आईडीएफ ने ऑपरेशन राइजिंग का नाम बाइबिल की आयत से लिया है। ये इजरायल की ताकत और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है, इसमें राष्ट्र की तुलना विजयी शेर से की गई है।
तेल अवीव: इजरायल और ईरान के बीच चल रही लड़ाई पर इस समय दुनिया की नजरें हैं। ये संघर्ष 13 जून को शुरू हुआ, जब इजरायल ने ऑपरेशन राइजिंग लायन लॉन्च करते हुए ईरान की परमाणु सुविधाओं, बैलिस्टिक मिसाइल फैसिलिटी और सैन्य कमांडरों पर हमला किया। इजरायल ने इस हमले में ईरान के आर्मी चीफ, IRGC के हेड और देश के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों को मार डाला। इजरायल ने जिस सटीकता से ईरान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व को निशाना बनाया, उसने दुनिया को हैरान कर दिया। दरअसल इजरायली आर्मी और खुफिया एजेंसी ने 14 महीने की लंबी बहस और तैयारी के बाद ईरान पर ये हमला किया।इजरायली अखबार यरुशलम पोस्ट ने बताया है कि कैसे इस ऑपरेशन पर बातचीत की शुरुआत 19 अप्रैल, 2024 को हो गई थी, जब ईरान ने इजरायल पर 100 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलों, 170 ड्रोन और दर्जनों क्रूज मिसाइलों से हमला किया था। इजरायल की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई थी। दोनों देशों के बीच पहली बार इस तरह से हथियार चले थे, जिसने वर्तमान युद्ध के लिए मंच तैयार किया।नेतन्याहू ने लिया अटैक का फैसला!यरुशलम पोस्ट का दावा है कि ईरान पर हमले का फैसला मोटेतौर पर बेंजामिन नेतन्याहू का था। नेतन्याहू ने ही ईरान के साथ खुला युद्ध छोड़ने, उसकी परमाणु सुविधाओं पर हमले और शीर्ष सुरक्षा प्रमुखों की हत्या को हरी झंडी दी। इस हमले के बारे में इजरायली नेतृत्व में तेजी से बहस अक्टूबर 2024 में शुरू हुई, जब ईरान ने दूसरी बार मिसाइल हमला किया। इससे पहले अप्रैल 2024 में इजरायल के जवाबी हमले को सीमित करने पर बात हुई थी, ताकि क्षेत्रीय तनाव ना बढ़े।ईरान ने अक्टूबर, 2024 को दूसरी बार इजरायल पर हमला किया तो शीर्ष अधिकारियों की स्थिति बदल गई और बड़े हमले पर जोर दिया जाने लगा। दूसरी ओर अमेरिका के इलेक्शन पर भी इजरायल की नजर लग गई। अमेरिकी चुनाव नजदीक था और इजरायली सरकार को उम्मीद जगी कि अगर डोनाल्ड ट्रंप आए तो उनके लिए अमेरिका का समर्थन बढ़ सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव जीता तो इजरायल में ईरान पर बड़े हमले की बहस और तैयारी ने जोर पकड़ लिया। ईरान के प्रॉक्सी का रास्ता से हटनाईरान के पास बीते साल तक लेबनान में हिजबुल्लाह और गाजा में हमास था। वहीं सीरिया में उसके पक्ष की बशर अल असद की सरकार थी। हमास गाजा में लगातार लड़ते हुए कमजोर पड़ता रहा तो बीते साल हिजबल्लाह का शीर्ष नेतृत्व इजरायली हमलों में मारा गया। इजरायल और अमेरिका को दिसंबर, 2024 में सीरिया में बड़ी कामयाबी मिली, जब असद सरकार गिर गई और पूर्व में अल कायदा से जुड़े रहे जुलानी सत्ता में आ गए। जुलानी अमेरिका के साथ दिखे हैं।इजरायल को यमन के हूतियों की ओर से बीते साल लगातार बैलिस्टिक मिसाइलों का सामना करना पड़ रहा था। इजरायल को चिंता थी कि ईरान के साथ लड़ाई होने पर हूतियों के हमले तेज होंगे। इसलिए शीर्ष इजराइली अधिकारी हूतियों के खतरे को कम करना चाहते थे। हिजबुल्लाह के साथ बीते साल नवंबर में युद्ध विराम के बाद इजरायल और अमेरिका ने यमन में बमबारी की। अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों ने हूतियों को कमजोर कर दिया।ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ताइजरायल की ईरान पर हमले के प्लान के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रैल में ईरान के साथ परमाणु कार्यक्रम पर गंभीर बातचीत शुरू कर दी, जिसमें उनके दूत स्टीव विटकॉफ शामिल थे। इसने इजरायली अधिकारियों को डरा दिया कि कहीं ट्रंप ईरान से समझौता तो नहीं कर लेंगे। ऐसे में मोसाद निदेशक डेविड बार्निया, आईडीएफ इंटेलिजेंस प्रमुख जनरल श्लोमी बिंदर, मंत्री रॉन डर्मर ने ट्रंप की टीम को अपनी स्थिति को सख्त करने के लिए मनाने कोशिश की, जिसमें उनको सफलता भी मिली।हाल ही में IAEA की रिपोर्ट में कहा गया कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को बढ़ा रहा है और संभावित रूप से 10 से 15 परमाणु हथियारों के लिए पर्याप्त यूरेनियम का उत्पादन कर सकता है। इस रिपोर्ट ने इजरायल को ईरान पर हमले के लिए लगभग तैयार कर दिया। इजराली सरकार ने फैसला लिया और 14 महीने के उतार-चढ़ाव के बाद 13 जून को ईरान के खिलाफ हमला कर दिया गया।.
तेल अवीव: इजरायल और ईरान के बीच चल रही लड़ाई पर इस समय दुनिया की नजरें हैं। ये संघर्ष 13 जून को शुरू हुआ, जब इजरायल ने ऑपरेशन राइजिंग लायन लॉन्च करते हुए ईरान की परमाणु सुविधाओं, बैलिस्टिक मिसाइल फैसिलिटी और सैन्य कमांडरों पर हमला किया। इजरायल ने इस हमले में ईरान के आर्मी चीफ, IRGC के हेड और देश के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों को मार डाला। इजरायल ने जिस सटीकता से ईरान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व को निशाना बनाया, उसने दुनिया को हैरान कर दिया। दरअसल इजरायली आर्मी और खुफिया एजेंसी ने 14 महीने की लंबी बहस और तैयारी के बाद ईरान पर ये हमला किया।इजरायली अखबार यरुशलम पोस्ट ने बताया है कि कैसे इस ऑपरेशन पर बातचीत की शुरुआत 19 अप्रैल, 2024 को हो गई थी, जब ईरान ने इजरायल पर 100 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलों, 170 ड्रोन और दर्जनों क्रूज मिसाइलों से हमला किया था। इजरायल की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई थी। दोनों देशों के बीच पहली बार इस तरह से हथियार चले थे, जिसने वर्तमान युद्ध के लिए मंच तैयार किया।नेतन्याहू ने लिया अटैक का फैसला!यरुशलम पोस्ट का दावा है कि ईरान पर हमले का फैसला मोटेतौर पर बेंजामिन नेतन्याहू का था। नेतन्याहू ने ही ईरान के साथ खुला युद्ध छोड़ने, उसकी परमाणु सुविधाओं पर हमले और शीर्ष सुरक्षा प्रमुखों की हत्या को हरी झंडी दी। इस हमले के बारे में इजरायली नेतृत्व में तेजी से बहस अक्टूबर 2024 में शुरू हुई, जब ईरान ने दूसरी बार मिसाइल हमला किया। इससे पहले अप्रैल 2024 में इजरायल के जवाबी हमले को सीमित करने पर बात हुई थी, ताकि क्षेत्रीय तनाव ना बढ़े।ईरान ने अक्टूबर, 2024 को दूसरी बार इजरायल पर हमला किया तो शीर्ष अधिकारियों की स्थिति बदल गई और बड़े हमले पर जोर दिया जाने लगा। दूसरी ओर अमेरिका के इलेक्शन पर भी इजरायल की नजर लग गई। अमेरिकी चुनाव नजदीक था और इजरायली सरकार को उम्मीद जगी कि अगर डोनाल्ड ट्रंप आए तो उनके लिए अमेरिका का समर्थन बढ़ सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव जीता तो इजरायल में ईरान पर बड़े हमले की बहस और तैयारी ने जोर पकड़ लिया। ईरान के प्रॉक्सी का रास्ता से हटनाईरान के पास बीते साल तक लेबनान में हिजबुल्लाह और गाजा में हमास था। वहीं सीरिया में उसके पक्ष की बशर अल असद की सरकार थी। हमास गाजा में लगातार लड़ते हुए कमजोर पड़ता रहा तो बीते साल हिजबल्लाह का शीर्ष नेतृत्व इजरायली हमलों में मारा गया। इजरायल और अमेरिका को दिसंबर, 2024 में सीरिया में बड़ी कामयाबी मिली, जब असद सरकार गिर गई और पूर्व में अल कायदा से जुड़े रहे जुलानी सत्ता में आ गए। जुलानी अमेरिका के साथ दिखे हैं।इजरायल को यमन के हूतियों की ओर से बीते साल लगातार बैलिस्टिक मिसाइलों का सामना करना पड़ रहा था। इजरायल को चिंता थी कि ईरान के साथ लड़ाई होने पर हूतियों के हमले तेज होंगे। इसलिए शीर्ष इजराइली अधिकारी हूतियों के खतरे को कम करना चाहते थे। हिजबुल्लाह के साथ बीते साल नवंबर में युद्ध विराम के बाद इजरायल और अमेरिका ने यमन में बमबारी की। अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों ने हूतियों को कमजोर कर दिया।ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ताइजरायल की ईरान पर हमले के प्लान के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रैल में ईरान के साथ परमाणु कार्यक्रम पर गंभीर बातचीत शुरू कर दी, जिसमें उनके दूत स्टीव विटकॉफ शामिल थे। इसने इजरायली अधिकारियों को डरा दिया कि कहीं ट्रंप ईरान से समझौता तो नहीं कर लेंगे। ऐसे में मोसाद निदेशक डेविड बार्निया, आईडीएफ इंटेलिजेंस प्रमुख जनरल श्लोमी बिंदर, मंत्री रॉन डर्मर ने ट्रंप की टीम को अपनी स्थिति को सख्त करने के लिए मनाने कोशिश की, जिसमें उनको सफलता भी मिली।हाल ही में IAEA की रिपोर्ट में कहा गया कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को बढ़ा रहा है और संभावित रूप से 10 से 15 परमाणु हथियारों के लिए पर्याप्त यूरेनियम का उत्पादन कर सकता है। इस रिपोर्ट ने इजरायल को ईरान पर हमले के लिए लगभग तैयार कर दिया। इजराली सरकार ने फैसला लिया और 14 महीने के उतार-चढ़ाव के बाद 13 जून को ईरान के खिलाफ हमला कर दिया गया।
Iran Israel Conflict Israel Iran Attack Detail West Asia Crisis Israel Airstrikes Iran Iran Israel Update इजराइल का ईरान पर हमला इजरायल ने कैसे की ऑपरेशन की तैयारी ईरान का परमाणु कार्यक्रम इजरायल का ऑपरेशन राइजिंग लायन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Operation Rising Lion: ईरान पर नहीं रुकेगा इजरायल का हमला, नेतन्याहू ने देश में हर तरफ तैनात कर दी सेनाIsrael Iran War News: इजरायल ने ईरान पर हमले के बाद पूरे देश में सैनिकों को तैनात करना शुरू किया, रिजर्व सैनिकों को बुलाया और जवाबी कार्रवाई की तैयारी की.
Read more »
इज़रायल-ईरान संघर्ष में तेज़ी: तेहरान पर हमले, मिसाइलों की बारिश और सैकड़ों मौतेंHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
भीषण संघर्ष, ईरान के न्यूक्लियर प्रोजेक्ट-गैस फील्ड पर हमले का इजरायल का दावा, ईरान ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, मची तबाहीईरान भी इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दाग रहा है। रविवार तड़के ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों की बौछार कर दी। ईरान इजरायल पर 50 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।
Read more »
संजय राउत ने इजरायल-ईरान युद्ध पर जताई चिंता, ट्रंप की भूमिका पर उठाए सवालसंजय राउत ने इजरायल-ईरान युद्ध पर जताई चिंता, ट्रंप की भूमिका पर उठाए सवाल
Read more »
ईरान पर कब हमला करेगा अमेरिका? सामने आ गई तारीख! जानिए खामनेई के पास कितना वक्तIsrael Iran War: इधर खामेनेई ने इजरायल पर हमले तेज कर दिए. तो उधर ट्रंप ने ईरान पर हमले की तारीख दे
Read more »
खामेनेई का अस्तित्व मिटाएंगे... अस्पताल पर मिसाइल हमले के बाद इजरायली रक्षा मंत्री का ईरान से आरपार का ऐलानइजरायल और ईरान के बीच लड़ाई का शुक्रवार को आठवां दिन है। एक हफ्ते की लड़ाई के बाद इजरायल ने स्पष्टतौर पर ईरान में सत्ता बदलने का इरादा जाहिर किया है।
Read more »
