch Bajaj Finance Ipo Grey Market Premium Upcoming Ipo Ipo Gmp Today Bajaj Ipo Ipo Gmp Bajaj Ipo Subscription Status Ipo Subscription Status Grey Market Bajaj Housing Finance Share Price Gmp Of Bajaj Housing Finance Bajaj Finance Share Bajaj Finance Share Price Bajaj Housing Ipo

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दुनिया की नजरों में खराब होते हैं ये पेरेंट्स, बच्‍चे की जिंदगी में मचा देते हैं खलबलीदुनिया की नजरों में खराब होते हैं ये पेरेंट्स, बच्‍चे की जिंदगी में मचा देते हैं खलबलीजानिए आल्‍मंड पेरेंटिंग क्‍या है और मां-बाप को अपने बच्‍चों की परवरिश में इस तरह के पेरेंटिंग स्‍टादल को क्‍यों शामिल नहीं करना चाहिए या इसके क्‍या नुकसान होते हैं?
Read more »

पुराने जमाने से बेहतर हैं मॉडर्न पेरेंट्स? इन अलग तरीकों से कर रहे हैं अपने बच्‍चों की परवरिशपुराने जमाने से बेहतर हैं मॉडर्न पेरेंट्स? इन अलग तरीकों से कर रहे हैं अपने बच्‍चों की परवरिशआज की मॉडर्न जेनरेशन कई मामलों में अपने मां-बाप या पहले की जेनरेशन से बेहतर है और इसमें पेरेंटिंग भी शामिल है। जानिए आज की जेनेरेशन पेरेंटिंग में क्‍यों बेहतर है।
Read more »

9 सितंबर से ओपन होगा बजाज हाउसिंग फाइनेंस का IPO: 11 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे निवेशक, मिनिमम इन्वेस्टमेंट ...9 सितंबर से ओपन होगा बजाज हाउसिंग फाइनेंस का IPO: 11 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे निवेशक, मिनिमम इन्वेस्टमेंट ...Bajaj Housing Finance IPO Price, Dates, News and Updates बजाज हाउसिंग फाइनेंस का IPO 9 सितंबर को खुल रहा है, इसका प्राइस बैंड 66-70 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है।
Read more »

प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स सेफ है या नहीं, जानें हेल्थ एक्सपर्ट की रायप्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स सेफ है या नहीं, जानें हेल्थ एक्सपर्ट की रायUP News: आमतौर पर सभी के वैवाहिक जीवन में कुछ ना कुछ ऐसे सवाल होते हैं. जिन्हें जानना हम सभी के लिए बेहद जरूरी होता है. अगर हम उनके बारे में जानें कोई कदम उठा लें तो बहुत-सी परेशानियां हो सकती हैं. ऐसा ही एक सवाल है कि प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स सेफ है या नहीं. पढ़िए इस खबर में ...
Read more »

कल से ओपन होगा बजाज हाउसिंग फाइनेंस का IPO: 11 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे, मिनिमम 14,980 रुपए करने होंगे निवेशकल से ओपन होगा बजाज हाउसिंग फाइनेंस का IPO: 11 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे, मिनिमम 14,980 रुपए करने होंगे निवेशBajaj Housing Finance IPO Price, Dates, News and Updates बजाज हाउसिंग फाइनेंस का IPO कल यानी 9 सितंबर ये ओपन हो रहा है। इसका प्राइस बैंड 66-70 रुपए प्रति शेयर है।
Read more »

कच्चे या उबले हुए कैसे स्प्राउट्स हैं सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद, जानिए एक्सपर्ट की रायकच्चे या उबले हुए कैसे स्प्राउट्स हैं सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद, जानिए एक्सपर्ट की रायस्प्राउट्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है. अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि स्प्राउट्स को कच्चा या उबालकर कैसे खाना चाहिए. तो यह आर्टिकल आपके लिए है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:42:21