ईरान-पाकिस्तान ने एक ही दिन में 3,500 अफगान शरणार्थियों को निकाला बाहर: तालिबान
"काबुल, 25 दिसंबर । तालिबान के एक अधिकारी ने दावा किया है कि पड़ोसी देशों ईरान और पाकिस्तान से एक ही दिन में पैंतीस सौ से ज्यादा अफगान शरणार्थियों को बाहर निकाल दिया गया है। यह घटना 2025 में दोनों देशों द्वारा अफगान शरणार्थियों के बड़े पैमाने पर निर्वासन की श्रृंखला का हिस्सा है, जहां अब तक लाखों लोग वापस भेजे जा चुके हैं।Advertisment गुरुवार को एक्स प्लेटफॉर्म पर तालिबान के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने इसकी जानकारी दी। एक्स पर प्रवासियों के मुद्दों के उच्चायोग की रिपोर्ट शेयर करते हुए बताया कि शनिवार को ईरान और पाकिस्तान से हजारों को जबरन अफगानिस्तान भेजा गया। उन्होंने कहा कि अफगान प्रवासी कंधार में स्पिन बोल्डक, हेलमंद में बहरामचा, हेरात में इस्लाम कला क्रॉसिंग, निमरोज में पुल-ए-अब रेशम और नंगरहार में तोरखम क्रॉसिंग के रास्ते अफगानिस्तान पहुंचे। फितरत ने बताया कि 627 परिवारों को उनके इलाकों में ले जाया गया, जबकि 660 परिवारों को अफगानिस्तान की सीमा में दाखिल होने के साथ ही मानवीय सहायता दी गई। उन्होंने आगे बताया कि संचार कंपनियों ने अफगानिस्तान लौटे शरणार्थियों को 714 सिम कार्ड बांटे। मंगलवार को ईरान और पाकिस्तान से 3,610 अफगान प्रवासियों को जबरन वापस भेज दिया गया था। पिछले महीने, पाकिस्तान से हाल ही में स्वदेश लौटे कई अफगान प्रवासियों ने कहा कि उन्हें सर्दियों के मौसम में गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि उन्होंने आश्रय की कमी, सर्दियों में मदद की जरूरत और इलेक्ट्रॉनिक आईडी कार्ड बनवाने में आ रही दिक्कतों का जिक्र किया था। अफगान अखबार 8 एएम मीडिया, जिसे हश्त-ए-सुभ डेली के नाम से भी जाना जाता है, की एक रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों को उनके बुनियादी अधिकार तक नहीं दिए जाते। वे लगातार खौफ के साये में जीते हैं। मानवाधिकार समूह शरणार्थियों के प्रति सरकार के रवैए पर भी कुछ बोलने से परहेज करते हैं। पिछले कुछ महीनों से, तालिबान और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी रहने के कारण, इस्लामाबाद ने अफगान शरणार्थियों पर दबाव बढ़ा दिया है। पाकिस्तानी सेना इस्लामाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों में हर दिन प्रवासियों को बड़े पैमाने पर परेशान कर रही है। बिना वीजा के अफगान शरणार्थियों की गिरफ्तारी से जुड़े आधिकारिक अभियानों के अलावा, सादे कपड़ों में लोग रिहायशी इलाकों में प्रवासियों से पैसे वसूलते हैं। अफगानी कहते हैं कि वे डर और चिंता से भरे अमानवीय हालात में रहने को मजबूर हैं, जहां उनके शरणार्थी अधिकारों का सम्मान नहीं किया जाता है। --आईएएनएस केआर/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
कूटनीति अंतरराष्ट्रीय ईरान-पाकिस्तान ने एक ही दिन में 3 500 अफगान शरणार्थियों को निकाला बाहर: तालिबान न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में मेगा अभियान के तहत 3,500 किलोमीटर सड़कें साफ की गईं : सीएम रेखा गुप्तादिल्ली में मेगा अभियान के तहत 3,500 किलोमीटर सड़कें साफ की गईं : सीएम रेखा गुप्ता
Read more »
सोने का दाम एक हफ्ते में करीब 3,500 रुपए बढ़ा, चांदी 1.64 लाख के पारसोने का दाम एक हफ्ते में करीब 3,500 रुपए बढ़ा, चांदी 1.64 लाख के पार
Read more »
भारत ने समंदर में किया पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल का सीक्रेट परीक्षण, जानिए K-4 की ताकतभारत ने 23 दिसंबर 2025 को बंगाल की खाड़ी में गोपनीय रूप से पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया. अनुमान है कि यह 3500 किमी रेंज वाली परमाणु K-4 मिसाइल थी, जो अरिहंत-क्लास पनडुब्बी से लॉन्च हुई. यह भारत की समुद्री परमाणु ट्रायड को मजबूत करता है.
Read more »
गाजा में पाकिस्तानी सैनिक मुस्लिमों के साथ धोखा, असीम मुनीर को मौलानाओं की चेतावनीपाकिस्तान के आर्मी चीफ गाजा में 3500 सैनिकों की तैनाती की योजना बना रहे हैं, जो फिलिस्तीनी समूह हमास के निरस्त्रीकरण की ट्रंप समर्थित योजना में हिस्सा लेंगे। असीम मुनीर के प्लान का पाकिस्तान में ही विरोध शुरू हो गया है।
Read more »
Beneath The Waves, India Secretly Tested A Nuclear Capable Ballistic Missile That Can Cover Pakistan, Parts Of ChinaOn December 23, 2025, India silently carried out a submarine-launched ballistic missile test in the Bay of Bengal. The missile is believed to be the nuclear-capable K-4 with a range of around 3,500 km, launched from an Arihant-class submarine. The te
Read more »
3500 KM रेंज और 17 टन वजन... भारत ने पनडुब्बी से किया K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षणभारत ने 3,500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, जिसका वजन 17 टन है। इस मिसाइल के परीक्षण से दुश्मनों में खलबली मच गई है। यह मिसाइल भारत की सैन्य शक्ति को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। K-4 बैलिस्टिक मिसाइल की क्षमता भारत की रक्षा प्रणाली को नई ऊंचाइयों पर ले...
Read more »
