अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका अब ईरान के विरुद्ध तेज और निर्णायक लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में तैनात अमेरिकी सैनिक ऑपरेशन तेज करने के प्रति काफी उत्साहित हैं। उ
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका अब ईरान के विरुद्ध तेज और निर्णायक लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में तैनात अमेरिकी सैनिक ऑपरेशन तेज करने के प्रति काफी उत्साहित हैं। उनमें से कई इस युद्ध को जल्द खत्म करने के लिए हमले और तेज करने की मांग कर रहे हैं। पेंटागन में ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन के साथ प्रेस कान्फ्रेंस में हेगसेथ ने अग्रिम पंक्ति की टुकड़ियों के अपने हालिया दौरे का जिक्र करते हुए कहा, ''अमेरिकी सैनिकों ने मुझसे जो कहा, वह यह था कि चलो इस मिशन को खत्म करते हैं। हमें और ज्यादा बम दो, बड़े बम दो और अधिक लक्ष्य दो। किसी ने भी बेहतर साजो-सामान की मांग नहीं की, न ही किसी ने कहा कि मुझे घर भेज दो। इसके बजाय सैनिकों ने आपरेशन को पूरा करने के लिए और अधिक संसाधनों की मांग की।' न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार, हेगसेथ ने स्वीकार किया कि एक महीने तक चले बमबारी अभियान के बाद भी ईरान की जवाबी कार्रवाई करने की क्षमता बरकरार है, लेकिन उसकी सैन्य क्षमताएं पंगु हो गई हैं। .
उन्होंने कहा, ''वे कुछ मिसाइलें दागेंगे; हम उन्हें मार गिराएंगे। अमेरिका जीत के पहले से कहीं अधिक करीब है। अमेरिका की मारक क्षमता लगातार बढ़ रही है, जबकि ईरान की घट रही है। आने वाले दिन निर्णायक होंगे।'' हेगसेथ ने यह दावा ऐसे समय किया है जब ट्रंप प्रशासन युद्ध के दुष्परिणामों को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रहा है जिसने वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया है और अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। आईएएनएस के अनुसार, हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट चालू रखने की स्थितियां तैयार करने के कदम पहले ही उठा लिए हैं, भले ही ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान जारी रहे। आज वहां से पहले के मुकाबले कहीं अधिक जहाज गुजर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि यह एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है और यह सिर्फ अमेरिका की जिम्मेदारी नहीं है, दुनिया को भी इस पर ध्यान देना चाहिए। हेगसेथ ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत वास्तविक है, यह सक्रियता से जारी है और मजबूत हो रही है; भले ही अमेरिकी सेना अपनी कार्रवाई जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा, ''हम जरूरत से ज्यादा सैन्य कार्रवाई नहीं करना चाहते, लेकिन हम बमों के साथ बातचीत करेंगे।'' बी-52 विमानों ने ईरान के ऊपर शुरू की उड़ानें ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार ईरानी क्षेत्र के ऊपर अमेरिकी बी-52 बमवर्षक विमानों ने उड़ानें भरना शुरू कर दिया है। यह इस बात का संकेत है कि ईरान की हवाई सुरक्षा काफी कमजोर हो गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, जनरल केन ने बताया कि अमेरिकी युद्धक विमान अब ईरान की आपूर्ति श्रृंखलाओं को नष्ट करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिनसे ईरान की मिसाइल, ड्रोन और नौसैनिक जहाज निर्माण सुविधाओं को सामग्री पहुंचती है।ो
Pete Hegseth Statements Middle East Military Operations Hormuz Strait Security B-52 Bombers Over Iran Crippling Iran Military Capabilities Impact Of US Iran Conflict On Global Economy Destroying Iran's Military Supply Chains
