भारत को तेल सप्लाई करने वाला ईरान तीसरा बड़ा देश है. चीन के बाद भारत ईरान से तेल खरीदने वाला दूसरा बड़ा देश है. भारत तेल ज़रूरतों को पूरा करने के लिए 80 प्रतिशत ईरान पर निर्भर करता है. अमेरिका से क़रीबी के कारण भारत-ईरान रिश्तों पर भी असर पड़ सकता है.
अमेरिका लगातार दबाव बना रहा है कि भारत ईरान से तेल ना खरीदे. हालांकि अमेरिका ने आश्वासन दिया है कि वह भारत में तेल की सप्लाई सऊदी अरब से पूरा कराएगा. जानकार मान रहे हैं कि अमेरिकी दबाव में ईरान से तेल सप्लाई बाधित होने पर सऊदी अरब और यूएई तेल की कीमतें बढ़ा सकता है.
सऊदी के तेल टैंकरों को नुकसान पहुंचने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम लोग देख रहे हैं कि ईरान के साथ क्या होता है. अगर वो कुछ करते हैं तो ये उनकी बड़ी भूल होगी.तनाव के माहौल के बीच ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ भारत दौरे पर आए और मंगलवार को भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की. दोनों नेताओं की बातीचत में तय हुआ कि भारत ईरान से तेल आयात का फैसला लोकसभा चुनावों के बाद अपने वाणिज्यिक, आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा हितों को ध्यान में रखकर करेगा. दोनों विदेश मंत्रियों के बीच यह बातचीत अमेरिका की ओर से भारत और सात अन्य देशों को ईरान से तेल खरीदने को लेकर दी गई छह माह की छूट की अवधि खत्म किये जाने के 12 दिन बाद हो रही है. अमेरिका ने पिछले साल मई में ईरान के साथ परमाणु मुद्दे पर हुये समझौते से खुद को अलग कर लिया था. इसके बाद ईरान पर प्रतिबंध फिर से लागू हो गये. प्रतिबंधों के बाद अमेरिका ने भारत सहित आठ देशों को ईरान से तेल आयात में कमी लाने और धीरे-धीरे इसे बंद करने के लिये छह माह का समय दिया था. ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और इस खाड़ी देश के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए जरीफ का यह दौरा हो रहा है. सूत्रों ने कहा कि बैठक में जरीफ ने राष्ट्रपतिद्वारा आठ मई को किये गए फैसलों का जिक्र किया जिनमें संवर्धित यूरेनियम और भारी जल के निर्यात से संबंधित फैसला भी शामिल है. एक सवाल के जवाब में जवाद जरीफ ने कहा कि इज़राइल, बोल्टन, सऊदी अरब और UAE मिलकर ईरान में सत्ता परिवर्तन कराना चाहते हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत के 60 कैदियों को रिहा करने के बाद पाकिस्तान ने गिरफ्तार किए 34 भारतीय मछुआरेपाकिस्तान ने देश की जल सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इससे करीब 10 दिन पहले सद्भावना दिखाते हुए पाकिस्तान ने भारत के 60 कैदियों को रिहा किया था।
Read more »
आखिर अमेरिका के ताकत के आगे झुक गया ईरान, परमाणु समझौते से बनाई दूरी, और कहा...रूहानी ने कहा कि ईरान समझौते में शेष बचे साझेदारों के साथ नयी शर्तों पर बातचीत करना चाहता है लेकिन यह भी माना की स्थिति भयावह है.
Read more »
नेपाल और चीन की दोस्ती हुई और गहरी, भारत को बड़ा झटका - trending clicks AajTakभारत का पड़ोसी देश नेपाल भले ही दो एशियाई महाशक्तियों के बीच संतुलन दिखाने की कोशिश कर रहा हो लेकिन उसका झुकाव चीन की तरफ बढ़ता जा
Read more »
सावधान, भारत में फिर मंडरा रहा है ISIS का खतरा, जानिए क्या है विलायाह ऑफ हिन्दश्रीनगर। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने भारत में नई शाखा स्थापित करने का दावा किया है। आईएस की ओर से अपनी तरह की यह पहली घोषणा 10 मई को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पों के बाद की गई है।
Read more »
तेल आयात मामले पर सुषमा स्वराज से वार्ता करने आज भारत पहुंचेंगे ईरान के विदेश मंत्रीजरीफ ईरान से तेल आयात पर खत्म हो रही अमेरिकी छूट और और इससे निपटने के तरीकों पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से वार्ता करेंगे। SushmaSwaraj oil america iran import
Read more »
सऊदी के तेल टैंकरों पर हमला, अमेरिका-ईरान तनाव का असर दिखेगा पूरे विश्व पर?-Navbharat Timesसऊदी के तेल टैंकरों को निशाना बनाने के बाद से वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ गया है। ईरान ने इस घटना में किसी भूमिका से इनकार किया है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इस घटना के दूरगामी प्रभाव से इनकार नहीं किया जा सकता है। ईरान के खिलाफ अमेरिका के प्रॉक्सी वॉर की आशंका भी बरकरार है।
Read more »
World Cup 2019: इंग्लैंड के एजबस्टन मैदान पर बोलती है भारत की तूती, ऐसा है रिकॉर्डब्रिटेन में 30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट महाकुंभ के लीग चरण के 9 मैच छह मैदानों पर भारत खेलेगा, जिनमें से बर्मिंघम का ऐजस्टबन भी शामिल है.
Read more »
हम ईरान से युद्ध नहीं चाहते हैं: अमरीकाअमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि अमरीका ईरान से युद्ध नहीं चाहता है.
Read more »
