Iran Israel War Latest: ईरान पर इजरायल की बमबारी जारी है. सुपरसोनिक मिसाइलों से हमले किए जा रहे हैं.
इस्फहान में स्थित ईरान की प्रमुख परमाणु साइट पर भारी तबाही मचाई गई है. मैक्सार की पहली तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि उन इमारतों को टारगेट किया गया, जहां मेटलिक यूरेनियम का निर्माण होता था और जहां संवर्धित यूरेनियम को रूपांतरित किया जा रहा था.
दो बड़े ढांचों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है, जबकि एक पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है. इजरायली रक्षा बल के मुताबिक, यह हमला यूरेनियम संवर्धन और परमाणु हथियारों की दिशा में हो रहे काम को रोकने के लिए किया गया. तेहरान के पास स्थित ग्रामदरेह इलाके में मिसाइल उत्पादन से जुड़ा बड़ा ठिकाना ध्वस्त कर दिया गया. मैक्सार की दूसरी तस्वीर में साफ दिखता है कि कई इमारतों को नुकसान हुआ है. एक इमारत के ऊपर मलबा पड़ा हुआ है और पास की एक संरचना को भी नुकसान पहुंचा है. सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि हमला उस ढांचे पर किया गया जो ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की मिसाइल प्रोग्राम यूनिट से जुड़ा बताया जा रहा है. इस हमले से ईरान की मिसाइल युद्ध क्षमता को बड़ा झटका लगा है. तीसरी तस्वीर पिरानशहर की है, जहां रडार बेस को पूरी तरह से मिटा दिया गया. यहां की ‘स्ट्रक्चर डिस्ट्रॉयड’ टैग वाली जगह पर सिर्फ मलबा बचा है और पास में गाड़ियों का मलबा भी देखा जा सकता है. यह रडार बेस ईरान की हवाई निगरानी और सतर्कता की प्रणाली का अहम हिस्सा था. इसे खत्म करने के पीछे इजरायल की मंशा स्पष्ट है. ईरानी वायुसेना को अंधा बनाना ताकि भविष्य के किसी हमले में जवाब देने की उनकी क्षमता सीमित हो जाए. इजरायल की एयरफोर्स ने दावा किया है कि यह हमला रातभर चला. पहले उन सर्फेस-टू-सर्फेस मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाया गया जो लॉन्च के लिए तैयार थे. उसके बाद उन्हीं पोजिशनों पर हमला किया गया जहां से मिसाइल दागी जा रही थीं. इसके अलावा, ईरानी वायु रक्षा प्रणाली, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की बैटरियां और रडार भी निशाना बने. यह सब IDF की “एयर सुपरियोरिटी” हासिल करने की रणनीति का हिस्सा था. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा, हम इस संघर्ष को फैलाना नहीं चाहते लेकिन यदि हम पर युद्ध थोपा गया तो हम मजबूती से जवाब देंगे. अराघची ने ये भी कहा कि ईरान का ध्यान परमाणु कार्यक्रम पर कूटनीति से समझौता करने पर था, लेकिन यह हमला एक सोची-समझी कोशिश है ताकि बातचीत और समझौते की प्रक्रिया को पटरी से उतारा जा सके. उन्होंने दक्षिण फारस गैस फील्ड पर हुए इजरायली हमले को “सीधी आक्रामकता और गंभीर गलती” बताया. ईरान का आरोप है कि इजरायल का मकसद युद्ध को उसके क्षेत्र से बाहर ले जाना है, खासकर पर्शियन गल्फ जैसे संवेदनशील इलाके तक. ईरान का मानना है कि इससे पूरा क्षेत्र और संभवतः दुनिया एक बड़े संघर्ष की चपेट में आ सकती है. अराघची ने ये भी कहा कि अमेरिका ने इस हमले में इजरायल का साथ देकर उस डिप्लोमैटिक प्रयास को नुकसान पहुंचाया है जिसमें ईरान रविवार को एक नया प्रस्ताव पेश करने वाला था.
ईरान परमाणु साइट हमला Israel Airstrike इजरायली हवाई हमला Uranium Enrichment यूरेनियम संवर्धन Missile Production मिसाइल उत्पादन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Israel Iran Conflict: इजरायल-ईरान के साथ भारत के अच्छे संबंध... दोनों देशों में तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयानइजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद, इजरायल ने ईरान की परमाणु साइट्स पर हमला किया है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
Read more »
ईरान पर इजरायल के हमले पर दुनिया चुप क्यों है दुनिया? उमर और महबूबा ने पूछा सवालइजरायल ने बिना किसी कारण के ईरान पर हमला किया, यह वैसा ही है जैसा रूस ने यूक्रेन के साथ किया था, जब दुनिया ने इसकी निंदा की थी, अब चुप्पी क्यों?
Read more »
Operation Rising Lion: ईरान पर नहीं रुकेगा इजरायल का हमला, नेतन्याहू ने देश में हर तरफ तैनात कर दी सेनाIsrael Iran War News: इजरायल ने ईरान पर हमले के बाद पूरे देश में सैनिकों को तैनात करना शुरू किया, रिजर्व सैनिकों को बुलाया और जवाबी कार्रवाई की तैयारी की.
Read more »
बड़ी खबर LIVE: ईरान ने इजरायल पर दागीं सैकड़ों मिसाइलें, तेल अवीव-यरुशलम सहित कई शहरों में धमाके, भारी नुकसान की खबरइजरायल के ऑपरेशन राइजिंग लाइन के खिलाफ शुक्रवार देर रात ईरान ने ‘ट्रू प्रॉमिस 3’ सैन्य ऑपरेशन शुरू किया, उत्तरी इजरायल में ईरान की ओर से सैकड़ों मिसाइलों से हमला किया गया।
Read more »
भीषण संघर्ष, ईरान के न्यूक्लियर प्रोजेक्ट-गैस फील्ड पर हमले का इजरायल का दावा, ईरान ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, मची तबाहीईरान भी इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दाग रहा है। रविवार तड़के ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों की बौछार कर दी। ईरान इजरायल पर 50 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।
Read more »
संजय राउत ने इजरायल-ईरान युद्ध पर जताई चिंता, ट्रंप की भूमिका पर उठाए सवालसंजय राउत ने इजरायल-ईरान युद्ध पर जताई चिंता, ट्रंप की भूमिका पर उठाए सवाल
Read more »
