ईरान एक तरफ अमेरिका के ट्रंप प्रशासन के साथ परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस्लामिक देश ने इजरायल पर हमले से जुड़ा वीडियो जारी किया है। ईरान ने बीते साल मध्य अप्रैल में इजरायल के ऊपर ड्रोन और मिसाइलों से बड़ा हमला किया था।
तेहरान: अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता के बीच शिया देश ईरान ने इजरायल को इशारों में धमकी दी है। ईरान की इस्लामिक सरकार से जुड़ी फार्स न्यूज एजेंसी ने मंगलवार को एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कथित तौर पर ड्रोन और मिसाइल हमले के फुटेज दिखाए गए हैं, जो ईरान के ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 1 से जुड़ा है। यह ऑपरेशन ईरान का इजरायल पर पहला सीधा हमला था, जो उसने 13 और 14 अप्रैल 2024 की दरमियानी रात किया गया था। ईरान ने यह हमला दमिश्क में वरिष्ठ कुद्स कमांडर मोहम्मद रेजा जाहेदी की हत्या के जवाब में किया गया था।अंडरग्राउंड ड्रोन और मिसाइल भंडारफुटेज में भूमिगत सुविधाओं के भीतर ड्रोन और मिसाइलों के भंडार को दिखाया गया है, जो ईरान की सैन्य क्षमताओं को उजागर करता है। ईरान ने 1 अक्टूबर 2024 को इजरायल पर एक और हमला किया था, जिसे ऑपरेशन प्रॉमिस 2 कहा गया था। यह हमला हमास, हिजबुल्लाह और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के शीर्ष अधिकारियों की मौत के बाद किया गया था। हालांकि, यह ईरान की कमजोरियों और नाकामियों को छिपाने की एक कोशिश भर था, लेकिन इसने शिया देश की इजरायल तक पहुंचने की क्षमता को एक बार फिर साबित किया। खामेनेई ने दिया सेना को मजबूत करने का आदेशबीते रविवार को ही ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने वरिष्ठ ईरानी सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें कहा था कि सेना की क्षमताओं को मजबूत किया जाना चाहिए, जिसमें हथियारों और संगठनों को भी ताकतवर करना शामिल है। खामनेई ने सेना को 'ईरान की दीवार' बताया और इसे 'किसी भी हमले के खिलाफ लोगों की शरणस्थली' कहा।इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने परमाणु वार्ता को लेकर ईरान के इरादों पर संदेह जताया और तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने का आह्वान किया। उत्तरी गाजा की यात्रा के दौरान नेतन्याहू ने खामनेई की एक्स पर एक पोस्ट का जिक्र किया, जिसमें ईरानी सुप्रीम लीडर ने मध्य से यहूदी शासन को खत्म किए जाने की बात कही थी। नेतन्याहू ने इस विरोधाभास पर जोर दिया कि ईरान एक तरफ अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है, साथ ही इजरायल के विनाश की वकालत कर रहा है।.
तेहरान: अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता के बीच शिया देश ईरान ने इजरायल को इशारों में धमकी दी है। ईरान की इस्लामिक सरकार से जुड़ी फार्स न्यूज एजेंसी ने मंगलवार को एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कथित तौर पर ड्रोन और मिसाइल हमले के फुटेज दिखाए गए हैं, जो ईरान के ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 1 से जुड़ा है। यह ऑपरेशन ईरान का इजरायल पर पहला सीधा हमला था, जो उसने 13 और 14 अप्रैल 2024 की दरमियानी रात किया गया था। ईरान ने यह हमला दमिश्क में वरिष्ठ कुद्स कमांडर मोहम्मद रेजा जाहेदी की हत्या के जवाब में किया गया था।अंडरग्राउंड ड्रोन और मिसाइल भंडारफुटेज में भूमिगत सुविधाओं के भीतर ड्रोन और मिसाइलों के भंडार को दिखाया गया है, जो ईरान की सैन्य क्षमताओं को उजागर करता है। ईरान ने 1 अक्टूबर 2024 को इजरायल पर एक और हमला किया था, जिसे ऑपरेशन प्रॉमिस 2 कहा गया था। यह हमला हमास, हिजबुल्लाह और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के शीर्ष अधिकारियों की मौत के बाद किया गया था। हालांकि, यह ईरान की कमजोरियों और नाकामियों को छिपाने की एक कोशिश भर था, लेकिन इसने शिया देश की इजरायल तक पहुंचने की क्षमता को एक बार फिर साबित किया। खामेनेई ने दिया सेना को मजबूत करने का आदेशबीते रविवार को ही ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने वरिष्ठ ईरानी सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें कहा था कि सेना की क्षमताओं को मजबूत किया जाना चाहिए, जिसमें हथियारों और संगठनों को भी ताकतवर करना शामिल है। खामनेई ने सेना को 'ईरान की दीवार' बताया और इसे 'किसी भी हमले के खिलाफ लोगों की शरणस्थली' कहा।इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने परमाणु वार्ता को लेकर ईरान के इरादों पर संदेह जताया और तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने का आह्वान किया। उत्तरी गाजा की यात्रा के दौरान नेतन्याहू ने खामनेई की एक्स पर एक पोस्ट का जिक्र किया, जिसमें ईरानी सुप्रीम लीडर ने मध्य से यहूदी शासन को खत्म किए जाने की बात कही थी। नेतन्याहू ने इस विरोधाभास पर जोर दिया कि ईरान एक तरफ अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है, साथ ही इजरायल के विनाश की वकालत कर रहा है।
Iran Israel Missile Attack Iran Israel Attack News Israel Iran War Iran Us Nuclear Talks Israel Iran News Latest इजरायल ईरान हमला ईरान इजरायल हमला ईरान इजरायल तनाव ईरान अमेरिका परमाणु वार्ता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गाजा में युद्ध खत्म होने तक जारी रहेंगे हमले : हूती ग्रुप ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारीगाजा में युद्ध खत्म होने तक जारी रहेंगे हमले : हूती ग्रुप ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी
Read more »
उत्तरी इज़रायल पर रॉकेट हमले के बाद लेबनान सीमा पर तनाव बढ़ाउत्तरी इज़रायल पर रॉकेट हमले के बाद लेबनान सीमा पर तनाव बढ़ा
Read more »
ईरान ने जारी किया अंडरग्राउंड 'मिसाइल सिटी' का वीडियो, जमीन के नीचे दिखा हथियारों का जखीरावीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब मध्य पूर्व में तनाव अपने चरम पर है. हाल के महीनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी बढ़ी है. यह वीडियो सरकारी मीडिया द्वारा जारी किया गया है
Read more »
सेना ने गाजा में 430 से अधिक ठिकानों पर हमले किए, सीरिया और लेबनन में हमले जारी रखे: इजरायलसेना ने गाजा में 430 से अधिक ठिकानों पर हमले किए, सीरिया और लेबनन में हमले जारी रखे: इजरायल
Read more »
अमेरिकी थॉड, पेट्रिएट होंगे फेल... ईरान ने मिसाइल सिटी से दिखाईं खेबर और शहीद मिसाइलें, B-2 परमाणु बॉम्बर को करारा जवाबअमेरिका ने इजरायल को ईरान के परमाणु सुविधा केन्द्रों पर हमला करने की इजाजत दे दी है, जिसके बाद आशंका है कि इजरायल और अमेरिका मिलकर ईरानी परमाणु केन्द्रों पर हमला कर सकते हैं। माना जा रहा है कि ईरान ने वीडियो जारी कर अमेरिका और इजरायल को विनाश की चेतावनी दी...
Read more »
ईरान का परमाणु कार्यक्रम क्या है और अमेरिका ऐसा क्या चाहता है जिससे इसराइल डरा हुआ है?ईरान के परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर नए समझौते पर पहुंचने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच कई साल के बाद शनिवार को पहली बार बातचीत होने वाली है.
Read more »
