WorldCup2019: इंग्लैंड के एजबस्टन मैदान पर बोलती है भारत की तूती, ऐसा है रिकॉर्ड
के प्रबल दावेदारों में शामिल भारत ब्रिटेन में 30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट महाकुंभ के लीग चरण के 9 मैच छह मैदानों पर खेलेगा जिनमें से बर्मिंघम का ऐजस्टबन भी शामिल है, जहां उसका शानदार रिकॉर्ड रहा है.
भारत ने ऐजबस्टन में अब तक 10 वनडे मैच खेले हैं जिनमें से सात में उसे जीत और केवल तीन में हार मिली है. भारतीय टीम ने साल 2013 से यहां लगातार पांच मैच जीते हैं जिनमें पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी चैंपियन्स ट्राफी 2013 और 2017 में आठ विकेट और 124 रन की दो बड़ी जीत भी शामिल हैं. लेकिन ऐजबस्टन में भारत का मुकाबला अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी से नहीं बल्कि मेजबान इंग्लैंड और बांग्लादेश से होगा. इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने यहां चार मैच खेले हैं जिनमें से तीन में उसे जीत मिली है. बांग्लादेश को भी भारत ने 2017 में इस मैदान पर नौ विकेट से करारी शिकस्त दी थी.भारत अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 16 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में होगा जहां उसने 2007 के बाद कोई वनडे नहीं खेला है. इस मैदान पर भारत ने 8 मैचों में से तीन में जीत दर्ज की और पांच में उसे हार मिली है. भारत ने हालांकि विश्व कप 1999 में पाकिस्तान को इस मैदान पर 47 रन से पराजित किया था.मैनचेस्टर में भारत 27 जून को वेस्टइंडीज से भी भिड़ेगा. भारत ने 1983 विश्व कप के लीग चरण में इसी मैदान पर कैरेबियाई टीम को 34 रन से हराकर सनसनी फैला दी थी लेकिन इसके बाद दोनों टीमें कभी इस मैदान पर आमने सामने नहीं हुई.विराट कोहली की टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोज बाउल, साउथम्पटन पर करेगा जिसमें भारतीय रिकॉर्ड तीन मैचों में एक जीत और दो हार का है. भारत ने इस मैदान पर एकमात्र जीत 2004 में कीनिया के खिलाफ दर्ज की थी. दक्षिण अफ्रीका के अलावा अफगानिस्तान से भी भारत इसी मैदान पर भिड़ेगा.ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती का सामना भारतीय टीम 9 जून को ओवल में करेगी. भारत ने इस मैदान पर सर्वाधिक 15 वनडे खेले हैं जिनमें से उसने केवल पांच में जीत दर्ज की है जबकि नौ मैच गंवाये हैं. एक मैच का परिणाम नहीं निकला. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां 1999 विश्व कप में मैच खेला गया था. ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 77 रन से जीता था.भारतीय टीम न्यूजीलैंड से ट्रेंटब्रिज, नाटिंघम में और श्रीलंका से हेडिंग्ले, लीड्स में भिड़ेगी. नाटिंघम में भारतीय टीम ने सात मैचों में से तीन में जीत और इतने ही मैचों में हार का सामना किया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने हालांकि विश्व कप में इंग्लैंड में जो तीन मैच खेले हैं उनमें उसे हार मिली है. इनमें विश्व कप 1999 का इसी मैदान पर खेला गया मैच भी शामिल है. लीड्स में भारतीय टीम 10वां मैच खेलने के लिये उतरेगी. उसने अभी तक इस मैदान पर नौ मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है. भारत ने इस मैदान पर आखिरी जीत 2007 में दर्ज की थी. भारत और श्रीलंका लीड्स में पहली बार आमने सामने होंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Nokia के इन दो स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है डिस्काउंट, साथ है एयरटेल ऑफरनोकिया ऑनलाइन स्टोर पर Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. उठाएं फायदा.
Read more »
नेपाल और चीन की दोस्ती हुई और गहरी, भारत को बड़ा झटका - trending clicks AajTakभारत का पड़ोसी देश नेपाल भले ही दो एशियाई महाशक्तियों के बीच संतुलन दिखाने की कोशिश कर रहा हो लेकिन उसका झुकाव चीन की तरफ बढ़ता जा
Read more »
राजतिलक: दिल्ली से अमृतसर तक सैम के खिलाफ संग्राम! Rajtilak: Congress in trouble after Pitroda's remark - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई के केंद्र में अब एक बार फिर 84 दंगों का मामला आ गया है. इस मामले को लेकर बीजेपी पहले ही हमलावर है तो वहीं कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के 84 दंगों पर एक बयान ने आग में घी डालने का काम किया है. BJP इस बयान को वैसे ही उछाल रही है जैसे उसने 2014 में मणिशंकर अय्यर के बयान को उछाला था. दिल्ली और पंजाब में मतदान है यही वजह है कि बीजेपी इस मुद्दे पर फ्रंटफुट पर खेल रही है वहीं उसकी कोशिश कांग्रेस को बैकफुट पर लाने की है. दरअसल, चुनाव के अंत में जब सैम पित्रोदा ने 1984 दंगे पर टिप्पणी करते हुए कह दिया कि 84 हुआ तो हुआ. इस पर बीजेपी बिफर गई और कांग्रेस के खिलाफ दंगल शुरू कर दिया.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
मायावती का मोदी पर बड़ा हमला, पतियों के मोदी के करीब जाने से डरती हैं भाजपा नेताओं की पत्नियांलखनऊ। अलवर गैंगरेप कांड पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पीएम मोदी और मायवती में इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप बढ़ता जा रहा है। मायावती ने मोदी के बयान के बाद उन पर व्यक्तिगत हमला किया है। मायावती ने कहा कि जो अपनी पत्नी को राजनीतिक लाभ के कारण छोड़ चुके हैं, वे बहन और पत्नियों की इज्जत करना क्या समझेंगे। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी नेताओं की पत्नियां अपने पतियों के मोदी के करीब जाने से डरती हैं। मायावती के इस बयान के बाद भाजपा ने परिवाद को लेकर उन पर निशाना साधा है।
Read more »
भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर 5 साल के लिए बढ़ाया प्रतिबंधगृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि लिट्टे की ओर से जारी हिंसा और विध्वंसकारी गतिविधियां भारत की एकता और अंखडता के लिए हानिकारक हैं. गृह मंत्रालय का कहना है कि लिट्टे का रुख भारत विरोधी है और यह संगंठन भारत के नागरिकों के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है.
Read more »
फैक्ट चेक: क्या है ममता बनर्जी के भारत पर परमाणु बम गिराने वाले बयान का सच?पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर के साथ एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पोस्ट के जरिए दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कहा है कि अगर वे पाकिस्तान में पैदा हुई होतीं तो भारत पर परमाणु बम जरूर गिरा देतीं.
Read more »
