इजरायल के हमलों से तेहरान में आई ‘बाढ़’, डूबने लगे घर, चारों ओर मचा हाहाकार

Tehran Crisis News

इजरायल के हमलों से तेहरान में आई ‘बाढ़’, डूबने लगे घर, चारों ओर मचा हाहाकार
तेहरान संकटIsrael Airstrikesइजरायली हवाई हमले
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 51%

तेहरान में इजरायली हमलों से सैन्य ठिकानों के साथ सीवर और जल आपूर्ति पाइपलाइनें प्रभावित हुईं, सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है, लोग अस्थायी पुलों का सहारा ले रहे हैं.

तेहरान. ईरान की राजधानी तेहरान इन दिनों दोहरी मुसीबत से जूझ रही है. एक तरफ इजरायल के जवाबी हवाई हमलों से दहशत फैली हुई है, तो दूसरी ओर राजधानी की सड़कों पर भयंकर सीवेज संकट और पानी का जमाव लोगों के लिए जीना मुश्किल कर रहा है.

हाल ही में हुए इजरायली हमलों ने न सिर्फ सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया, बल्कि इसके असर से तेहरान की जमीन के नीचे बिछी सीवर और जल आपूर्ति पाइपलाइनें भी बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी के कई इलाकों में सीवर पाइप फट गए हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा है और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. तेहरान में रहने वाले लोग अब सड़कें पार करने के लिए ईंटों, लकड़ियों या अस्थायी पुलों का सहारा ले रहे हैं. कुछ दुकानों में गंदा पानी घुसने से व्यापार ठप हो गया है. कई घरों में तो बाथरूम का पानी उल्टा बहने लगा है, जिससे लोगों को शरण लेने के लिए अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा. ईरान के लोकल प्रशासन ने स्वीकार किया है कि युद्ध के हालात के बीच शहर की बुनियादी सेवाएं गम्भीर रूप से प्रभावित हुई हैं. पाइपलाइन की मरम्मत के लिए इंजीनियरिंग टीमें तो तैनात की गई हैं, लेकिन लगातार सुरक्षा अलर्ट और सायरनों के बीच काम करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है. तेहरान के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि ‘हम पहले बमों से डरते थे, अब बदबू और बीमारी का खतरा और बड़ा लग रहा है.’ Trump On Iran Israel War: चतुर चाल… भारत ने नकारा, ईरान ने फटकारा, फ‍िर भी ‘दादा’ बनने की कोश‍िश में ट्रंप डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द हालात काबू में नहीं आए, तो डेंगू, हैजा और अन्यमिजलजनित रोग फैल सकते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं युद्ध की ‘छुपी हुई कीमत’ होती हैं. जहां असल नुकसान सिर्फ सैनिक ठिकानों को नहीं, आम नागरिकों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को होता है.तेहरान फिलहाल संकट में है, और जब तक हालात सामान्य नहीं होते, लोग एक-एक दिन डर और दिक्कतों के बीच गुजारने को मजबूर हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

तेहरान संकट Israel Airstrikes इजरायली हवाई हमले Sewage Crisis सीवेज संकट Waterlogging पानी का जमाव

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गाजा से हमास के खात्मे तक नहीं रुकेगा इजरायल, ताजा हमलों में 250 मरे; कतर में युद्धविराम पर शुरू हुई वार्तागाजा से हमास के खात्मे तक नहीं रुकेगा इजरायल, ताजा हमलों में 250 मरे; कतर में युद्धविराम पर शुरू हुई वार्ताकतर की राजधानी दोहा में युद्धविराम को लेकर इजरायल और हमास में परोक्ष वार्ता भी शुरू हो गई है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा है कि ऑपरेशन गिडिआन चैरियट्स का उद्देश्य गाजा से हमास के खात्मे का है।गाजा में इजरायल के दो दिनों के हमलों में 250 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।मृतकों में जबालिया शरणार्थी शिविर के एक टेंट में मरे चार बच्चे भी शामिल...
Read more »

दिल्ली में 300 यूनिट फ्री बिजली के लिए सोलर पैनल पर आएगा कितना खर्च, कितनी मिलेगी सब्सिडी?दिल्ली में 300 यूनिट फ्री बिजली के लिए सोलर पैनल पर आएगा कितना खर्च, कितनी मिलेगी सब्सिडी?पीएम सूर्य घर ब‍िजली योजना के अंतर्गत द‍िल्‍ली में केंद्र सरकार से म‍िलने वाली सब्‍स‍िडी के अलावा रेखा गुप्‍ता सरकार की ओर से भी अलग से सब्‍स‍िडी म‍िल रही है।
Read more »

Latur Cloud Burst: महाराष्ट्र के लातूर में फटा बादल, भारी बारिश से इलाके में आई बाढ़Latur Cloud Burst: महाराष्ट्र के लातूर में फटा बादल, भारी बारिश से इलाके में आई बाढ़Cloud burst in Latur, Maharashtra, heavy rain caused flood in the area । महाराष्ट्र के लातूर में फटा बादल, भारी बारिश से इलाके में आई बाढ़ । महाराष्ट्र
Read more »

हिसाब लिया जाएगा... डोनाल्ड ट्रंप-एलन मस्क को जान से मारने की धमकी, अल कायदा के इनामी आतंकी ने जारी किया वीडियोहिसाब लिया जाएगा... डोनाल्ड ट्रंप-एलन मस्क को जान से मारने की धमकी, अल कायदा के इनामी आतंकी ने जारी किया वीडियोअल कायदा की यमन शाखा के कमांडर ने एक वीडियो संदेश में गाजा पट्टी में इजरायल के हमलों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति एलन मस्क को धमकी दी है।
Read more »

बड़ी खबर LIVE: ईरान ने इजरायल पर दागीं सैकड़ों मिसाइलें, तेल अवीव-यरुशलम सहित कई शहरों में धमाके, भारी नुकसान की खबरबड़ी खबर LIVE: ईरान ने इजरायल पर दागीं सैकड़ों मिसाइलें, तेल अवीव-यरुशलम सहित कई शहरों में धमाके, भारी नुकसान की खबरइजरायल के ऑपरेशन राइजिंग लाइन के खिलाफ शुक्रवार देर रात ईरान ने ‘ट्रू प्रॉमिस 3’ सैन्य ऑपरेशन शुरू किया, उत्तरी इजरायल में ईरान की ओर से सैकड़ों मिसाइलों से हमला किया गया।
Read more »

'हमले नहीं रोके तो तेहरान को जला देंगे...', इजरायली रक्षा मंत्री की ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई को सख्त चेतावनी'हमले नहीं रोके तो तेहरान को जला देंगे...', इजरायली रक्षा मंत्री की ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई को सख्त चेतावनीईरान द्वारा मिसाइल हमलों के जवाब में इजरायल ने तेहरान पर हमला किया और चेतावनी दी कि यदि हमले जारी रहे तो "तेहरान को जला देंगे". ईरानी हमलों में तीन इजरायली मारे गए और 70 घायल हुए हैं. इजरायली वायुसेना ने तेहरान में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम पर कई सटीक हमले किए, जिससे तनाव और बढ़ गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:08:56