ईरान पर इजरायल का बड़ा प्रहार, तेहरान में स्पेस रिसर्च सेंटर और एयर डिफेंस फैक्ट्री तबाह

Iran Israel War News

ईरान पर इजरायल का बड़ा प्रहार, तेहरान में स्पेस रिसर्च सेंटर और एयर डिफेंस फैक्ट्री तबाह
IDF Tehran StrikesIranian Space Research Center DestroyedAir Defense Factory Hit
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 63%

इजरायली सेना (IDF) ने तेहरान में भीषण हवाई हमले कर ईरान के प्रमुख स्पेस रिसर्च सेंटर और एयर डिफेंस फैक्ट्री को नष्ट कर दिया है. IDF के अनुसार, इन ठिकानों का उपयोग सैन्य उपग्रहों के निर्माण और हवाई रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए किया जा रहा था.

इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने ईरान की राजधानी तेहरान और उसके आसपास के इलाकों में भीषण हवाई हमले कर ईरानी सैन्य ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया है. इजरायली वायुसेना ने दावा किया है कि इस हमले में ईरान का मुख्य 'स्पेस रिसर्च सेंटर' और एयर डिफेंस सिस्टम बनाने वाली एक बड़ी फैक्ट्री पूरी तरह तबाह हो गई है.

और पढ़ेंIDF के अनुसार, इस 'हवाई हमलों की लहर' में तेहरान में स्थित "ईरानी शासन के दर्जनों बुनियादी ढांचों" को निशाना बनाया गया. सबसे महत्वपूर्ण निशाना वह स्पेस रिसर्च सेंटर था, जिसमें ऐसी रणनीतिक प्रयोगशालाएं थीं जो डिफेंस सैटेलाइट के विकास के लिए इस्तेमाल की जा रही थीं. इन सैटेलाइट्स का उपयोग पूरे मध्य पूर्व में निगरानी और हमलों के लिए दिशा-निर्देश देने में किया जाना था.इसके अतिरिक्त, इजरायल ने ईरान के हवाई रक्षा तंत्र को बनाने वाली एक प्रमुख फैक्ट्री को भी ध्वस्त कर दिया है. IDF का कहना है कि इस हमले से ईरान की अपने हवाई रक्षा नेटवर्क को फिर से खड़ा करने और उसे सुदृढ़ करने की क्षमता को काफी हद तक कमजोर कर दिया गया है. यह हमला ईरान के उस 'सुरक्षा कवच' पर सीधा वार है जो उसे हवाई खतरों से बचाता था. Advertisement यह भी पढ़ें: क्या ईरान तय करेगा इंडिया के लोग अगला भोजन कब बनाएं? क्यों बोले भारत में इजरायल के राजदूतआपको बता दें कि मिडिल ईस्ट जंग का आज 16वां दिन है. 28 फरवरी को, इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका ने तेहरान और ईरान के कई अन्य शहरों पर ताबड़तोड़ हमले किए थे जिसमें ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के साथ-साथ वरिष्ठ सैन्य कमांडर और आम नागरिक भी मारे गए थे. इसके जवाब में, ईरान ने मध्य पूर्व में इजरायल और अमेरिका के ठिकानों तथा संपत्तियों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों की झड़ी लगा दी थी.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

IDF Tehran Strikes Iranian Space Research Center Destroyed Air Defense Factory Hit Israel Iran Conflict Military Satellites

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IDF Strikes Key Hamas Commanders As Gaza Crisis DeepensIDF Strikes Key Hamas Commanders As Gaza Crisis DeepensIDF confirmed the killing of two key Hamas commanders, writing, ELIMINATED: Deputy commander of Hamas Gaza Brigade and the commander of Hamas Shejaiya Battalion.
Read more »

इजराइल ने ईरान के 4 एटमी ठिकाने तबाह किए: 2 सैन्य अड्डे भी बर्बाद; सेना प्रमुख, स्पेशल फोर्स चीफ और दो परमा...इजराइल ने ईरान के 4 एटमी ठिकाने तबाह किए: 2 सैन्य अड्डे भी बर्बाद; सेना प्रमुख, स्पेशल फोर्स चीफ और दो परमा...Israel Iran Nuclear Military Base Attack Strikes Update; Follow Benjamin Netanyahu IDF Vs Iran Latest News, Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »

Iran-Israel War: আয়রন ডোম কি ফাঁপা আওয়াজ! ইজরায়েলের সেনা সদরে আছড়ে পড়ল ইরানি মিসাইলIran-Israel War: আয়রন ডোম কি ফাঁপা আওয়াজ! ইজরায়েলের সেনা সদরে আছড়ে পড়ল ইরানি মিসাইলIrani missile hits IDF headquater penetrating Iron Dome
Read more »

इजराइल ने किया दुनिया का सबसे अजीब हमला, गायब किए सैकड़ों गधे !इजराइल ने किया दुनिया का सबसे अजीब हमला, गायब किए सैकड़ों गधे !Israel Gaza War Latest News: इजरायल की सेना IDF पर आरोप लगा है कि वह Gaza से गधों की चोरी कर रही है Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

लेबनान में इस्राइली हमले में 10 आतंकियों की मौत, हिजबुल्ला कमांड सेंटर पर IDF ने किया हवाई अटैकलेबनान में इस्राइली हमले में 10 आतंकियों की मौत, हिजबुल्ला कमांड सेंटर पर IDF ने किया हवाई अटैकलेबनान में इस्राइली हमले में 10 आतंकियों की मौत, हिजबुल्ला कमांड सेंटर पर IDF ने किया हवाई अटैक IDF Attack on Hezbollah Command Center in Lebanon
Read more »

Middle East Tension: इस्राइली सेना ने लेबनान में मचाया हाहाकार, 83 बच्चों सहित 400 लोगों की हुई मौत, IDF ने दी ये चेतावनीMiddle East Tension: इस्राइली सेना ने लेबनान में मचाया हाहाकार, 83 बच्चों सहित 400 लोगों की हुई मौत, IDF ने दी ये चेतावनीविदेश इस्राइली सेना ने लेबनान में मचाया हाहाकार, 83 बच्चों सहित 400 लोगों की हुई मौत, IDF ने दी ये चेतावनी Middle East Tension 400 People killed so far in Lebanon
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:13:12