पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच ईरान की चेतावनी के बाद न्यूयार्क यूनिवर्सिटी एनवाईयू ने अपना अबू धाबी परिसर अगली सूचना तक बंद कर दिया है।
न्यूयॉर्क टाइम्स, न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच ईरान की चेतावनी के बाद न्यूयार्क यूनिवर्सिटी ने अपना अबू धाबी परिसर अगली सूचना तक बंद कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा कि एहतियातन परिसर में प्रवेश तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है और सभी शैक्षणिक गतिविधियां फिलहाल ऑनलाइन जारी रहेंगी। एनवाईयू अबू धाबी में इससे पहले मार्च की शुरुआत में भी ईरानी मिसाइल हमलों के बाद कक्षाएं आनलाइन कर दी गई थीं, हालांकि तब परिसर खुला रहा था। अब विश्वविद्यालय ने परिसर में रह रहे छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है। एनवाईयू ने इजरायल के तेल अवीव स्थित अपने छोटे अध्ययन केंद्र को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।यह कदम उस समय उठाया गया जब ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी विश्वविद्यालय अब 'वैध लक्ष्य' हैं। यह चेतावनी तेहरान स्थित ईरान यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नोलाजी के भौतिकी भवन पर हुए हवाई हमले के बाद जारी की गई, जिसके लिए ईरान ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। इस्फहान यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलाजी सहित अन्य ईरानी शिक्षण संस्थानों के भी हमले में प्रभावित होने की पुष्टि ईरानी विदेश मंत्रालय ने की है।एनवाईयू अबू धाबी में लगभग 2,200 छात्र अध्ययनरत हैं, जो 120 देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें लगभग एक चौथाई छात्र संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक हैं। ईरान की चेतावनी के बाद जार्जटाउन यूनिवर्सिटी कतर, टेक्सास ए एंड एम कतर, वर्जीनिया कामनवेल्थ कतर, वील कार्नेल मेडिसिन-कतर, रोचेस्टर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी दुबई और अमेरिकन यूनिवर्सिटी आफ बेरूत ने भी अपनी कक्षाएं आनलाइन कर दी हैं।.
न्यूयॉर्क टाइम्स, न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच ईरान की चेतावनी के बाद न्यूयार्क यूनिवर्सिटी ने अपना अबू धाबी परिसर अगली सूचना तक बंद कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा कि एहतियातन परिसर में प्रवेश तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है और सभी शैक्षणिक गतिविधियां फिलहाल ऑनलाइन जारी रहेंगी। एनवाईयू अबू धाबी में इससे पहले मार्च की शुरुआत में भी ईरानी मिसाइल हमलों के बाद कक्षाएं आनलाइन कर दी गई थीं, हालांकि तब परिसर खुला रहा था। अब विश्वविद्यालय ने परिसर में रह रहे छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है। एनवाईयू ने इजरायल के तेल अवीव स्थित अपने छोटे अध्ययन केंद्र को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।यह कदम उस समय उठाया गया जब ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी विश्वविद्यालय अब 'वैध लक्ष्य' हैं। यह चेतावनी तेहरान स्थित ईरान यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नोलाजी के भौतिकी भवन पर हुए हवाई हमले के बाद जारी की गई, जिसके लिए ईरान ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। इस्फहान यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलाजी सहित अन्य ईरानी शिक्षण संस्थानों के भी हमले में प्रभावित होने की पुष्टि ईरानी विदेश मंत्रालय ने की है।एनवाईयू अबू धाबी में लगभग 2,200 छात्र अध्ययनरत हैं, जो 120 देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें लगभग एक चौथाई छात्र संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक हैं। ईरान की चेतावनी के बाद जार्जटाउन यूनिवर्सिटी कतर, टेक्सास ए एंड एम कतर, वर्जीनिया कामनवेल्थ कतर, वील कार्नेल मेडिसिन-कतर, रोचेस्टर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी दुबई और अमेरिकन यूनिवर्सिटी आफ बेरूत ने भी अपनी कक्षाएं आनलाइन कर दी हैं।
Iran University Warning Middle East University Security Online Classes Due To Middle East Conflict US Universities In West Asia Target Geopolitical Impact On Higher Education NYU Tel Aviv Center Closure UAE University Security Alert
