ईरान में तनाव के बीच कश्मीर के 30 से अधिक छात्र सुरक्षित लौटे

अंतर्राष्ट्रीय News

ईरान में तनाव के बीच कश्मीर के 30 से अधिक छात्र सुरक्षित लौटे
ईरानकश्मीरछात्र
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 68 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 51%

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, तीस से अधिक कश्मीरी छात्र ईरान से सुरक्षित कश्मीर घाटी लौट आए हैं। छात्रों के माता-पिता ने खुशी जाहिर की है, और बताया कि उनके बच्चों की वापसी में कई संगठनों ने मदद की। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (जेकेएसए) के अनुसार, छात्रों ने अपने खर्च पर यात्रा की, और भारतीय दूतावास ने उन्हें एयरपोर्ट तक पहुंचाने में मदद की। दूतावास छात्रों के संपर्क में है और निकासी की स्थिति में उन्हें सूचित करेगा।

अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच शनिवार को करीब तीस से अधिक छात्र ईरान से कश्मीर घाटी लौट आए। रविवार को और छात्र ों के लौटने की उम्मीद है। वहीं अभिभावकों ने कहा कि हमारे बच्चे सुरक्षित घर पहुंचे हैं इससे बड़ी खुशी हमारे लिए कोई नहीं है। बड़गाम जिले के मागाम की जोहा सैयदा वापस लौटी हैं। पिता सैयद अख्तर ने बताया कि बेटी जोहा तेहरान यूनिवर्सिटी की छात्र ा है। शुक्रवार को ईरान से निकली थी और आज वह सुरक्षित श्रीनगर पहुंची है। उनके वापसी में कई छात्र संगठनों और एक्स स्टूडेंट्स ने अच्छी भूमिका निभाई है। वे समय-समय पर हमें अपडेट देते रहे हैं। वहां हालात तनाव पूर्ण बने हुए हैं लेकिन उनिवेर्सित्य प्रबंधन ने उनकी अच्छे से देखभाल की और लगातार अपडेट मिलते रहे। ज्यादा परेशानी तब हुई जब इंटरनेट बंद हुआ। कई छात्र खुद लौटे हैं। जम्मू- कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुएहामी ने बताया कि तीस से ज्यादा कश्मीर छात्र ईरान से सुरक्षित भारत लौट आए हैं। एक ग्रुप शिराज से शारजाह और फिर दिल्ली के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट से आया। दूसरी फ्लाइट सीधे तेहरान से दिल्ली के लिए थी। तेहरान में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने छात्र ों को एयरपोर्ट तक पहुंचाने में मदद की। खुएहामी ने कहा कि सभी छात्र ों ने अपने खर्च पर यात्रा की और इन दोनों फ्लाइट्स में काफी संख्या में तीर्थयात्री भी सवार थे। छात्र सुरक्षित रूप से घरों को लौट गए हैं। उम्मीद है कि आज और छात्र आएंगे क्योंकि उन्होंने कॉमर्शियल फ्लाइट्स बुक कर ली हैं। तेहरान में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने जेकेएसए को बताया है कि भारत सरकार का औपचारिक निकासी अभियान अभी भी रुका हुआ है। दूतावास छात्र ों के सीधे संपर्क में है। निकासी जरूरी हुई तो उन्हें आधिकारिक चैनलों के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से सूचित करेगा। खुएहामी ने कहा, जेकेएसए लगातार विदेश मंत्रालय और तेहरान में भारतीय दूतावास के साथ संपर्क और तालमेल बनाए हुए है जो ईरान ी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ईरान में बचे सभी छात्र सुरक्षित और ठीक हैं। छात्र ों के परिवारों ने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के अधिकारियों का आभार जताया है। कश्मीर के 2000 से अधिक छात्र गए हैं ईरान एसोसिएशन ने कहा कि कश्मीर घाटी के करीब 2000 से अधिक छात्र कुछ सप्ताह से ईरान में तनाव पूर्ण हालातों के बीच फंसे हैं। इसके चलते उनके अभिभावक काफी चिंतित थे। यह चिंता तब और ज्यादा बढ़ गई जब वहां कम्युनिकेशन ब्लैकआउट हो गया था लेकिन शनिवार को करीब तीस से अधिक छात्र कश्मीर घाटी लौटे हैं, जिससे सभी अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। 234 छात्र ों की पढ़ाई अधर में फंसी अमेरिका व ईरान के बीच युद्ध के हालात बन रहे हैं। इससे ईरान में पढ़ रहे जम्मू- कश्मीर के मेडिकल के करीब 234 छात्र पढ़ाई अधूरी छोड़ लौट रहे हैं। इससे इन छात्र ों की पढ़ाई अधर में फंस गई है क्योंकि इनको पढ़ाई पूरी करने के लिए यहां के मेडिकल कॉलेजों में दाखिला नहीं मिलेगा। वापस आ रहे छात्र ों में 70 प्रतिशत कश्मीर और 30 प्रतिशत छात्र जम्मू के बताए जा रहे हैं। जम्मू- कश्मीर मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ.

संदीप डोगरा ने बताया कि विदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र यहां अपनी पढ़ाई किसी भी मेडिकल कॉलेज में जारी नहीं रख पाएंगे। उनको कहीं प्रवेश नहीं दिया जा सकता। नियमों के अनुसार ऐसे छात्रों को भारत सरकार से मान्यता प्राप्त किसी विदेश के मेडिकल कॉलेज में ही दोबारा प्रवेश लेना होगा। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब वह देश में वापस आएंगे तो वे यहां प्रैक्टिस करने के लिए फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एक्जामिनेशन को पास करेंगे। ऐसा न करने वाले छात्रों को प्रतिबंधित भी किया जा सकता है। विदेश से पढ़ाई कर आए 2367 डॉक्टर डॉ. संदीप ने बताया कि पांच साल में विदेश में पढ़ाई करने के बाद एफएमजी परीक्षा पास कर जम्मू-कश्मीर में आने वाले 2367 डॉक्टरों ने अपना रजिस्ट्रेशन काउंसिल के पास कराया है। यह आंकड़ा 2021 से 2025 तक का है। एफएमजी परीक्षा कठिन होने से 20 प्रतिशत डॉक्टर ही विदेश से आकर इसे उत्तीर्ण कर पाते हैं। बिना परीक्षा पास किए वे देश में प्रैक्टिस नहीं कर सकते हैं। वहीं, इस अवधि में जम्मू कश्मीर में पढ़ने वाले 3215 डॉक्टरों ने काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराया है। 2270 डॉक्टरों ने दूसरे प्रदेशों मेें प्रैक्टिस के लिए एनओसी मांगी है। ईरान में पढ़ाई छोड़कर आने के बाद छात्र यहां किसी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश नहीं ले सकेंगे। नियमों के अनुसार उनको पढ़ाई विदेश जाकर ही पूरी करनी होगी। मौजूदा समय में 234 छात्र ईरान में पढ़ने गए जो लौट रहे हैं। इनमें से कितने वापस आ चुके हैं यह जानकारी नहीं है। -डॉ.संदीप डोगरा, रजिस्ट्रार, जम्मू-कश्मीर मेडिकल काउंसिल

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

ईरान कश्मीर छात्र सुरक्षा तनाव

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली की तर्ज पर मुंबई में बनेगा 30 मंजिला बिहार भवन, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहतदिल्ली की तर्ज पर मुंबई में बनेगा 30 मंजिला बिहार भवन, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहतMumbai to Get 30-Storey Bihar Bhawan बिहार सरकार ने मुंबई में 30 मंजिला अत्याधुनिक बिहार भवन बनाने की मंजूरी दी है। 314.
Read more »

महंगे होने वाले हैं स्माटफोन, टीवी और लैपटॉप, 30% बढ़ सकती है कीमत, जान लीजिए वजहमहंगे होने वाले हैं स्माटफोन, टीवी और लैपटॉप, 30% बढ़ सकती है कीमत, जान लीजिए वजहस्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी आने वाले दिनों में महंगे हो सकते हैं। अगले कुछ महीनों में इनकी कीमत 30 फीसदी तक बढ़ सकती है। कई कंपनियों ने कीमतें बढ़ाने का संकेत दिया है। जानिए कीमत में क्यों आ सकती है तेजी?
Read more »

Gandhi Talks Teaser: 1 मिनट 35 सेकंड के टीजर में नहीं है एक भी डायलॉग, सस्पेंसफुल म्यूजिक के पीछे छिपी थ्रिलिंग कहानीGandhi Talks Teaser: 1 मिनट 35 सेकंड के टीजर में नहीं है एक भी डायलॉग, सस्पेंसफुल म्यूजिक के पीछे छिपी थ्रिलिंग कहानीGandhi Talks Teaser: विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी की अपकमिंग फिल्म 'गांधी टॉक्स' का टीजर रिलीज हो गया है। यह साइलेंट फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Read more »

DNA: मुंबई में ठाकरे राज का The End, एक झटके में कैसे खत्म हुआ 30 साल का राज?DNA: मुंबई में ठाकरे राज का The End, एक झटके में कैसे खत्म हुआ 30 साल का राज?BMC Election 2026: मुंबई इलेक्शन में ठाकरे ब्रदर्स को ऐतिहासिक पराजय मिली है. किसी समय पर शक्ति के शिखर पर रहने वाले ये बंधु औज शून्य पर सिमट गए हैं.
Read more »

Property Tax भरने वालों को बड़ी राहत: गलत बिल 30 दिन में सुधरेंगे, खाली हिस्से पर नहीं लगेगा कमर्शियल टैक्सProperty Tax भरने वालों को बड़ी राहत: गलत बिल 30 दिन में सुधरेंगे, खाली हिस्से पर नहीं लगेगा कमर्शियल टैक्सबरेली में महापौर और नगर आयुक्त की बैठक में गृहकर संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 45 दिन में म्यूटेशन समस्या का समाधान होगा और गलत बिलों का संशोधन एक महीने में किया जाएगा। वाणिज्यिक भवनों के खाली हिस्से पर आवासीय दर से कर लगेगा। बकाया ब्याज के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम का प्रस्ताव भी लाया जाएगा, जिससे करदाताओं को बड़ी राहत...
Read more »

30 हजार रुपये सस्ता हुआ iPhone Air, 4 महीने पहले हुआ है लॉन्च30 हजार रुपये सस्ता हुआ iPhone Air, 4 महीने पहले हुआ है लॉन्चiPhone Air price drop: Amazon पर ग्रेट रिपब्लिक डे सेल शुरू हो गई है. इस सेल का फायदा उठाकर आप तमाम फोन्स को सस्ते में खरीद सकते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:47:35