ईरान के परमाणु ठिकाने पर इजरायली बमबारी से भीषण विस्फोट, आ गया भूकंप, तेहरान का 100 मिसाइलों से पलटवार

Iran Fordow Nuclear Site Blast Earthquake News

ईरान के परमाणु ठिकाने पर इजरायली बमबारी से भीषण विस्फोट, आ गया भूकंप, तेहरान का 100 मिसाइलों से पलटवार
Iran Missiles IsraelIran Fordow Nuclear Site Explosionsईरान फोर्डो परमाणु स्थल विस्फोट भूकंप
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 88 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

ईरान और इजरायल के बीच लड़ाई भीषण रूप लेती जा रही है। सोमवार सुबह भी दोनों ओर से भयावह हमले जारी हैं। इजरायल ने ईरान की परमाणु सुविधा को निशाना बनाया है।

तेहरान: ईरान की फोर्डो परमाणु साइट के पास इजरायल के हमले के बाद सोमवार सुबह जोरदार धमाके हुए हैं। ईरानी शहर कोम के बाहर फोर्डो न्यूक्लियर फैसिलिटी पर कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। इसी दौरान परमाणु साइट के आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके भी महसूस किए गए। परमाणु सुविधा के पास आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.

5 मापी गई है। इजरायल के हमले के बाद परमाणु सुविधा में हुए जोरदार धमाकों को भूकंप आने की वजह माना जा रहा है। ईरान ने भी पलटवार करते हुए करीब 100 मिसाइलों से इजरायल पर हमला किया है।इजरायल और ईरान के बीच सोमवार को लड़ाई चौथे दिन में चली गई है। सोमवार सुबह इजरायल की ओर से ईरान को बड़ा झटका फोर्डो परमाणु स्थल के पास धमाका करते हुए दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फोर्डो परमाणु स्थल के आसपास कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं और तेज भूकंप जैसी कंपन जमीन में महसूस हुई। वहीं ईरान ने एक बार फिर मिसाइलें दागी हैं। इजरायल की ओर ईरान ने करीब 100 मिसाइलें दागी गई हैं।कोम शहर के पास सुने गए धमाकेईरान इंटरनेशनल ने एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में बताया है कि कोम शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर बड़े धमाके दिखाई दे रहे हैं। इन धमाकों के साथ भूकंप आने की पुष्टि स्थानीय मीडिया ने की है। हालांकि इन धमाकों में जानमाल का कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी ईरान की ओर से नहीं दी गई है। फोर्डो परमाणु साइट पर बड़े नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है।ईरान और इजरायल के बीच शुक्रवार से लड़ाई की शुरुआत हुई है। इजरायल के ईरान पर हमले के बाद ये संघर्ष शुरू हुआ। इसके बाद ईरान की ओर से मिसाइलें दागते हुए जवाब दिया गया। बीते चार दिन से दोनों ही ओर से लगातार एक-दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 13 जून के बाद से इजरायली हमलों में उसके 224 लोग मारे गए हैं। इजरायल में भी ईरानी मिसाइलों से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।पीछे हटने के मूड में नहीं ईरान-इजरायलईरान और इजरायल के बीच जारी लड़ाई आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनकी सेना तब तक हमले जारी रखेगी, जब तक ईरान की परमाणु सुविधाएं पूरी तरह नष्ट नहीं हो जाती हैं। वहीं ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई ने ऐलान किया है कि उनकी सेना पूरी ताकत से इजरायल को जवाब देगी। ऐसे में दोनों देशों की लड़ाई और तेज होती दिख रही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Iran Missiles Israel Iran Fordow Nuclear Site Explosions ईरान फोर्डो परमाणु स्थल विस्फोट भूकंप ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागीं ईरान फोर्डो परमाणु स्थल विस्फोट Iran Israel War News Iran War Update ईरान इजरायल युद्ध

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इजरायल का ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हमला, सुबह-सुबह धमाकों से दहली राजधानी तेहरानइजरायल का ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हमला, सुबह-सुबह धमाकों से दहली राजधानी तेहरानइजरायली रक्षा बल (IDF) ने पुष्टि की है कि उसे ईरान के खिलाफ हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इजरायली वायु सेना ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े कई ठिकानों पर हमले कर रही है।
Read more »

इजरायल से खून का बदला खून... टॉप कमांडरों की हत्‍या के बाद ईरानी आर्मी और खामेनेई का ऐलान, बड़े हमले की तैयारी!इजरायल से खून का बदला खून... टॉप कमांडरों की हत्‍या के बाद ईरानी आर्मी और खामेनेई का ऐलान, बड़े हमले की तैयारी!इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनकी एयरफोर्स ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया, जिसमें नतान्ज का मुख्य संवर्धन केंद्र भी शामिल है। इस पर तेहरान भड़क गया है।
Read more »

इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर फिर से किया अटैक, ईरान ने भी किया पलटवारइजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर फिर से किया अटैक, ईरान ने भी किया पलटवारइजरायली सेना ने इस्फ़हान के परमाणु संयंत्र पर हमला किया है. इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि इस्फ़हान स्थित परमाणु संयंत्र को आज निशाना बनाया गया. इजरायली सेना के अनुसार, ईरान द्वारा उनके खिलाफ और हमलों की संभावना बनी हुई है
Read more »

बड़ी खबर LIVE: ईरान ने इजरायल पर दागीं सैकड़ों मिसाइलें, तेल अवीव-यरुशलम सहित कई शहरों में धमाके, भारी नुकसान की खबरबड़ी खबर LIVE: ईरान ने इजरायल पर दागीं सैकड़ों मिसाइलें, तेल अवीव-यरुशलम सहित कई शहरों में धमाके, भारी नुकसान की खबरइजरायल के ऑपरेशन राइजिंग लाइन के खिलाफ शुक्रवार देर रात ईरान ने ‘ट्रू प्रॉमिस 3’ सैन्य ऑपरेशन शुरू किया, उत्तरी इजरायल में ईरान की ओर से सैकड़ों मिसाइलों से हमला किया गया।
Read more »

ज‍िन पर नाज करता था ईरान, वहीं क‍िया छेद...इजरायल ने कैसे मचाई तबाही, मैक्‍सर की तस्‍वीरें दे रहीं गवाहीज‍िन पर नाज करता था ईरान, वहीं क‍िया छेद...इजरायल ने कैसे मचाई तबाही, मैक्‍सर की तस्‍वीरें दे रहीं गवाहीIran Israel War Latest: ईरान पर इजरायल की बमबारी जारी है. सुपरसोन‍िक मिसाइलों से हमले क‍िए जा रहे हैं.
Read more »

इजरायल के हमलों से तेहरान में आई ‘बाढ़’, डूबने लगे घर, चारों ओर मचा हाहाकारइजरायल के हमलों से तेहरान में आई ‘बाढ़’, डूबने लगे घर, चारों ओर मचा हाहाकारतेहरान में इजरायली हमलों से सैन्य ठिकानों के साथ सीवर और जल आपूर्ति पाइपलाइनें प्रभावित हुईं, सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है, लोग अस्थायी पुलों का सहारा ले रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:42:45