''उसे गोदी में उठा लूंगी...'': विनेश फोगाट के चुनावी दंगल में उतरने पर हरियाणा में उसकी ससुराल की महिलाओं में अपार उत्साह

Haryana Elections News

''उसे गोदी में उठा लूंगी...'': विनेश फोगाट के चुनावी दंगल में उतरने पर हरियाणा में उसकी ससुराल की महिलाओं में अपार उत्साह
Vinesh PhogatAssemblyelections2024Julana Assembly Seat
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 192 sec. here
  • 23 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 143%
  • Publisher: 63%

Haryana Elections 2024: सियासी दंगल में Vinesh Phogat, उम्मीदवारी पर क्या सोचते हैं स्थानीय लोग?

Haryana Assembly Elections : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट को हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है.

जुलाना के बख्ताखेड़ा गांव में विनेश फोगाट का ससुराल है. वैसे तो विनेश ने खेल के मैदान में कई पहलवानों को पटकनी दी है, लेकिन क्या वे सियासत के मैदान में भी यह कर पाएंगी? NDTV यह जानने के लिए जुलाना पहुंचा. जुलाना विधानसभा क्षेत्र का बख्ताखेड़ा गांव विनेश की ससुराल है. खेलों के बाद राजनीति में हाथ आजमा रहीं विनेश फोगाट के सियासी भविष्य को लेकर उनकी ससुराल के लोगों के मन में क्या है? विनेश को कांग्रेस द्वारा मैदान में उतारने के बारे में सवाल पर एक बुजुर्ग ने कहा, विनेश हमारी बेटी है. वह 30 हजार वोट से जीतेगी.  लोगों ने कहा विनेश जुलाना में तो आती ही नहीं? इस सवाल पर बुजुर्ग ने कहा, ..और कहां जाएगी? उसका घर है यह, कहां जाएगी.. अब तो यही की है वह, कहां जाएगी.. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});''साहसी लड़की पूरी सरकार से लड़ी''गांव के निवासी राजेश सरपंच से यह पूछने पर कि क्या माहौल लग रहा है आपको इस बार जुलाना में, उन्होंने कहा कि, विनेश फोगाट की एकतरफा जीत होगी. जब जंतर मंतर पर बैठे थे... इतनी साहसी लड़की, पूरे साहस के साथ, पूरी सरकार के साथ लड़ गई. सरकार ने कहा कि यह अपने गेम में जाने के लिए बगैर इंतजार किए आगे जाना चाहती है. लेकिन उसने सरकार को जीरो कर दिया वह बिल्कुल ऊपर के लेवल तक पहुंच गई. विनेश ने लोगों के दिल को जीत लिया. जनता के मन में है कि विनेश हमारी बेटी है... पूरे हिंदुस्तान में पूरे वर्ल्ड के अंदर छायी है. विश्व भर के जो खिलाड़ियों ने भी विनेश को समर्थन दिया कि विनेश ने बहुत अच्छा खेल प्रदर्शन किया और उसके साथ धोखा किया गया. '' देश का नाम रोशन किया''गांव की बुजुर्ग महिला विमला ने कहा कि, विनेश के चुनाव लड़ने पर बढ़िया लग रहा है. उसको जीतना चाहिए. हमारी लड़की ने नाम रोशन कर दिया देश का. जब विनेश आएगी तो गोदी में उठा लूंगी मेरी बेटी को. विनेश को तब से जानते हैं जब से उसकी शादी हुई है. उसका अच्छा स्वभाव है. जब गांव आती है तो खूब बात करती है. वह खिलाड़ी है लेकिन यहां नहीं बताती, नार्मल रहती है. ''बहू के लिए अपनी जिंदगी भी लगा देंगे''एक अन्य महिला ने बताया कि वे विनेश को टिकट मिलने से खुश हैं. विनेश जीतेंगी तो क्या होगा? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मौज हो जाएगी, नौ-नौ हाथ कूद जाएंगे. ओलंपिक में फाइनल जीतती तो जितना बड़ा जश्न करते, उससे बड़ा जश्न इस जीत के बाद करेंगे. वह हमारी बहू है, हम उसके लिए अपनी जिंदगी भी लगा देंगे. क्या विनेश के चुनाव प्रचार करेंगी? इस सवाल पर महिला ने कहा, और क्या, प्रचार करने जाएंगे. काम धाम छोड़ दिया, हम अपनी बहू के साथ रहेंगे. उन्होंने कहा कि विनेश कल आएंगी. एक अन्य बुजुर्ग महिला ने कहा कि, हम तो उसका स्वागत करने के खातिर खुशी मना रहे हैं. यह टिकट तो कल मिली है. उन्होंने कहा कि उनको विधायक बना देंगे, पक्का एक तरफा जीत है. विनेश को जिताएंगे. ''हमारी बेटियां सुरक्षित रहें''एक महिला ने कहा कि, जुलाना में सभी खुश हैं विनेश फोगाट के लिए. कल जश्न मनाएंगे. उन्होंने कहा कि जेजेपी के वर्तमान विधायक ने कुछ काम नहीं किया. हमारे यहां कोई काम नहीं हुआ. विनेश से उम्मीद के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि, हमारा तो सबसे पहले यही काम है कि हमारी बेटियां सुरक्षित रहें. जैसे हमारी बेटी विनेश फोगाट के साथ किया गया था.. सड़कों पर घसीटी गई थी. ब्रज भूषण ने उस पर आरोप लगाए थे. तो यह बहुत ही बुरा हुआ था. हम हमारी बेटी विनेश फोगाट से यही उम्मीद करते हैं कि हमारी बेटियां सुरक्षित रहें, हमारे गांव का विकास हो. एक महिला ने कहा कि टिकट मिला तो कांग्रेचुलेशन के फोन आने लगे, हमें और हमारे घरवालों को भी, मैसेज आ रहे थे. उन्होंने कहा कि, दुनिया आगे जा रही है और ऐसे जुलाना भी आगे जाएगा. गांव की महिलाओं का साफ तौर पर कहना है कि वे इस बात से खुश हैं कि विनेश फोगाट जैसे खेल के मैदान में को मात दे रही थीं, अब उन्हें कांग्रेस ने टिकट दिया है तो वे सियासत के मैदान में भी अपने तमाम विरोधियों को मात देंगी. यह भी पढ़ें-जेल में ससुर, चुनाव प्रचार में बहू : हरियाणा में जनता पूछेगी सवाल तो क्या देंगी जवाब? NDTV को बताई अपनी बातGround Report: उस्मान बोले- BJP का माहौल, सत्यवान ने कहा- बनेगी कांग्रेस की सरकार, जानें सोनीपत वाले क्या बोल रहे

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Vinesh Phogat Assemblyelections2024 Julana Assembly Seat Bakhtakheda Village Congress BJP Haryana Assembly Elections Election Haryana Assembly Election Wrestler Vinesh Phogat हरियाणा विधानसभा चुनाव विनेश फोगाट जुलाना विधानसभा सीट हरियाणा कांग्रेस बीजेपी हरियाणा चुनाव

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बांग्लादेश की यूनुस 'सरकार'में कौन हैं सबसे पावरफुल चारबांग्लादेश की यूनुस 'सरकार'में कौन हैं सबसे पावरफुल चारBangladesh Govt: मोहम्मद यूनुस ने खुद को जो 27 मंत्रालय सौंपे हैं उनमें रक्षा, सूचना, शिक्षा, ऊर्जा, खाद्य और जल संसाधन शामिल हैं. लेकिन इसके बावजूद बांग्‍लादेश सरकार में कई पावरफुल चेहरे नजर आ रहे हैं.
Read more »

ओलंपिक में निराशा के बावजूद विनेश फोगाट का पैतृक गांव में भव्य स्वागत होगाओलंपिक में निराशा के बावजूद विनेश फोगाट का पैतृक गांव में भव्य स्वागत होगाओलंपिक में निराशा के बावजूद विनेश फोगाट का पैतृक गांव में भव्य स्वागत होगा
Read more »

बांग्लादेश में कालकोठरी से भी खतरनाक 'आईना जेल', वकील कासिम की आपबीती सुन लीजिएबांग्लादेश में कालकोठरी से भी खतरनाक 'आईना जेल', वकील कासिम की आपबीती सुन लीजिएबैरिस्टर अहमद बिन कासिम ने बताया कि 'पिछले आठ सालों में यह पहली बार था जब मैंने ताजा हवा को महसूस किया और ताजा हवा में सांस ली.
Read more »

'कंधार हाइजैक' वेब सीरीज में 'शिव' और 'भोला' पर नेटफ्लिक्स ने सरकार को क्‍या दी सफाई'कंधार हाइजैक' वेब सीरीज में 'शिव' और 'भोला' पर नेटफ्लिक्स ने सरकार को क्‍या दी सफाईKandahar Hijack Web Series Controversy: फिल्‍म में 2 हाइजैर्क्‍स को 'भोला' और 'शंकर' नाम दिया गया है, जिसे लेकर सवाल खड़े किये जा रहे हैं. इसे ऐतिहासिक तथ्‍यों के साथ छेड़छाड माना जा रहा है.
Read more »

हरियाणा में पहली लिस्ट के बाद बीजेपी में 'दंगल', बेटिकट होने पर रोईं पूर्व मंत्री, 3 नेताओं ने छोड़ी पार्टीहरियाणा में पहली लिस्ट के बाद बीजेपी में 'दंगल', बेटिकट होने पर रोईं पूर्व मंत्री, 3 नेताओं ने छोड़ी पार्टीहरियाणा में बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में से अपना नाम कटने के बाद कई बड़े नेता और पदाधिकारी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं.
Read more »

सियासी दंगल में उतरने से पहले ही विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को रेलवे से 'पटखनी'? जानिए पूरा मामलासियासी दंगल में उतरने से पहले ही विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को रेलवे से 'पटखनी'? जानिए पूरा मामलाHaryana Election 2024: आज Congress में शामिल हो रहे Vinesh Phogat और Bajrang Punia | NDTV India
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:37:10