ईरान पर ट्रंप ने नए प्रतिबंध ठोके, निशाने पर खामेनेई का करीबी, लेकिन भारत पर कितना असर?

Trump New Sanctions On Iran News

ईरान पर ट्रंप ने नए प्रतिबंध ठोके, निशाने पर खामेनेई का करीबी, लेकिन भारत पर कितना असर?
Iran Target Khamenei Brotherट्रंप ने ईरान पर लगाए प्रतिबंध
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 51%

'अगले 24 घंटों में ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है', इंटरनेशनल मीडिया का ये दावा ट्रंप के अटैक से जोड़कर देखा जा रहा था. अब ट्रंप ने ईरान पर कार्रवाई तो कर दी है लेकिन ये मिसाइल अटैक नहीं है बल्कि खामेनेई के देश पर नए प्रतिबंध ठोक कर काम निपटा लिया गया है. अमेरिका ने ईरान पर जो कार्रवाई की है, उसमें कई नेताओं समेत ट्रेड करने वाले समेटे गए हैं.

नई दिल्ली/वाशिंगटन. ईरान में जारी प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने तेहरान की गर्दन पर अपनी पकड़ और मजबूत कर दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने गुरुवार को ईरान के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की एक नई खेप जारी की.

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, इस बार निशाना ईरानी शिपिंग, ट्रेडिंग, एनर्जी कंपनियों और उन रसूखदार लोगों पर है, जो ईरान सरकार की रीढ़ माने जाते हैं. लेकिन, अमेरिका और ईरान की इस लड़ाई में भारत के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं. किनके खिलाफ हुई कार्रवाई? अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने उन ईरानी नेताओं और नेटवर्क पर प्रतिबंध लगाए हैं, जो प्रदर्शनकारियों पर सख्ती और हिंसा के लिए जिम्मेदार माने जा रहे हैं. अमेरिका ने ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी समेत कई अधिकारियों को निशाने पर लिया है, जिन पर लोगों के खिलाफ कार्रवाई भड़काने का आरोप है. इसके अलावा, 18 लोगों और संस्थाओं पर भी कार्रवाई हुई है, जो तेल और पेट्रोकेमिकल की कमाई को चोरी-छिपे बाहर भेजने और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं. अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी ने कहा कि अमेरिका ईरानी जनता के साथ खड़ा है और मानवाधिकारों का दमन करने वालों के खिलाफ हर कदम उठाया जाएगा. अमेरिका का आरोप है कि ईरान की सरकार जनता की भलाई की जगह इस पैसे का इस्तेमाल दमन और आतंकवादी गतिविधियों में कर रही है. भारत पर क्या होगा असर? अब सवाल यह है कि जब ट्रंप का ‘हंटर’ ईरान पर चलता है, तो उसकी चोट भारत के बासमती चावल के व्यापारियों और चाबहार पोर्ट के सपनों पर कितनी जोर से लगेगी? भले ही यह लड़ाई वाशिंगटन और तेहरान के बीच हो, लेकिन इसके छींटे भारत पर पड़ना तय है. ट्रंप की ‘मैक्सिमम प्रेशर’ पॉलिसी भारत के लिए ये चुनौतियां खड़ी कर सकती है- व्यापार भारत के लिए ईरान, बासमती चावल और चाय का सबसे बड़ा खरीदार रहा है. जब भी अमेरिका प्रतिबंध कड़े करता है, बैंकिंग चैनल ठप हो जाते हैं. भारत और ईरान के बीच ‘रुपया-रियाल’ व्यापार व्यवस्था है, लेकिन प्रतिबंधों के डर से भारतीय बैंक भुगतान क्लियर करने में हिचकिचाने लगते हैं. अगर शिपिंग और ट्रेडिंग कंपनियों पर प्रतिबंध सख्त हुए, तो भारतीय व्यापारियों का करोड़ों रुपये का पेमेंट अटक सकता है. पिछले कुछ हफ्तों में बासमती के निर्यात में पहले ही गिरावट देखी गई है. चाबहार पाकिस्तान को बायपास करके अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुंचने के लिए भारत ने ईरान के चाबहार बंदरगाह में भारी निवेश किया है. पिछले कार्यकालों में अमेरिका ने चाबहार को प्रतिबंधों से ‘छूट’ दे रखी थी क्योंकि यह अफगानिस्तान की मदद के लिए जरूरी था. लेकिन ट्रंप का नया रुख बेहद आक्रामक है. अगर ट्रंप प्रशासन ने चाबहार में काम करने वाली कंपनियों या सप्लायर्स पर प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाया, तो इस प्रोजेक्ट की रफ्तार थम सकती है. यह भारत की रणनीतिक हार होगी और चीन को वहां पैर पसारने का मौका मिल जाएगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Iran Target Khamenei Brother ट्रंप ने ईरान पर लगाए प्रतिबंध

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

देश में हर 4.6 मिनट पर हो रही कोरोना से एक मौतदेश में हर 4.6 मिनट पर हो रही कोरोना से एक मौतकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ कोरोना के कारण देश में पिछले 24 घंटों में 311 लोगों की मौत हुई है। यानी पिछले 24 घंटे
Read more »

1974 में आज के दिन टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में मात्र 42 रन पर सिमटी1974 में आज के दिन टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में मात्र 42 रन पर सिमटी24 June History (24 जून का इतिहास): 1963 में आज ही के दिन डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की।
Read more »

देश में हर घंटे 4023 नए मरीज और 50 मौतें, कुल जांच का आंकड़ा 5.40 करोड़ से अधिकदेश में हर घंटे 4023 नए मरीज और 50 मौतें, कुल जांच का आंकड़ा 5.40 करोड़ से अधिकदेश में हर घंटे 4023 नए मरीज और 50 मौतें, कुल जांच का आंकड़ा 5.40 करोड़ से अधिक CoronaUpdate Coronavirus drharshvardhan MoHFW_INDIA
Read more »

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सामने आए पांच हजार से कम मामले, 68 लोगों की मौतदिल्ली में लगातार दूसरे दिन सामने आए पांच हजार से कम मामले, 68 लोगों की मौतDelhi Coronavirus Update: दिल्ली में 7 नवंबर के बाद अब तक रविवार को समाप्त 24 घंटों में कोरोना से सबसे कम मौतें हुईं। इन 24 घंटों में 68 मरीजों की मौत हुई।
Read more »

நாளை பவர் கட்.. தமிழகத்தில் மின்தடை ஏற்படும் பகுதிகளின் முழு லிஸ்ட்!நாளை பவர் கட்.. தமிழகத்தில் மின்தடை ஏற்படும் பகுதிகளின் முழு லிஸ்ட்!Tomorrow Monday (November 24) Shutdown Areas: தமிழகத்தில் நாளை திங்கள்கிழமை (நவம்பர் 24) மின்தடை ஏற்படும் பகுதிகளின் லிஸ்ட் இங்கே.
Read more »

இன்றைய ராசிபலன்: மார்கழி 9 - எந்தெந்த ராசிகளுக்கு சிறப்பாக நாள் காத்திருக்கு?இன்றைய ராசிபலன்: மார்கழி 9 - எந்தெந்த ராசிகளுக்கு சிறப்பாக நாள் காத்திருக்கு?December 24 Today Rasipalan: மார்கழி மாதம் 9ஆம் நாளான இன்று (டிசம்பர் 24), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:09:51