इजरायल और ईरान के बीच बीते 10 दिनों से भीषण लड़ाई चल रही है। अमेरिका भी इजरायल के समर्थन में कूद चुका है। ईरान और इजरायल में भारी नुकसान इस संघर्ष से हो रहा है।
तेल अवीव: इजरायल ने ईरान के साथ दिन से चल रही लड़ाई को रोकने का संकेत दिया है। इजरायली अधिकारियों ने रविवार को कहा कि अगर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई हमले रोककर समाधान की ओर जाने की ख्वाहिश जताते हैं तो उनका देश भी सैन्य अभियान रोक देगा। इजरायल की ओर से यह टिप्पणी अमेरिका के ईरान की परमाणु सुविधाओं पर हमला करने के बाद आई है। इजरायल ने 13 जून को ईरान पर हमले शुरू किए थे। इसके बाद 22 जून को अमेरिका ने भी जंग में कूदते हुए ईरान पर हवाई हमले किए हैं।इजरायली न्यूज वेबसाइट वायनेट की अपनी रिपोर्ट के मुताबिक, एक इजरायली अधिकारी ने कहा कि अगर खामेनेई फायर रोकते हैं और कहते हैं कि वह लड़ाई समाप्त करना चाहते हैं तो हम इसे स्वीकार करेंगे। इजरायल की ओर से सीजफायर के संकेत मिलने से दोनों देशों में भीषण होती ये लड़ाई रुकने की उम्मीद बंधी है। हालांकि ईरान ने फिलहाल इस पर कोई कमेंट नहीं किया है। इससे पहले ईरान ने कहा था कि हमला इजरायल ने शुरू किया है, ऐसे में अगर वह रुकता है तो हम भी जवाबी अटैक बंद कर देंगे।हम लंबे युद्ध के लिए भी तैयारइजरायली अधिकारियों ने ईरान से सीजफायर पर कहा, 'हमने जनता को एक लंबे युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है। युद्ध को खत्म करना हम पर नहीं ईरानियों पर निर्भर करता है। ईरान हमें एक युद्ध में खींचता है तो इसमें समय लगेगा। हालांकि हमें उम्मीद है कि हम इसे जल्द ही समाप्त कर देंगे। हमें और एक हफ्ते में इसके खत्म होने की उम्मीद है। ईरान हमले जारी रखता है तो हम जवाब देंगे लेकिन हमारी रुचि इसे लंबा खींचने में नहीं है।इजरायली अधिकारियों ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करना था, इस उद्देश्य को हमने हासिल कर लिया है। अभी के लिए हम यह देखने के लिए देख रहे हैं कि खामेनेई क्या फैसला करते हैं। इजरायल ने 13 जून को ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाने की बात कहते हुए तेहरान पर हमले किए थे। इसके बाद ईरान ने भी इजरायल पर मिसाइल हमले किए हैं और दोंनों ओर से लड़ाई जारी है। ईरान ने परमाणु ठिकानों से हटा दी थी सामग्री! अमेरिका के हमलों से पहले ही ईरान के अपने परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी सामग्री को सुरक्षित जगह शिफ्ट करने का दावा किया जा रहा है। इस पर इजरायली अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी हमले के प्रभाव को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया गया है। रक्षा प्रतिष्ठान का मानना है कि हमले से पहले सारी समृद्ध सामग्री को हटाना संभव नहीं था। हालांकि ऐसा लगता है कि कुछ मात्रा में निकालने में कामयाब रहे और कुछ नष्ट हो गया। इजरायली अधिकारियों ने कहा कि इन हमलों से ईरान का परमाणु कार्यक्रम कम से कम एक दशक से अधिक पीछे चला गया है।.
तेल अवीव: इजरायल ने ईरान के साथ दिन से चल रही लड़ाई को रोकने का संकेत दिया है। इजरायली अधिकारियों ने रविवार को कहा कि अगर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई हमले रोककर समाधान की ओर जाने की ख्वाहिश जताते हैं तो उनका देश भी सैन्य अभियान रोक देगा। इजरायल की ओर से यह टिप्पणी अमेरिका के ईरान की परमाणु सुविधाओं पर हमला करने के बाद आई है। इजरायल ने 13 जून को ईरान पर हमले शुरू किए थे। इसके बाद 22 जून को अमेरिका ने भी जंग में कूदते हुए ईरान पर हवाई हमले किए हैं।इजरायली न्यूज वेबसाइट वायनेट की अपनी रिपोर्ट के मुताबिक, एक इजरायली अधिकारी ने कहा कि अगर खामेनेई फायर रोकते हैं और कहते हैं कि वह लड़ाई समाप्त करना चाहते हैं तो हम इसे स्वीकार करेंगे। इजरायल की ओर से सीजफायर के संकेत मिलने से दोनों देशों में भीषण होती ये लड़ाई रुकने की उम्मीद बंधी है। हालांकि ईरान ने फिलहाल इस पर कोई कमेंट नहीं किया है। इससे पहले ईरान ने कहा था कि हमला इजरायल ने शुरू किया है, ऐसे में अगर वह रुकता है तो हम भी जवाबी अटैक बंद कर देंगे।हम लंबे युद्ध के लिए भी तैयारइजरायली अधिकारियों ने ईरान से सीजफायर पर कहा, 'हमने जनता को एक लंबे युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है। युद्ध को खत्म करना हम पर नहीं ईरानियों पर निर्भर करता है। ईरान हमें एक युद्ध में खींचता है तो इसमें समय लगेगा। हालांकि हमें उम्मीद है कि हम इसे जल्द ही समाप्त कर देंगे। हमें और एक हफ्ते में इसके खत्म होने की उम्मीद है। ईरान हमले जारी रखता है तो हम जवाब देंगे लेकिन हमारी रुचि इसे लंबा खींचने में नहीं है।इजरायली अधिकारियों ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करना था, इस उद्देश्य को हमने हासिल कर लिया है। अभी के लिए हम यह देखने के लिए देख रहे हैं कि खामेनेई क्या फैसला करते हैं। इजरायल ने 13 जून को ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाने की बात कहते हुए तेहरान पर हमले किए थे। इसके बाद ईरान ने भी इजरायल पर मिसाइल हमले किए हैं और दोंनों ओर से लड़ाई जारी है। ईरान ने परमाणु ठिकानों से हटा दी थी सामग्री! अमेरिका के हमलों से पहले ही ईरान के अपने परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी सामग्री को सुरक्षित जगह शिफ्ट करने का दावा किया जा रहा है। इस पर इजरायली अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी हमले के प्रभाव को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया गया है। रक्षा प्रतिष्ठान का मानना है कि हमले से पहले सारी समृद्ध सामग्री को हटाना संभव नहीं था। हालांकि ऐसा लगता है कि कुछ मात्रा में निकालने में कामयाब रहे और कुछ नष्ट हो गया। इजरायली अधिकारियों ने कहा कि इन हमलों से ईरान का परमाणु कार्यक्रम कम से कम एक दशक से अधिक पीछे चला गया है।
Ali Khamenei Stops War Against Israel Israel Iran Ceasefire Us Ali Khamenei Benjamin Netanyahu Stops War Iran Nuclear Facilities Us Operation Midnight Hammer अली खामेनेई इजरायल के खिलाफ युद्ध इजरायल ईरान युद्ध विराम अली खामेनेई बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका का ईरान पर हमला
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बड़ी खबर LIVE: ईरान ने इजरायल पर दागीं सैकड़ों मिसाइलें, तेल अवीव-यरुशलम सहित कई शहरों में धमाके, भारी नुकसान की खबरइजरायल के ऑपरेशन राइजिंग लाइन के खिलाफ शुक्रवार देर रात ईरान ने ‘ट्रू प्रॉमिस 3’ सैन्य ऑपरेशन शुरू किया, उत्तरी इजरायल में ईरान की ओर से सैकड़ों मिसाइलों से हमला किया गया।
Read more »
ईरान के परमाणु ठिकाने पर इजरायली बमबारी से भीषण विस्फोट, आ गया भूकंप, तेहरान का 100 मिसाइलों से पलटवारईरान और इजरायल के बीच लड़ाई भीषण रूप लेती जा रही है। सोमवार सुबह भी दोनों ओर से भयावह हमले जारी हैं। इजरायल ने ईरान की परमाणु सुविधा को निशाना बनाया है।
Read more »
ईरानी सुप्रीम लीडर का ट्रंप को जवाब, नहीं करेंगे आत्मसमर्पणपिछले शुक्रवार को इस्राएल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बाद से यह ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का पहला सार्वजनिक बयान है.
Read more »
ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर मिसाइलें मार-मार के इजरायल-अमेरिका ने तेहरान को दहलाया? IAEA को बयान देना पड़ाIsrael Iran War: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने इजरायल के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है. जंग के
Read more »
ईरान के बाद पाकिस्तान... इजरायल के पूर्व मंत्री ने बताया अगला हमला किस पर होगा, मुनीर सेना की उड़ी नींदइजरायल और ईरान के बीच तेज होती लड़ाई पाकिस्तान की चिंता बढ़ा रही है। इजरायली नेताओं की ओर से ऐसे बयान आए हैं, जो पाकिस्तान पर हमले का संकेत देते हैं।
Read more »
इजरायल ने खामेनेई को मार डाला तो कौन संभालेगा कमान? ईरान के सुप्रीम लीडर ने चुने तीन नाम, लिस्ट में बेटा नहींअयातुल्लाह खामेनेई बीते तीन दशक से ज्यादा समय से ईरान की सत्ता में सबसे ताकतवर शख्स हैं। 86 साल के खामेनेई लंबे समय से इजरायल और अमेरिका के निशाने पर रहे हैं।
Read more »
