ईरान की अमेरिका को चेतावनी: खाड़ी में 'बारूद बिछाने' और UAE, बहरीन पर कब्ज़ा करने की धमकी

अंतर्राष्ट्रीय News

ईरान की अमेरिका को चेतावनी: खाड़ी में 'बारूद बिछाने' और UAE, बहरीन पर कब्ज़ा करने की धमकी
ईरानअमेरिकाफारस की खाड़ी
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 63%

ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान के तटों या द्वीपों पर हमला किया तो वह फारस की खाड़ी में समुद्री मार्गों को बारूदी सुरंगों से भर देगा और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और बहरीन के तटों पर कब्ज़ा कर लेगा। यह बयान UAE के विदेश मंत्री द्वारा ईरानी हमलों की निंदा के बाद आया है।

ईरान ने सोमवार को ही चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने उसके तटों या द्वीपों पर किसी भी तरह का हमला किया तो पूरे फारस की खाड़ी में बारूद बिछा देंगे. ईरान की रक्षा परिषद ने एक बयान में चेतावनी देते हुए कहा कि तटों और द्वीपों पर हमले की स्थिति में खाड़ी देशों तक जाने वाले सभी समुद्री रास्तों को बारूदी सुरंगों से भर दिया जाएगा.

और पढ़ेंइस चेतावनी के बाद अब ईरान के एक सुरक्षा विश्लेषक मोर्तेजा सिमियारी ने दावा किया है कि अगर अमेरिका ईरान के तटों या द्वीपों पर हमला करता है तो ईरान संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन के तटों पर कब्जा करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई ईरान के एजेंडे में शामिल है.ईरान की सरकारी टीवी पर प्रसारित एक इंटरव्यू में सिमियारी ने यह दावा किया. ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB से बातचीत में सिमियारी ने कहा कि अगर अमेरिका क्षेत्र में 'कोई गलती करता है' तो ईरान की सेना कार्रवाई करने के लिए तैयार है.उन्होंने आगे कहा कि ईरान के सशस्त्र बल अमीरात और बहरीन के तटों पर कब्जा करने और क्षेत्र की बुनियाद बदलने के लिए तैयार हैं.सिमियारी ने चेतावनी देते हुए कहा, 'यूएई और बहरीन के तटों पर कब्जा करना ईरान के एजेंडे में शामिल है.' Advertisement अमेरिका पर खाड़ी देशों की बढ़ती निर्भरता और उठते सवालयह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ दिन पहले ही यूएई के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायेद ने ईरानी हमलों की निंदा की थी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने कहा था, 'यूएई आतंकियों के दबाव में कभी नहीं आएगा.'बिन जायेद की यह प्रतिक्रिया अमेरिका में फ्रांस के पूर्व राजदूत जेरार्ड अरो के उस बयान के जवाब में आई थी, जिसमें उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति सलाहकार अनवर गरगाश के अमेरिका के साथ बढ़ते सहयोग पर सवाल उठाए थे.गरगाश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि ईरान की आक्रामकता के चलते यूएई अमेरिका के साथ अपनी 'सुरक्षा साझेदारी' को और मजबूत कर रहा है.इस पर फ्रांस के राजदूत ने जवाब दिया कि 'ऐसी नीति अपनाने का मतलब है खुद को ऐसे देश पर और अधिक निर्भर बनाना, जिसने आपके हितों की परवाह किए बिना आपको एक विनाशकारी संघर्ष में झोंक दिया.'ईरान ने 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के साथ-साथ खाड़ी के पड़ोसी देशों में तेल और गैस ढांचे को निशाना बनाया है.युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक यूएई ने 338 बैलिस्टिक मिसाइलों और 1,740 ड्रोन को इंटरसेप्ट करने का दावा किया है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

ईरान अमेरिका फारस की खाड़ी UAE बहरीन सैन्य राजनीति

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मिडिल ईस्ट के मामले में अपनी नाक घुसा रहा PAK? बंद कमरे में UAE के राष्ट्रपति से क्या चर्चा करने पहुंचे शहबाज शरीफमिडिल ईस्ट के मामले में अपनी नाक घुसा रहा PAK? बंद कमरे में UAE के राष्ट्रपति से क्या चर्चा करने पहुंचे शहबाज शरीफShehbaz Sharif Meeting With UAE President: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक की.
Read more »

UAE में कंटेंट बनाना अब आसान नहीं, इंफ्लूएंसर्स को 31 जनवरी तक लेना होगा ये परमिट; वरना मिलेगी सजाUAE में कंटेंट बनाना अब आसान नहीं, इंफ्लूएंसर्स को 31 जनवरी तक लेना होगा ये परमिट; वरना मिलेगी सजाUAE Advertiser Permit Deadline: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कंटेंट क्रिएटर्स और एडवरटाइजर्स को किसी भी तरह का प्रोमोशनल कंटेंट पोस्ट करने पर एक नियम का पालन करना होगा.
Read more »

मध्य पूर्व संकट: भारत के लिए राहत, UAE और सऊदी अरब से रवाना हुए ऊर्जा आपूर्ति जहाजमध्य पूर्व संकट: भारत के लिए राहत, UAE और सऊदी अरब से रवाना हुए ऊर्जा आपूर्ति जहाजअमेरिका-ईरान युद्ध के बीच, भारत के लिए राहत की खबर है। UAE से दो LPG जहाज और सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक जहाज भारत के लिए रवाना हुआ। नौसेना प्रमुख ने यात्रा रद्द की, सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति पर ध्यान केंद्रित।
Read more »

Iran War: पश्चिम एशिया के संघर्ष में सऊदी-UAE भी कूदेंगे! IRGC ने कहा- ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस का 78वां दौर शुरूIran War: पश्चिम एशिया के संघर्ष में सऊदी-UAE भी कूदेंगे! IRGC ने कहा- ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस का 78वां दौर शुरूIran War: पश्चिम एशिया के संघर्ष में सऊदी-UAE भी कूदेंगे! IRGC ने कहा- ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस का 78वां दौर शुरू (खबर अपेडट की जा रही है)
Read more »

ईरान के खिलाफ युद्ध में सऊदी अरब की एंट्री तय, UAE भी ऐक्‍शन में, मुस्लिम उम्मा नहीं इजरायल का देंगे साथ!ईरान के खिलाफ युद्ध में सऊदी अरब की एंट्री तय, UAE भी ऐक्‍शन में, मुस्लिम उम्मा नहीं इजरायल का देंगे साथ!Saudi Arabia Iran War: अमेरिकी अखबार ने यह भी बताया है कि संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान के स्वामित्व वाले एक अस्पताल और एक क्लब को बंद कर दिया है। यह कदम तेहरान के लिए समर्थन के एक प्रमुख स्रोत को कमजोर करने वाला माना जा रहा है।
Read more »

क्या मिडिल-ईस्ट में और बढ़ेगा तनाव? ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल की जंग में सऊदी और UAE भी कूदेक्या मिडिल-ईस्ट में और बढ़ेगा तनाव? ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल की जंग में सऊदी और UAE भी कूदेअमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। रिपोर्टों के अनुसार, सऊदी अरब ने अमेरिकी सेना को किंग फहद एयर बेस तक पहुंच दी है, जबकि यूएई ने ईरान से जुड़ी संपत्तियों पर कार्रवाई की है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:57:34