सेना ने गाजा में 430 से अधिक ठिकानों पर हमले किए, सीरिया और लेबनन में हमले जारी रखे: इजरायल
यरूशलम, 27 मार्च । इजरायली सेना ने कहा कि उसकी वायु सेना ने गाजा में अपने घातक हवाई और जमीनी अभियान को फिर से शुरू करने के बाद से 430 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है।सेना ने बुधवार को एक बयान में दावा किया कि ये सभी आतंकी ठिकाने थे। गाजा पर 18 मार्च से फिर से हुए हमलों ने दो महीने के युद्धविराम को खत्म कर दिया और गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, लगभग 830 लोग मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, किसी भी इजरायली व्यक्ति के मारे जाने की खबर नहीं है।7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के बाद इजरायल द्वारा शुरू किए गए हमले के बाद से गाजा में कुल मृतकों की संख्या 50,000 से अधिक हो गई है। हमास के हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे। इजरायल ने सीरिया और लेबनान में भी हमले जारी रखे।सेना ने कहा कि सीरिया में, इजरायल ने पिछले एक हफ्ते में 18 ठिकानों पर हमले किए, जिसमें मंगलवार और पिछले गुरुवार को हवाई हमले शामिल हैं। जिसमें युद्धक विमानों ने तादमुर और टी-4 ठिकानों पर शेष सामरिक सैन्य क्षमताओं को निशाना बनाया।ये हमले बशर अल-असद की सरकार के पतन के बाद सीरिया के रणनीतिक हथियारों को नष्ट करने के लिए इजरायल की ओर से की गई ताजा कार्रवाइयों का हिस्सा थे। इजरायल ने दोनों देशों के बीच संयुक्त राष्ट्र द्वारा निगरानी वाले बफर जोन तथा माउंट हरमोन की चोटी पर स्थित कई सीरियाई सैन्य ठिकानों पर भी नियंत्रण कर लिया।लेबनान में, इजरायल ने शनिवार को 40 से ज़्यादा हिज़्बुल्लाह आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया, और इस हमले को लेबनान से गैलिली की ओर रॉकेट हमले का जवाब बताया। नवंबर में लागू हुए युद्धविराम के बावजूद, इज़रायल ने लेबनान में कई अतिरिक्त हमले किए।इस बीच, पिछले मंगलवार को गाजा में युद्धविराम समझौते को प्रभावी रूप से समाप्त करने के बाद से इजरायली हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा 14 मिसाइलों को रोका गया। सेना ने कहा कि इसमें यमन से दागी गई छह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें, लेबनान से तीन रॉकेट और गाजा पट्टी से दागी गई पांच मिसाइलें शामिल हैं।--आईएएनएसएफजेड/ Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सीरियाई सेना के ठिकानों पर इजरायल की छापेमारी, हथियार किए जब्तसीरियाई सेना के ठिकानों पर इजरायल की छापेमारी, हथियार किए जब्त
Read more »
इजरायली सेना ने लेबनान के बेका पर किए हवाई हमलेइजरायली सेना ने लेबनान के बेका पर किए हवाई हमले
Read more »
गाजा में हमास के ठिकानों पर इजरायल का बड़ा हवाई हमला, 66 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा घायलगाजा में हमास के ठिकानों पर इजरायल का बड़ा हवाई हमला, 66 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा घायल
Read more »
इजरायली हवाई हमले जारी रहने से गाजा में पैदा हो सकती है व्यापक अस्थिरता: यूएईइजरायली हवाई हमले जारी रहने से गाजा में पैदा हो सकती है व्यापक अस्थिरता: यूएई
Read more »
इजरायली सेना ने शुरू की जमीनी कार्रवाई, गाजा पर ताबड़तोड़ हमले; 20 फलस्तीनी की मौतइजरायल ने गाजा पर लगातार दूसरे दिन हमले किए हैं। इस हमले में 20 फलस्तीनी मारे गए हैं। इजरायली सेना ने नेत्जारिम कॉरिडोर पर फिर से नियंत्रण को बढ़ा दिया है। रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने चेतावनी दी कि अगर गाजा में बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो इजरायल इतनी तीव्रता से कार्रवाई करेगा जो आपने पहले कभी नहीं देखी...
Read more »
गाजा में युद्ध खत्म होने तक जारी रहेंगे हमले : हूती ग्रुप ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारीगाजा में युद्ध खत्म होने तक जारी रहेंगे हमले : हूती ग्रुप ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी
Read more »
